हे शिव तनया ! मातु नर्मदे

हे शिव तनया ! मातु नर्मदे

( नर्मदा जयंती – गीतिका )

 

हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ! नमन तुम्हें हर बार ।
हमें प्यार से दुलराने तुम, खुद चल आईं द्वार !!

सदा सदा आशीष दिया है, तुमने सब पुत्रों को
सुख समृद्धि और सौभाग्यों के देकर उपहार !!

दे अपने वरदान हमारे , जीवन धन्य किये हैं
करुणा और कृपा से माता ! किया पूर्ण संसार !!

अपने दोनों तट की धरती,शस्य श्यामला करदी
सींच रही हो अमृत जल से,तुम सबके घर द्वार !!

हे शिव रूपा! हे कल्याणी!आदिकाल सेआकर
माता तुमने इस भारत पर कियेअमित उपकार !!

तीर्थ तुम्हारे घाट और तट, महा तीर्थ पावन जल
माता ! तुमसे हुए जगत में, शिव शंकर साकार !!

धन्य अमरजन सदा तुम्हारी करें परिक्रमा माता!
गंगा माॅं ! खुद तुम्हें नहाने आ जातीं हर बार !!

भक्त अपार पारहे तुमसे ऋद्धिसिद्धि सुखशान्ति
उन सबके मन प्राण गा रहे जन्म जन्म आभार !!

माता ! तुम से हरा भरा है मध्य पश्चिमी भारत
यह धरती”आकाश”तुम्हारा, ही है अब परिवार !!

सदा बनाये रखना माता !‌ हम पर यह व्यवहार
सदा बहाये रखना माता ! यह पावन जल धार !!

 

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

स्वागत है नववर्ष तुम्हारा | Swagat hai Nav Varsh

Similar Posts

  • शुद्धि से सिद्धि तक | Shuddhi se Siddhi Tak

    शुद्धि से सिद्धि तक ( Shuddhi se siddhi tak )    शुद्धि से सिद्धि तक, विमल जीवन पथ मानव जीवन अहम ध्येय, सुख आनंद प्रति क्षण । सद्गुण आदर्श सर्व व्याप्त, सात्विकता रमण अक्षण । ऊर्जस्वित कदम अग्रसर, अर्जन मनुज मनोरथ । शुद्धि से सिद्धि तक, विमल जीवन पथ ।। तन मन स्वस्थ स्वच्छ, उत्पन्न…

  • दुस्साहस | Kavita dussahas

    दुस्साहस ! ( Dussahas ) *** भय से भी भयभीत नहीं हो रहे हैं हम, लाख चेतावनियों के बाद भी- कान में तेल डाल, सो रहे हैं हम। दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा आंकड़ा- दानव रूपी कोरोना का, हम ताली थाली पीट रहे- सहारा ले रहे जादू टोना का ! सरकार जुटी है सरकार बनाने…

  • गौरी विनायकम | Aarti Gauri Vinayakam

    गौरी विनायकम ( Gauri Vinayakam )   एकदंत दयावंत लंबोदर गौरी विनायकम कृपा दृष्टि कीजिए l सुखकर्ता दुखहर्ता विघ्नहर्ता कष्टों को दूर कर ज्ञान हमको दीजिए l वक्रतुंड महाकाय शंभू सुत पूज्य प्रथम आप तो सवार काज दीजिए l जय देव मंगल मूर्ति गणेश दुष्टों का दलन कर विघ्न हर लीजिए l रिद्धि सिद्धि भालचंद्र…

  • दहकता कश्मीर | Kashmir par kavita

    दहकता कश्मीर ( Dahakata kashmir )   कभी फूलों का गुलशन था,दहकता आग बन गया। कभी धरती का जन्नत था, जो अब विरान बन गया।   कभी वो साज फूलों का, लो अब श्मशान बन गया। जो बसता है मेरे दिल में, वो नश्ल ए खास बन गया।   वो घाटी देवदारों की, जहां केसर…

  • शौर्य दिवस | Shaurya Diwas

    शौर्य दिवस ( Shaurya diwas )   क्रोधित था हर हिन्दू का मन, बाबर का जो नाम लिया। इष्ट राम का मन्दिर तोडा, दाता का अपमान किया। सुलग रही थी ज्वाला मन मे, दुष्टों का प्रतिकार किया। 6 दिसम्बर दिन था वो, जब ढाँचे को ही ढाह दिया। पल मे मटियामेट हुआ वो, बाबर का…

  • सड़क सुरक्षा | Kavita

    सड़क सुरक्षा  (Sadak  Suraksha )   अपने और अपने परिवार पर कुछ तो तरस खाइए सड़क पर यूँ लापरवाही से गाड़ी मत चलाइएँ । जिंदगी है अनमोल रत्न इसे व्यर्थ ना गवाइएँ सड़क सुरक्षा नियमों को अपने जीवन में अपनाइए ।।     कुछ नौजवान बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते हैं कहते हैं हेल्मेट से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *