Poem in Hindi on Aurat

औरत | Poem in Hindi on Aurat

औरत!

( Aurat ) 

 

घर को घर देखो बनाती है औरत,
रंग – बिरंगे फूल खिलाती है औरत।
न जाने कितने खेले गोंद में देवता,
उम्रभर औरों के लिए जीती है औरत।

लाज- हया धोकर कुछ बैठे हैं देखो,
कभी-कभी कीमत चुकाती है औरत।
जिद पर आए तो जीत लेती है मैदान,
झाँसी की रानी बन जाती है औरत।

नारी को कमजोर तुम कभी न समझो,
मंगल- चाँद तक वो जाती है औरत।
पाकर के मौत फिर से देती है जिन्दगी,
कितनी शक्तिशाली होती है औरत।

चुपचाप कितनी सहती है वो जिल्लत,
जमाने का गम पी जाती है औरत।
वो ताकत है देश की,ताकत है विश्व की,
पीठ पर वो रोटी पकाती है औरत।

औरत न होती तो समझो दुनिया न होती,
मन को सुकूँ भी तो देती है औरत।
बुझा दो रिवाजों की जलती उस अग्नि को,
एक देह भर ही नहीं होती है औरत।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक), मुंबई

यह भी पढ़ें :-

कौन बुझाये | Kavita Kaun Bujhaye

 

Similar Posts

  • दोहा सप्तक | Doha Saptak

    दोहा सप्तक ( Doha Saptak )   एक भयावह दौर से,गुजर रहा संसार। इक दूजे की मदद से,होगा बेड़ा पार। मानवता की सेवा में,तत्पर हैं जो लोग। दुआ कीजिए वे सदा,हरदम रहें निरोग। बेशक अवसर ढूंढिए,है यह विपदा काल। सौदा मगर ज़मीर का,करें नहीं हर हाल। सॉंसों के व्यापार में,जो हैं दोषी सिद्ध। पायें फॉंसी…

  • जाता हुआ दिसंबर | Kavita jata hua December

    जाता हुआ दिसंबर ( Jata hua December )   जाता हुआ ये दिसंबर देखो कुछ कह रहा है, बीते साल की स्मृतियों को , खुशियों संग विदा किया हैं।। आने वाले समय के भव्य , स्वागत के लिए तत्पर खड़ा मुख मंडल पर मुस्कान लिए, जाता हुआ ये दिसंबर कुछ कह रहा ।। आओ समेट…

  • यकीन | Yakeen kavita

     यकीन  ( Yakeen )   ये मुझ पर सब का”यकीन”है || 1.नौ महीने कोख मे, मुझे पाला पोसा-मात ने | जन्म दिया पीडा सही, और दूध पिलाया मात ने | बचपन की अठखेलियां, गीला-सूखा सहती रही | आँख का उसके तारा हुँ, पूरे यकीन से कहती रही | ये मुझ पर मेरे माँ का “यकीन”है…

  • मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा

    मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा जलता सदा तम से जंग के लियेरात बढ़ती रही बात गढ़ती रहीजिंदगानी कटी रोशनी के लिएइस कदर यूँ ना हमसे नफरत करोहम भी परछाई है इस वतन के लिएसत्य की परख असत्य की हर खनकजलाती बुझाती रही नई रोशनी के लिएअज्ञानी हूँ सोचता समझता भी नहीदिल मचलता सदा अंतिमजन…

  • बुरा ना मानो होली है | Kavita Bura na Mano Holi Hai

    बुरा ना मानो होली है ( Bura na Mano Holi Hai ) बुरा न मानो होली है हुड़दंगियों की बोली है बुरा न मानो होली है सबसे पहले बच्चे निकले पिचकारी से रंग निकले एक दूजे पर रंग मल दे हंसते हंसते जंग कर दे बाँहे सबने खोली है । बुरा न मानो होली है…

  • रखवारे राम दुलारे | Bhajan Rakhware Ram Dulare

    रखवारे राम दुलारे ( Rakhware Ram Dulare )     रखवारे रखवारे, हे हनुमत राम दुलारे। अंजनी के लाला आजा, आजा हनुमान प्यारे। रखवारे रखवारे -2   गिरि द्रोण संजीवनी लाए, लक्ष्मण प्राण बचाए। सिंधु पार सीता माता को, ले मुद्रिका दे आए। आग लगा पूंछ को सीधे, जला दिए घर द्वारे। दहक उठी लंका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *