Poem khwahishon ka bojh

ख्वाहिशों का बोझ | Poem khwahishon ka bojh

ख्वाहिशों का बोझ!

( Khwahishon ka bojh )

 

पराई आग पे रोटी सेंकने नहीं आता,
रेजा-रेजा मुझे बिखरने नहीं आता।
कत्ल कर देती हैं वे अपनी नजरों से,
इल्जाम उनपे मुझे लगाने नहीं आता।

गुनाह की रेत में मत दबा मेरा वजूद,
झूठ की आग में जलने नहीं आता।
मत छीनों जरूरत की चीजें मुझसे,
ख्वाहिशों का बोझ ढोने नहीं आता।

ओढ़कर सोता हूँ सुकूँ की रात छत पे,
मुझे रातभर पैसे गिनने नहीं आता।
सिसक रही हवाएँ कल -कारखानों से,
कुदरत का दिल दुखाने नहीं आता।

नर्म लफ्जों से बात करने में क्या हर्ज,
हँसती रात को रुलाने नहीं आता।
सूरज-चाँद- सितारों में छेद मत करो,
कुछ को रोशनी में नहाने नहीं आता।

मत सजाओ कोई गगन मिसाइल से,
बहुतों को खूँ में नहाने नहीं आता।
शाख- ए- अमन मत तोड़ अमेरिका,
तुझको दुनिया में रहने नहीं आता।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

खुद्दारी पे आँच आने न पाए | Khuddari par kavita

Similar Posts

  • यह मुझको स्वीकार नहीं | Kavita Yah Mujhko

    यह मुझको स्वीकार नहीं ( Yah mujhko swikar nahin )   निज पथ से विचलित हो जाऊं यह   मुझको   स्वीकार    नहीं पहन   बेड़ियां   पग  में  अपने झुकने     को     तैयार    नहीं। देख   नीर  बहती  आंखों  में क्रोध   शीर्ष   चढ़  जाता   है आंख  मूंद   कैसे  सह  जाऊं सहन   नहीं    हो   पाता  है। लुटे   अस्मिता   ठीक   सामने क्या  …

  • नारी हूं मैं नारायणी | Nari Hoon Main Narayani

    नारी हूं मैं नारायणी ( Nari hoon main narayani ) नारी हूं मैं नारायणी।कहलाती हूं नारायण की अर्धांगिनी। अपनी शोभा बढ़ाने की चाह,जब नारायण के मन में आया ।तब मेरी उत्पत्ति किया गया,मुझे गया अपने से अलग कर बनाया। मैं उनकी शक्ति स्वरूपा हूं।उन्हें प्रेरणा देने वाली, उनकी प्रेरणा हूं। नहीं हूं मैं किसी की…

  • चुनाव परिणाम बिहार का!

    चुनाव परिणाम बिहार का! ******* चुनाव परिणाम बिहार का रूला रहा है थका रहा है हंसा रहा है धीरे धीरे आ रहा है काफी वक्त लगा रहा है टीवी वाला अपना टीआरपी बढ़ा रहा है उनको मजा भी बहुत आ रहा है चाहते हैं कुछ और लंबा खींचे गणना ताकि उनकी आमदनी होती रहे चुनाव…

  • माँ की यादें | Kavita Maa ki Yaadein

    माँ की यादें ( Maa ki Yaadein ) ( 3 ) जिनकी मां स्वयं, वृद्धाश्रम की चौखट पर, बेटे को याद करते हुए, जीवन गुजार दिया था । देख रहीं थीं मां अपलक, बेटे को दूर और दूर जाते, मां को यू अकेले ही छोड़ते, ‌‌बेटे को थोड़ी दया नहीं आई। आज उसके बेटे ने,…

  • मैं अपना | Main Apna

    मैं अपना ( Main Apna )    मैं अपना सर्वस्व लुटा दूँ. फिर भी तुम्हारी नजर में नहीं आऊँगा क्योंकि तुम्हारी निरपेक्षता केवल जिहवा पर आती है. तुम बहुत ही माइनर हो, तुमने रचकर छद्म मकड़जाल इसीलिए लोगों को शिक्षा से वंचित किया, जिससे तुम मिटाकर सारी वास्तविकता इतिहास से बता सको दुनिया को नहीं…

  • लाली उषा की | Lali Usha ki

    लाली उषा की ( Lali usha ki )   युगों की रची सांझ उषा की न पर कल्पना बिम्ब उनमें समाये बनाये हमने तो नयन दो मनुज के जहाँ कल्पना स्वप्न ने प्राण पाये। हंसी में खिली धूप में चांदनी भी दृगों में जले दीप मेघ छाये। मनुज की महाप्रणता तोड़कर तुम अजर खंड उसको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *