Poem kursi par haq

कुर्सी पर हक | Poem kursi par haq

कुर्सी पर हक

( Kursi par haq )

 

दिल जिगर को तोल रहे, खुद को बाजीगर कहते।
जनभावों संग खेल रहे हैं, मन में खोट पार्ले रहते।

 

वादों प्रलोभन में उलझा, खुद उल्लू सीधा करते।
भ्रमित रहती जनता सारी, वो अपनी जेबें भरते।

 

कलाकार कलाबाजीयां, जादूगरी जिनको आती।
नतमस्तक सारी दुनिया, उनकी चालें चल जाती।

 

दांव पेच और अटकलबाजी, से माहौल बनाते हैं।
दरियादिली दिखाकर वे, जनसेवक कहलाते हैं।

 

दिल दिमाग का खेल है, दिलों पे राज कर सकते।
राजनीति समर दिग्गज, कुर्सी सरताज बन सकते।

 

जिसने जनता के दिलों में, जो तालमेल बैठाया।
कुर्सी पे हक रहा उसी का, वही राज कर पाया।

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

शिव | Shiva | Chhand

Similar Posts

  • स्मृतियाँ | Kavita Smritiyan

    स्मृतियाँ ( Smritiyan ) स्मृतियों के घने बादल फिर से घिरकर आयें हैं सांध्य आकाश में सांध्य बेला में तारे छिप रहें हैं कभी तों कभी झिलमिला रहें हैं स्मृतियों के घने बादल फिर से घिर रहें हैं घनघोर होगीं फिर वर्षा आसार नजर आ रहें हैं पग चिन्ह हैं तुम्हारे जानें के जो लौटकर…

  • तुम साधना हो

    तुम साधना हो तुम ईश्वर की अनुपम संचेतना होरचित ह्दय प्रेम की गूढ़ संवेदना होक्या कहा जाए अद्भुत सौन्दर्य वालीतुम सृष्टि की साकार हुई साधना हो । घुँघराले केश, मृगनयनी, तेज मस्तकअंग सब सुअंग लगें यौवन दे दस्तक।ठुड्डी और कनपटी बीच चमके कपोलकवि सहज अनुभूति की तुम पालना हो । तुझसे जुड़कर कान की बाली…

  • चंदन | Chandan

    चंदन ( Chandan )  चंदन शब्द से ही एक अद्भुत भीनी-भीनी सुगंध की अनुभूति होती है चंदन के वृक्ष पर हजारों विषधर लिपटे हुए रहते हैं फिर चंदन अपनी गुणवत्ता को नहीं खोता ठीक वैसे ही मानव का भी आचरण हो जाए तो सारी धरती प्रेम करुणा सद्भाव की सुगंध से सुवासित हो जाए प्रेम…

  • अंतर्मन | Antarman

    अंतर्मन ( Antarman )   टूट भी जाए अगर, तो जुड़ जाती है डोर एक गांठ ही है जो कभी, खत्म नहीं होती मन की मैल तो होती है, दबी चिंगारी जैसे जलने भी नही देती, बुझने भी नही देती रोता है अंतर्मन, मुस्कान तो सिर्फ बहाना है मजबूरी है जिंदा रहना, यही अब जमाना…

  • करगिल जंग | Kargil Jung

    करगिल जंग! ( Kargil Jung )   युद्ध के उस रंग में, दुश्मन के साथ जंग में, बहादुरी दिखा रहे थे हमारे रणबाँकुरे। टाइगर हिल हो या हो द्रास की वो पहाड़ियों, फिर से उसको हासिल कर रहे थे रणबाँकुरे। एटम-बम को जो गहना पहनाकर वो बैठे हैं, अधोपतन का उत्तर वो दे रहे थे…

  • राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त | Maithili Sharan Gupt

    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ( Rashtrakavi Maithili Sharan Gupt )   खड़ी बोली के महत्वपूर्ण एवं प्रथम-कवि थें आप, हिंदी-साहित्य में दद्दा नाम से पहचानें जाते आप। बांग्ला हिन्दी और संस्कृत भाषाऍं जानते थें आप, अनेंक उपाधियों से सम्मानित हुऍं गुप्त जी आप।। मैथिलीशरण गुप्त जी था जिनका प्यारा ‌यह नाम, महावीरप्रसाद द्विवेदी की प्रेरणा से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *