Prem poem

जगने लगी हूँ मैं | Prem poem

जगने लगी हूँ मैं

( Jagne lagi hoon main )

 

 

देखी हूँ जब से उनको संवरने लगी हूँ मैं,
बेकाबू हुआ दिल मेरा जगने लगी हूँ मैं।

 

दिन- रात दुआ माँगती हूँ उनके वास्ते,
इस जिन्दगी से जुड़ गए उनके रास्ते।
मुझको बिछाएँ फूल या वो बिछाएँ काँटे,
हर साँस में अब उनके घुलने लगी हूँ मैं।
बेकाबू हुआ दिल मेरा जगने लगी हूँ मैं,
देखी हूँ जब से उनको संवरने लगी हूँ मैं।

 

ये भीनी-भीनी खुशबू तन से बिखर रही,
किस दुनिया में हैं खोए देखो खबर नहीं।
मेरे अनछुए बदन को छुए थे पहली बार,
उस कोरे बदन पे देखो मरने लगी हूँ मैं।
बेकाबू हुआ दिल मेरा जगने लगी हूँ मैं।
देखी हूँ जब से उनको संवरने लगी हूँ मैं।

 

घिर चुके हैं बादल औ बारिश का ये कहर,
भींगने से उतरेगा हम दोनों का जहर।
उस इश्क के रंग में खुद रंगने लगी हूँ मैं,
बेकाबू हुआ दिल मेरा जगने लगी हूँ मैं।
देखी हूँ जब से उनको संवरने लगी हूँ मैं।

 

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

शांति का संदेश देता है भारत | Bharat par kavita

 

Similar Posts

  • आपसे सर्वस्व मेरा | Aapse Sarvasya Mera

    आपसे सर्वस्व मेरा ( Aapse Sarvasya Mera ) आप सर्वस्व मेरे,आपके श्री चरणों में मेरा सर्वस्व अर्पण है।आप मेरे प्राण के प्राण,आप मेरे प्राण धन हैं।आपके श्री चरणों में मेरा सर्वस्व अर्पण है। हे प्राणनाथ, मेरे प्राणेश्वर!बलिहारी नित मैं आप पर।आपका श्री चरण मेरा घर।चरण कमल का भौंरा यह मन है।आप मेरे प्राण के प्राण,आप…

  • मेरा परिचय | Sumit ka Parichay

    मेरा परिचय ( Mera Parichay )   सुमित मानधना ‘गौरव’ नाम है, व्यापार करना मेरा मूल काम है। लेखक शायर कवि हूँ मैं बाय प्रोफेशन, कहानी शायरी कविता लिखना है पैशन। पैरोडी सोंग्स भी मैं अक्सर बनाता हूँ, स्टैंड अप कॉमेडी से सबको हँसाता हूँ । एक्टिंग व राइटिंग के ऐप्स रहते मेरे संग है,…

  • Romantic Kavita | दरकार

    दरकार ( Darkar )   हमको  है  दरकार  तुम्हारी हर  शर्त  स्वीकार  तुम्हारी हमसफर हो जीवन पथ की तुझ पर हम तो है बलिहारी   एक जरूरी किस्सा हो तुम दिल की धड़कन हो प्यारी मेरे  जीवन का हिस्सा हो हमसफर  हो  तुम  हमारी   प्रेम   भरी   पुरवाई   हो झोंका मस्त  बहार  का सजा हुआ…

  • दशानन क्यों नहीं मरता है | Dussehra Poem

    दशानन क्यों नहीं मरता है ( Dashanan kyon nahin marta hai )   घर-घर में मंथरा बैठी रावण घट घट बसता है महंगाई सुरसा सी हो गई आदमी अब सस्ता है   ना लक्ष्मण सा भाई हनुमान सा भक्त कहां मर्यादा पुरुषोत्तम फिर से आप आओ यहां   कलयुग में मर्यादा ढह गई मन में…

  • गांव री गुवाड़ आओ | राजस्थानी कविता

    गांव री गुवाड़ आओ ( राजस्थानी कविता )   गांव री गुवाड़ आओ, खेत हरसावै है। ठंडी ठंडी पून बहारां, गांव बुलावै है। काकड़ी मतीरा खाल्यो, चालो म्हारा खेत म। मीठी मीठी बातां करस्यां, ठंडी बालू रेत म। चौपालां अर पगडंडी, गीत सुरीला गावै है। गांव री महक माटी री, थानै गांव बुलावै है। हरया…

  • लाला लाजपत राय | Lala Lajpat Rai par Kavita

    लाला लाजपत राय ( Lala Lajpat Rai )    ऐसे नेताओं में एक थें वह लाला लाजपत राय, स्कूली शिक्षण पश्चात किए जो‌ कानूनी ‌पढ़ाई। धर्म-पत्नी जिनकी राधा देवी भाई धनपत राय, सम्पूर्ण स्वतन्त्रता के खातिर लड़ते रहें लड़ाई।। कलम जिनकी ऐसी भयंकर आग जो उगलती, ये वाणी जिनकी ऐसी क्रान्ति उत्पन्न कर देती। दोनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *