बंजारा के दस कविताएं

बंजारा के दस कविताएं

1

प्रवाह
——-

सोचता हूं
कि दुनिया की सारी बारूद मिट्टी बन जाये
और मैं
मिट्टी के गमलों में बीज रोप दूं
विष उगलती मशीनगनों को प्रेम की विरासत सौप दूं .

पर जमीन का
कोई टुकड़ा अब सुरक्षित नहीं लगता .

कि मैं
सूनी सरहद पे निहत्था खड़ा
अपने चश्मे से, धूल -जमी मिट्टी के कण पोंछता हूं
सोचता हूं !

2. 

प्रवाह

——-

सुनता हूं
कि किसी मुल्क की शाखों पर –बसते हैं भूखे परिंदे
और मैं
लहराते हुये तिरंगे की शान
हर ऊचाई पर गढ़ रहा नये -नये किर्तिमान .

ये कैसी व्यवस्था है –सीमा के उस पार
जिसने एक सीमा हैदर को श्रीमती सीमा बना दिया .

कि मैं
विश्व -शांति का सिपाही
कट्टरता के उफनते दरिया में से भी करुणा के मोती ही
चुनता हूं
सुनता हूं !

3. 

प्रवाह

——-

सींचता हूं
कि मन के दूरस्थ कोने में है –एक जलता हुआ मणिपुर
और मैं
हाथों में आंख का पानी लिये खड़ा
राख हो चुकी बस्ती के बीच अचानक आ पड़ा .

अंततः यही होगा /जब जंगल -निवास पर
थोपी गयी संस्कृति‌ का विलास लादा जायेगा .

कि मैं
ऐसे में — अंदर सुलगते ख्यालों से
किसी आदिवासी युवती का शव बाहर खींचता हूं
सींचता हूं !

4. 

प्रवाह

——-

डरता हूं
कि इस आंधी में सूखे पत्ते ना उड़ जाये
और मैं
पीपल की टहनियों पर कांपने लगा
धूल समेटकर हवा का रुख भांपने लगा .

एक दिन यहां सूनी शाम
अपहृत लड़की का कत्ल हुआ था .

कि मैं
बार – बार पतझड़ की तरह
उसके गढ़े और सड़ते हुये मुर्दा अंगों पर झरता हूं
‌‌‌ डरता हूं !

5.

प्रवाह

——-

 डरता हूं
कि कहीं हमारी दोस्ती में दरार ना पड़ जाये
और मैं
जड़ों में जा मिट्टी – सा दर्द सहता रहा
हर सच्चाई के बावजूद झूठ ही कहता रहा‌‌ ‌.

कभी धूल में खेलती शरारतें
छतों और चौराहों पर चर्चा का सब्जेक्ट हुआ करती .

कि मैं
तुम आबाद रहो — दोस्त मेरे!
लो, तुम्हारी खातिर दिल की वेदी पर अपने प्यार का ‌
‌‌‌ ‌‌ त्याग करता हूं
‌‌‌‌‌ डरता हूं‌ !

6.

प्रवाह

——-

 डरता हूं
कि इस आंधी में सूखे पत्ते ना उड़ जाये
और मैं
पीपल की टहनियों पर कांपने लगा
धूल समेटकर हवा का रुख भांपने लगा .

एक दिन यहां सूनी शाम
अपहृत लड़की का कत्ल हुआ था .

कि मैं
बार – बार पतझड़ की तरह
उसके गढ़े और सड़ते हुये मुर्दा अंगों पर झरता हूं
‌‌‌ डरता हूं !

7.

प्रवाह

——-

मानता हूं
कि तुम्हारी ज़िंदगी में बहुत लोग आये होंगे
और मैं
जिसके दर्द का कोई साया ही नहीं
तुम्हारी तरफ दोबारा लौट आया ही नहीं .

मनिषा का आंचल
तथा बच्चों की जवाबदेही बांधती रही मुझे .

कि मैं
अक्सर शाम को फरमाईशों के साथ
दरवाजे पर ठिठक कर सामानों में से कुछ छानता हूं
‌‌ मानता हूं !

8.

प्रवाह

——-

सुनता हूं
कि किसी मुल्क की शाखों पर –बसते हैं भूखे परिंदे
और मैं
लहराते हुये तिरंगे की शान
हर ऊचाई पर गढ़ रहा नये -नये किर्तिमान .

ये कैसी व्यवस्था है –सीमा के उस पार
जिसने एक सीमा हैदर को श्रीमती सीमा बना दिया .

कि मैं
विश्व -शांति का सिपाही
कट्टरता के उफनते दरिया में से भी करुणा के मोती ही
चुनता हूं
सुनता हूं !

9.

प्रवाह

——-

जानता हूं
कि तुम्हें पाना इस जीवन में बहुत मुश्किल है
और मैं
सावन के बादलों की तरह
तुम्हारे पीछे पड़ा रहता था पागलों की तरह .

प्रेम में जलता हुआ धूपदीप
आस्था की प्यास को अस्तित्व -गंध से भर देता है .

कि मैं
ये जान कर — वहां अर्थी कब की उठ चुकीं
उन्ही गलियों में तुम्हारे होने की खाक आज भी छानता हूं
जानता हूं !

10.

प्रवाह

——-

डरता हूं
कि कहीं हमारी दोस्ती में दरार ना पड़ जाये
और मैं
जड़ों में जा मिट्टी – सा दर्द सहता रहा
हर सच्चाई के बावजूद झूठ ही कहता रहा‌‌ ‌.

कभी धूल में खेलती शरारतें
छतों और चौराहों पर चर्चा का सब्जेक्ट हुआ करती .

कि मैं
तुम आबाद रहो — दोस्त मेरे!
लो, तुम्हारी खातिर दिल की वेदी पर अपने प्यार का ‌
‌‌‌ ‌‌ त्याग करता हूं
‌‌‌‌‌ डरता हूं‌ !
……

सुरेश बंजारा
(कवि व्यंग्य गज़लकार)
गोंदिया. महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें :-

लावारिस देह | Kavita Laawaris Deh

Similar Posts

  • आइसक्रीम | Kavita Ice Cream

    आइसक्रीम ( Icecream ) आइसक्रीम तो सभी की पसंदीदा कहलाती है, सर्दी गर्मी बारिश हर मौसम में खायी जाती हैं। बचपन में मटका कुल्फी की टन टन हमें बुलाती थी, उसके पास पहले पहुँचने की होड़ हम में लग जाती थी। ऑरेंज, वनीला, रास्पबेरी मैंगो कितनी प्यारी लगती थी, सॉफ्टी कोन की तो फिर भी…

  • हवलदार है हम | Havaldar par kavita

     हवलदार है हम  ( Havaldar hai ham )    कई कहानियों का किरदार है हम, और पेशे से एक हवलदार है हम। भारतीय सेना की  पतवार है हम, चार्ज होल्डर एवं चौकीदार है हम।।   सेना पुलिस या पैरामिलिट्री फोर्स, अहम् स्तम्भ सबका होता ये रैंक। हेड़-कांस्टेबल दीवान एवं सार्जेंट, हवलदार भी  कहते  है यहीं …

  • यक्ष प्रश्न | Yaksha Prashna

    यक्ष प्रश्न ( Yaksha Prashna )    परिवार हि समाज की वह इकाई है जहां से ,स्वयं समाज और देश का निर्माण होता है व्यक्ति ही एक मे अनेक और अनेक मे एक का प्रतिनिधित्व करता है…. प्रश्न तभी है की क्या एक व्यक्ति ही समाज का आधार है या,समाज ही व्यक्ति का ? हां,दोनो…

  • बरसाने की राधै | Barasane ki Radhe

    बरसाने की राधै ( Barasane ki Radhe )   वृंदावन में बसे गोवर्धन गिरधारी, बरसाने की राधै रानी लगे प्यारी। यमुना किनारे राधा श्याम पुकारे, खोजते- खोजते राधा रानी हारी।। मुरली बजाते आये कृष्ण-मुरारी, राधा रानी पानी घघरी लेके आई। दोनों यूँ मिले क़दम पेड़ के नीचे, बहुत दिनों से नही मिले हो जैसे।। राधा…

  • शिक्षा

    शिक्षा ** जीवन का अंग है हर प्राणी के संग है जीने का ढंग है जरूरी है मजबूरी है बिना इसके हर जिंदगी अधूरी है। मानव को छोड़ कर सभी प्राणी अपनी संतान को जीवन की शिक्षा उड़ने तैरने शत्रु से बचने की शिक्षा फूलों से शहद बनाने की शिक्षा बिना लिपि भाषा श्यामपट्ट- और…

  • थिरकती है दुनिया | Thirakti hai Duniya

    थिरकती है दुनिया ( Thirakti hai duniya )   थिरकती है दुनिया, युवाओं की तान पर राष्ट्र धरा अनंत आह्लाद, यथार्थ रूप स्वप्न माला । नैराश्य नित ओझल पथ, हर कदम दर्शित उजाला । उत्साह उमंग उर सागर , सतत श्रम लक्ष्य ध्यान कर । थिरकती है दुनिया,युवाओं की तान पर ।। सकारात्मक सोच विचार,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *