Hindi poem pyar ka tohfa

प्यार का तोहफा | Hindi poem pyar ka tohfa

प्यार का तोहफा

( Pyar ka tohfa )

 

जो हो दिलदार खास
उनका स्वागत कीजिए
दिल खोल खुशियां बांटो
प्यार का तोहफा दीजिए

 

महक उठे मन का कोना
सबको खुशियां दीजिए
प्यार की खुशबू महकेगी
हर पल महसूस कीजिए

 

चार दिन की जिंदगी
पल पल जी लीजिए
हंसी खुशी से जीवन
आनंद से जी लीजिए

 

उमंगों की लहरों को
मधुर स्वर दीजिए
होठों पर मुस्कान आए
ग़म थोड़ा पीजिए

 

रिश्तो में मधुरता का
रस घोल दीजिए
हंसिये और हंसाईये
मीठा बोल दीजिए

 

दिल में जगह बना कर
सबका दिल जीतिये
प्यार का तोहफा दीजिए
प्यार का तोहफा लीजिए

 

प्यार भरे मीठे बोल
सबको सुनाइए
जो है लाचार निर्धन
उनको गले लगाइए

 

अपना समझ कर
थोड़ा स्नेह कीजिए
नेह की जरूरत उनको
प्यार का तोहफा दीजिए

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दिल के झरोखे से | Dil ke jharokhe se kavita

Similar Posts

  • जब तक भला किया | Poem jab tak bhala kiya

    जब तक भला किया ( Jab tak bhala kiya )   जब तक भला किया,वो सहारा बना रहा। आँखों में हर किसी के,सितारा बना रहा।।   चाहा कि अपने वास्ते,दो पल जियूँ कभी अपनों का उस घड़ी से, किनारा बना रहा।।   रिश्तों को टूटने से बचाने के वास्ते, आकर विजय के पास, हारा बना…

  • गीता मानस | Poem on Gita Manas

    गीता मानस ( Gita manas )    अद्भुत रचना शेष की , अलंकार रस छंद । गीता मानस को पढ़ें , दूर सभी हों द्वंद्व ।। भगवद्गीता ग्रंथ का , छंदों में अनुवाद । जीवन को रसमय करें , करे दूर अवसाद।। गीता मानस का सृजन , मानवता का पंथ । गूढ़ विषय सरलीकरण ,…

  • पारा हुआ पचास | Para Hua Pachas

    पारा हुआ पचास ( Para Hua Pachas )   वृक्ष बड़े अनमोल हैं, ये धरती- श्रृंगार। जीव जन्तु का आसरा, जीवन का आधार।। वृक्ष,फूल,पौधे सभी, जीवन का आधार। इनसे धरा सजाइये, करिये प्यार दुलार।। नदिया, झरने, ताल सब, रोज रहे हैं सूख। पर मानव की है कहाँ, मिटी अभी तक भूख।। है गुण का भंडार…

  • पुलिस स्मृति दिवस

    पुलिस स्मृति दिवस मुॅंह से आज भी बोलती है उन वीरों की तस्वीरें,देश के लिए अपनी जान गंवाए वो ऐसे थें हीरे।कोई शब्द नही है उन वीरों के लिए पास हमारे,फिर भी कविता-लिखता हूॅं मैं उदय धीरे-धीरे।। २१ अक्टूब‌र दिन था वो १९५९ की काली-रात,तीसरी बटा की कंपनी हाॅट स्प्रिंग मे थी तैनात।सीमा सुरक्षा जिम्मेदारी…

  • स्व.अटल बिहारी वाजपेयी | Late Atal Bihari Vajpayee

    स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ( सुशासन दिवस )   जन्म दिन हो मुबारक अटल जी हमारे, आए बधाई देने गगन से सितारे। करता हूँ खुशियाँ मैं तुझपे वारी, आए बधाई देने गगन से सितारे। उठती नजर मेरी जाती जहाँ तक, तुम-सा न कोई जमीं-आसमां तक। सलामत सदा रहे धरा की बहारें, आये बधाई देने गगन से…

  • एंटीबायोटिक से बचें | Kavita

      एंटीबायोटिक से बचें ******* शहद को एंटीबायोटिक से ज्यादा बेहतर बताया गया है, आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विद्वानों ने इसका खुलासा किया है। यदि सर्दी खांसी ज़ुकाम हो! तो एंटीबायोटिक के बदले बुजुर्गो के सुझाए, सदियों पुराने नुस्खे ही आजमाएं ‌। जी हां, जी हां सही समझा आपने, शहद का ही इस्तेमाल करें। दिन में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *