Poem khanjar lekar ghoom rahe hain

खंजर लेकर घूम रहे हैं | Poem khanjar lekar ghoom rahe hain

खंजर लेकर घूम रहे हैं

( Khanjar lekar ghoom rahe hain ) 

 

 

खंजर लेकर घूम रहे हैं कुछ अपने कुछ बेगाने।
किसे सुनाऊं कौन सुनेगा हाले दिल ये अफसाने।।

 

कुछ तो भोला कह देते हैं कुछ कहते मगरूर बड़ा
कुछ कहते ये नहीं बराबर, कहते कुछ मशहूर बड़ा
कैसे इनको समझाएं अब, हम गाँधी के दीवाने।
खंजर लेकर घूम रहे हैं, कुछ अपने कुछ बेगाने।।

 

कोई द्वेष छिपा कर मिलता, अधरों में मुस्कान लिए
कोई धन पद वैभव वाला, अपने में अभिमान लिए
कैसे नदियां आकर मिल लें, सागर जब हों मस्ताने।
खंजर लेकर घूम रहे हैं कुछ अपने कुछ बेगाने।।

 

अपनी करनी का फल देखो, इक दिन सबको मिलना है
चाहे आज सफलता पा लो, कब तक छल को टिकना है
इतनी रखो शराफत “चंचल”, खुद से न हों अंजाने।
खंजर लेकर घूम रहे हैं कुछ अपने कुछ बेगाने।।

 

 

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

https://thesahitya.com/happy-diwali-hindi-poem/

Similar Posts

  • कैनवस के पास | Kavita Canvas ke Paas

    कैनवस के पास ( Canvas ke Paas ) कैनवस पर तस्वीर बनाते समय ‘कैनवस के पास’ सिर्फ़ रंग और ब्रश ही नहीं बिखरे होते और भी बहुत कुछ होता है- तुम्हारी यादें , टूटे सपनों के टुकड़े, गुज़री मुहब्बत पानी की बोतल, नज़दीक का चश्मा, पीले पत्ते… धूप, कुर्सी, घास, बड़ी छतरी , कैप, पैन,…

  • सुबह | Kavita Subah

    सुबह ( Subah ) अंधकार से उत्पन्न हुई एक किरण आकाश की गहराई से आई है। शिद्दत से प्रयास जारी रखकर, आशा की रोशनी संग मुसकाई है ।। ओस के सुखद स्पर्श से लबरेज पंछियों के कलरव सी मन को भाई है ।। सुबह की मंद मंद चल रही हवा पी के देस की महक…

  • Hindi Kavita | Hindi Poetry -काव्य जगत के नन्हें दीप

    काव्य जगत के नन्हें दीप ( Kavy Jagat Ke Nanhen Deep )   नया कुछ गीत गाए हम बच्चों संग बच्चा बन जाएं हम उलझन की इस बगीया में खुशीयो के फूल खिलाये हम   बाते चाद सितारो की ना ना बाते जमी आसमाँ की हो बाते जगमग जुगुनू की और रंग बिरंगी तितली की…

  • माँ | Maa par ek kavita

    माँ  ( Maa par ek kavita )   माँ तेरी ममता की छाया, पली बढ़ी और युवा हुई, निखर कर बनी सुहागन, माँ बनकर,पाया तेरी काया।।   अब जानी माँ क्या होती? सुख-दुःख की छाया होती । माँ के बिना जहाँ अधूरा, माँ है तो सारा जहाँ हमारा ।।   माँ हीं शक्ति, माँ हीं…

  • धेनु की करुण पुकार

    धेनु की करुण पुकार मैं धेनु अभागन तड़प रही कोई तो मेरी रक्षा कर मैं घूम रही मारे-मारे अब तो अनुग्रह की वर्षा कर मुझे पेट की कोई पड़ी नहीं बस प्राण हमारा तुम बख्शो मेरी मजबूरी को जान स्वयं मानव मेरी तुम लाज रखो मुझे त्रेता द्वापर में पूजा माँ की गरिमा पाई थी…

  • ये ऐसी मुहब्बत है साहब | Aisi Muhabbat

    ये ऐसी मुहब्बत है साहब ( Yeh aisi muhabbat hai sahab )    ये ऐसी मुहब्बत है साहब जो पूॅंछकर न की जाती, दिल-दिमाग एवं जोश-होश के साथ ये की जाती। जटिल से जटिल कठिनाइयों से भी ये निपट लेती, उदास चेहरे पर भी ख़ुशियो की लहर छोड़ जाती।। दुनियां इसको बेवजह शक्ल एवं कपड़ो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *