Poem Motivational in Hindi

बाधाओं से डरता कौन है | Poem Motivational in Hindi

बाधाओं से डरता कौन है

( Badhaon se darta kon hai ) 

 

चाहे जितनी आंधी आए नभ, घनघोर घटाएं मेघ छाए।
कदम कदम तूफान आए, मुश्किलें जब घर कर जाए।
समस्या हल करता कौन है, बाधाओं से डरता कौन है।
हौसला जिसने है धारा, कह दो साहस भरता कौन है।
बाधाओं से डरता कौन है

जिसमें सीखा चलते जाना, आंधियों को मात खिलाना।
अपने दम पे बढ़ते जाना, व्योम तलक परचम लहराना।
श्रम साधक नित स्वेद बहाते, सर्दी गर्मी सहता कौन है।
हौसलों की जहां उड़ाने, शिखरों पर पग धरता कौन है।
बाधाओं से डरता कौन है

पर्वतों का सीना चीर दिखाते, सिंधु पार जो कर जाते।
महासमर में कूद पड़े जो, वीर शौर्य पराक्रम दिखलाते।
सिंह सूरमा जिधर निकले, बोलो हूंकार भरता कौन है।
देशभक्ति जज्बा दिखा, माटी का तिलक करता कौन है।
बाधाओं से डरता कौन है

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

वैशाखी | Baisakhi par Kavita

Similar Posts

  • डमरू वाला है दातार | Damru Wala

    डमरू वाला है दातार ( Damru wala hai datar )   ऊंचे पर्वत बैठे शिवशंकर सारी दुनिया के करतार। गले सर्प की माला सोहे शिव की शक्ति अपार। डमरू वाला है दातार नीलकंठ महादेव भोले बहती जटा से गंगधारा। हाथों में त्रिशूल धारे तांडव नृत्य नटराज प्यारा। डम डम डमरू बाजे जपो हर हर महादेव…

  • सजी अवध की पुण्य धरा | Saji Avadh

    सजी अवध की पुण्य धरा ( Saji avadh ki punya dhara ) गीत-14-15   सजी अवध की पुण्य धरा, खुशियों की होती बरसात। प्राण-प्राण में राम बसे, प्राण-प्रतिष्ठा की शुभ रात।। सियाराम जय जय राम सियाराम जय जय राम। भव्य भवन के गज हनुमत, सिंह, गरुड़ हैं पहरेदार। चरण पखारे सरयू तट, गूंज रहा है…

  • जागरण करता रहा | Geet Jagran Karta Raha

    जागरण करता रहा ( Jagran Karta Raha ) तेरे मन को भाये जो , वह आचरण करता रहा। नींद के पंछी उड़ा कर , मैं जागरण करता रहा।। दीप स्नेहिल बार कर ही ,आयु भर कंटक सहेजे। द्वार पर तेरे हमेशा, अर्चना के फूल भेजे । मैं तो शंकर सा ही बस ,विष का वरण…

  • बरस रहा है

    बरस रहा है बरस रहा है पिचकारी से, लाल गुलाबी रंग।रंग बिरंगी बौछारों से ,पुलक उठा हर अंग।। होली होली हुरयारों का ,गूँज रहा है शोरगली-गली में नाच रहा है, मादक मन का मोरनयी उमंगे लेकर आया यह फागुन का भोरथिरक उठीं ढोलक की थापें,बाज रही है चंग।चौबारे में मचा हुआ है,होली का हुडदंग।।बरस रहा…

  • विश्व हिन्दी दिवस पर विशेष | Vishwa Hindi Diwas par Vishesh

    विश्व हिन्दी दिवस पर विशेष ( Vishwa Hindi Diwas par Vishesh )   भारत माँ के शीश महल की, राज दुलारी हिन्दी है भाषाएँ हैं और भी लेकिन, सब पे भारी हिन्दी है दिनकर, जायसी और निराला, हिन्दी के रखवाले थे बच्चन, नीरज और नामवर, इसके ही मतवाले थे तुलसी और कबीर ने मिलकर बहुत…

  • शत: शत: प्रणाम | Geet Shat Shat Pranam

    शत: शत: प्रणाम ( Shat Shat Pranam ) हिमालय की शान को, माँ, गंगा की आन को, सागर के सम्मान को, झरनों की मधुर तान को इंद्रधनुषी आसमान को, मेरे वतन की शान को शत: शत: प्रणाम है, मेरा शत: शत: प्रणाम है !! १ !! गीता और कुरआन को वेदो को और पुराण को,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *