Kavita Atal Bihari Vajpayee

अटल जी की महिमा

अटल जी की महिमा

नाम जहां में रहा है प्रसिद्ध अटल।
काम अटल जी के जग में रहे सदा अटल।।

साहित्य से रहा उनको सदा ही प्यार
देश प्यारा था उनको अपना अपार।।

याद कर रहा है उन्हें ये जग सारा।
जय विज्ञान का था उनका प्यारा नारा।।

देश पर अपने हो गए अटल कुर्बान।
याद कर रहा है उनको भारत देश महान।।

अटल जी का गा रहा है यस सारा देश
सत्य की राह चले दिया सबको उपदेश।।

लक्ष्य उनका कोई दुश्मन ना भेद पाया।
अटल जी ने जो जग में चाहा वही पाया।।

नाम भी उनका अटल काम भी उनके अटल।
उनके गुण गा रहे जग में सारे पटल।।

देश प्रेम की सदा ही रही उनके दिल में भावना।
अलख जगा गए देश में कैसे हो सद्भावना।।

सुनील कुमार
नकुड़ सहारनपुर
उत्तर प्रदेश भारत

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *