Poem on paras

पारस | Poem on paras

पारस

( Paras )

 

करामात होती पारस में जब लोहे को छू लेता है।
कुदरत का खेल निराला धातु स्वर्ण कर देता है।

 

छूकर मन के तारों को शब्द रसीले स्नेहिल भाव।
रसधार बहती गंगा सी रिश्तो में हो नेह जुड़ाव।

 

प्यार भरे दो बोल मीठे पारस सा असर दिखाते हैं।
कल तक थे बैरी हमारे घनिष्ठ मित्र बन जाते हैं।

 

शब्दाक्षर जब भाव भरे स्वर्णाक्षर हो दमकते हैं।
मुस्कानों के मोती बांटे दुनिया में खूब चमकते हैं।

 

कर्मों से छवि सुहानी उन्मुक्त गगन उड़ान भरो।
सेवा सत्कर्मों से प्यारे दुनिया में पहचान करो।

 

जिस पर रख दूं हाथ आनंद मगन हो जाता है।
पारस पत्थर सा जादू यारो मुझको भी आता है।

 

तराश सको प्रतिभा कोई कंकड़ को सोना कर दे।
अनुभवों भरा खजाना सत्य स्वप्न सलोना कर दे।

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

नफरत की दुनिया | Poem on world of hate in Hindi

Similar Posts

  • Hindi Kavita On Mahatma Gandhi | गांधी बाबा थे महान

    गांधी बाबा थे महान ( Gandhi Baba The Mahan )     सत्य-अहिंसा  के  पुजारी गाँधी बाबा थे महान। दुनिया में सबसे ऊँची कर गए भारत की शान ।।   आज़ादी  के  संग्राम  के  थे  वो-एक सच्चे सिपाही। प्रेम-भाईचारे, मानवता की खातिर सदा लड़ी लड़ाई।।     उस महापुरूष को नमन् करता है सारा हिंदुस्तान…

  • साहित्यकार | Sahityakar

    साहित्यकार ( Sahityakar )    जीता है जो औरों की खातिर साहित्यकार वही कहलाता है करता नही प्रहार गलत पर खंजर से लेखन से ही वह युगदृष्टा बन जाता है साहित्य नही केवल शब्दों का संचय यह तो विष और अमृत दोनो का समन्वय आवश्यकता होती है जब जैसे साहित्य का होता है सृजन तब…

  • रखें इस पर्यावरण का ध्यान | Paryavaran ka Dhyan

    रखें इस पर्यावरण का ध्यान ( Rakhen is paryavaran ka dhyan )   चाहें पेड़-पौधे, जीव-जन्तु अथवा हो कोई इंसान, इस प्रकृति से हम है और हमसे ही इसकी शान। साफ़-स्वच्छ इसको रखो इससे जीवन खुशहाल, इसके प्रदूषण से जाती देश में हजारों की जान।। आओ मिलकर सब रखें इस पर्यावरण का ध्यान, पेड़ पौधे…

  • होली ने आकर कर डाला | Ghazal

    होली ने आकर कर डाला ( Holi ne aakar kar dala )     होली ने आकर कर डाला,सब कुछ गड़बड़ घोटाला है !  चेहरों के अंदर का चेहरा, धो-धो कर नया निकाला है !!    जो गले मिला  आकर उसने, कर डाला  खूब हरा नीला  यदिअधिकप्यारउमड़ातोफिर,करदियापकड़मुंहकालाहै !!    घर के पीछे कीगलियों से,छुप-छुपकर भागोगे…

  • कीमत | Keemat par Kavita

    कीमत ( Keemat )    बीस साल की कीमत उससे पूछो- जिसनें पूरी नौकरी अकेंले रहकर निकाल दिया। पन्द्रह साल की कीमत उससे पूछो- जिसने एक ही रैंक में नौकरी निकाल दिया हो ।। दस साल की कीमत उससे पूछो- जिसके अब तक बच्चा-बच्ची नही हुआ हो। पाँच साल की कीमत उससे पूछो- जिसके पास…

  • शिक्षक | Shikshak Par Kavita

    शिक्षक ( Shikshak )   ये सच है जन्म पोषण परिवार दे देते हैं। शिक्षक उसे सफलता का द्वार दे देते हैं।। जीवन‌ के मनोरथ सकल सिद्ध तुम्हारे हों, यश  कीर्ति  बढ़े  ऐसा संस्कार दे देते हैं।। आने का प्रयोजन भी कुछ शेष न रह पाये, अन्त: तिमिर में सूर्य सा उजियार दे देते हैं।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *