सड़क सुरक्षा | Kavita

सड़क सुरक्षा 

(Sadak  Suraksha )

 

अपने और अपने परिवार पर कुछ तो तरस खाइए
सड़क पर यूँ लापरवाही से गाड़ी मत चलाइएँ ।
जिंदगी है अनमोल रत्न इसे व्यर्थ ना गवाइएँ
सड़क सुरक्षा नियमों को अपने जीवन में अपनाइए ।।

 

 

कुछ नौजवान बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते हैं
कहते हैं हेल्मेट से हमारे बाल बिगड़ जाते हैं
सिर के बाल तो फिर भी सँवर जाएँगे दोस्तों
हेल्मेट लगाकर पहले सिर को तो बचाइए ।

 

तुम इतनी तेजी से गाड़ी क्यों चलाते हो
क्या अभी से यमराज से मिलना चाहते हो,
गाड़ी में बैठ कर हमेशा सीट बेल्ट लगाइए
और सोच-समझकर ही गाड़ी की गति बढ़ाइए ।

 

अपनी मौत को स्वयं निमंत्रण मत दीजिए
गाड़ी चलाते समय फोन पर बात मत कीजिए,
नशा करके भी क्यों गाड़ी चलाते हो तुम ?
अब तो अपनी इन हरकतो से बाज आइए ।

 

अपने और अपने परिवार पर कुछ तो तरस खाइए
सड़क पर यूँ लापरवाही से गाड़ी मत चलाइएँ ।
जिंदगी है अनमोल रत्न इसे व्यर्थ ना गवाइएँ
सड़क सुरक्षा नियमों को अपने जीवन में अपनाइए ।।

?

कवि :संदीप कटारिया ‘ दीप ‘

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • अवशेषी पुस्तिका | Avsheshi Pustika

    अवशेषी पुस्तिका ( Avsheshi Pustika )   ना सारांश ना ही उद्धरण; ना प्रतिमान ना ही प्रतिच्छाया छोटी सी स्मृति भरी अशुद्ध संवेदी अवधारणा हूँ… अप्रचलित परिच्छेदों; त्रुटियों से पूर्ण परित्यक्ता कही जाने वाली अधुरी सी गूढ़ कहानी हूँ… मेरे घटिया शब्दों के प्रत्युत्तर में तुम्हारी सभ्य खामोशी के अर्थ ढूँढने की कोशिश करती सस्ती…

  • कोई पत्थर की मूरत है | Patthar ki Murat

    कोई पत्थर की मूरत है ( Koi patthar ki murat hai )    कोई पत्थर की मूरत है किसी पत्थर में मूरत है। कैसा शहर है दिलों का ये पत्थर खूबसूरत है। कोई पत्थर दिल होता है कोई पत्थर को पूजे है। कोई पथरीले नयनों से देखके अपनों को पूछे हैं। कोई पत्थर को सजाते…

  • बरखा बहार आई | Kavita Barkha Bahar Aayi

    बरखा बहार आई ( Barkha Bahar Aayi ) 1. बरखा बहार आई,मौसम मे खुशबू छाई | मिट्टी की खुशबू सोंधी,पैरों के साथ आई | बारिस मे अमृत बरसा,चौतरफा हरियाली छाई | बारिस की बूँन्दे जैसे,कलियों-पत्तों मे मोती आईं | 2.बादल मे इन्द्र-धनुष,रंगों की टोली लेकर | आई है बरखा रानी,चिडियों की बोली लेकर | कोयल…

  • हैप्पी बर्थडे | Happy Birthday par Kavita

    हैप्पी बर्थडे सेलिब्रेट ( Happy birthday celebrate )    घर-परिवार और रिश्तेदारों ने किया हमें विश, लो जी आ गया फिर हमारा भी जन्म-दिवस। बनवाकर लाये इस रोज़ बड़ा सारा एक कैक, उजियारा था चारो तरफ़ बरसे धनाधन किश।। जीवन का एक वर्ष हमारा हुआ इसदिन कम, मोमबत्ती बुझाकर काटे है कैक झूमकर हम। जगमग…

  • कर्मगति | Kavita karmagati

    कर्मगति ( Karmagati )   वैतरणी पार करोगे कैसे, मन की छुदा मिटे ना। तरेगा कैसे जनम मरण जब,मन से पाप मिटे ना। इतना ज्ञानी हो होकर के भी,मोहजाल में लिपटा है, मिटेगा कैसे ताप बताओ, जब तन प्यास मिटे ना। वैतरणी पार करोगे कैसे…..   मुख से राम भजा पर मन में,तेज कटारी रखता…

  • आजादी का अमृत उत्सव | Poem azadi ka amrit utsav

    आजादी का अमृत उत्सव (  Azadi ka amrit utsav )   आजादी का अमृत उत्सव, घर में चलो मनायेंगे। पापा ला दो एक तिरंगा, गीत वतन के गायेंगे।। वीर शहीदों की कुर्बानी, फिर से याद करेंगे हम भारत माँ की जय जयकार, मिलकर आज कहेंगे हम रंगोली तोरन हारों से, आँगन खूब सजायेंगे। पापा ला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *