Poem milne ki aas

मिलने की आस | Poem milne ki aas

मिलने की आस

( Milne ki aas )

 

मिलना हो तुझसे ऐसी तारीख मुकर्रर हो जाए
मैं जब भी आऊं तेरा बनकर तू भी मेरी हो जाए

न रहे दूरियां एक दूजे में कुछ ऐसा वो पल हो
लग जाउँ गले से तेरे मैं तू मेरे सीने से लग जाए

ये ख्वाब भी कितने प्यारे हैं सबकुछ इनपर हम वारे हैं
काश कहीं ये ख्वाब हमारे संग तेरे सच हो जाए

रहूँ मैं तुझसे दूर मगर तू पास हमे फिर भी पाएगी
हम दोनों ऐसे बंध जाएंगे ,एकदूजे के फिर हो जाए

न जाने कैसे रिश्ता बनता जा रहा है दूरी का
रात बीत रही करवट में ,आंख खुले भोर हो जाए

तू जो नजर में रहती है तो दिल खुश मेरा रहता है
मुनासिब नही गैर की होकर तू मेरे नसीब में हो जाए

दिल भरता नही है तेरे दीदार से इस कदर दिल लगा है
काश हो ऐसा गर मैं तड़पु तो तू भी बेकरार हो जाए

मिलना हो तुझसे ऐसी तारीख मुकर्रर हो जाए
मैं जब भी आऊं तेरा बनकर तू भी मेरी हो जाए

यह भी पढ़ें : –

चुलबुली तेरी एक झलक | Kavita chulbuli teri ek jhalak

Similar Posts

  • होना संवाद जरूरी | kavita

    होना संवाद जरूरी ( Hona samvad jaroori )   घटा प्रेम की सबके दिल मे लबों पर मुस्काने छाई हो अटूट प्रेम के रिश्तो में भाव मधुरता आई हो अपनापन परिवार में जो राष्ट्र प्रेम की धूरी है दिल में जगह बनाने को होना संवाद जरूरी है   जो रूठे हो उन्हें मनाए भटके को…

  • हां नारी हूं मैं | Nari Poem

    हां नारी हूं मैं ( Haan naari hoon main )    पग पग संभल रही , कहा किसी परिस्थिति से हारी हूं मैं निकाल लेती मार्ग खुद अपना हां नारी हूं मैं । मन विचलित होता तो , मोन हो सफर करती तय मैं अपना कहा जिमेदारि से किसी हारी हूं हां नारी हूं मैं!…

  • कोरोना का सीजन | Kavita

    कोरोना का सीजन ( Corona ka season )   कोरोना का सीजन कोरोना का सीजन बढ़े रोग दिन दिन घटे ऑक्सीजन कोरोना का सीजन…….2 मार्च में आए अप्रैल में छाए पूरी मई यह तबाही मचाए जून में जाने की करे डिसीजन करोना का सीजन……. जुलाई में जोर भयो कमजोर अगस्त में गश्त बची अब थोर…

  • राम राजतिलक | Ram Rajtilak

    राम राजतिलक ( Ram Rajtilak )    राजतिलक की हुई तैयारी, देव ऋषि सज धज आए। अब होंगे राजा राम हमारे, सजी अयोध्या मन हर्षाये। तोरण द्वार सब नगर सज रहे, हाथी घोड़े सजे सारे। अवधपुरी में धूम मची, अब राजा होंगे राघव प्यारे। विनय भाव को धारणकर, मर्यादा पालक है श्रीराम। तीनो लोक पे…

  • कोरोना पर दोहे | Corona par dohe

    कोरोना पर दोहे ( Corona par dohe )   समय चक्र का खेल नया, कोरोना  की  चाल। अर्थव्यवस्था चौपट हुई, जनजीवन  बदहाल ।   सारे घर में बंद हुए, लक्ष्मण रेखा भीतर । सामाजिक दूरियां ही, कोरोना का उत्तर।।   लॉक डाउन का पालन, सारे मिलकर करें। जान सबको प्यारी है, सभी मिल परवाह करें…

  • बापू से गुहार | Bapu se Guhar

    बापू से गुहार ( Bapu se guhar ) प्यारे बापू आज अगर तुम इस युग में जिंदा होते।हम जैसे निष्क्रिय लोगों के बीच में तुम जिंदा होते ।देख के सारी चाल कुचालें तुम बापू,निश्चय ही हम सब से तुम शर्मिंदा होते । 1 आओ बापू अब फिर से तुम भारत में आओ।आज के नेताओं को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *