Poem on sparrow in Hindi

गोरैया | Poem on sparrow in Hindi

गोरैया

( Goraya )

 

चहचहाती गोरैया फुदकती सबके मन को हर्षाती
रंग बिरंगी डाल डाल पे जब पंख पसारे उड़ जाती

 

नील गगन में उड़ाने भर छत पर आकर बैठती
सुंदर सी मनभावन लगती मीठी-मीठी चहकती

 

रौनक आ जाती घर में सब गौरैया को डाले दाना
फूरर फूरर उड़ना फिर आकर घर पर बैठ जाना

 

सारे बालक खुश हो जाते देखकर गोरैया मुस्काते
अठखेलियां मन को भाती झूम झूमकर सब गाते

 

जाने क्या परिवेश हो गया गौरैया लुप्त हो रही
उमंगे हर्ष खुशियां आज जाने कहां सुप्त हो रही

 

वृक्ष लताओं लदे वन ज्यों ज्यों कम होते जा रहे
चिड़िया का चहकना हम अब नहीं सुन पा रहे

 

मधुर मधुर गौरैया की घट में बस यादें बसा रहे
मन का पंछी ले रहा हिलोरे गीत यूं गुनगुना रहे

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आओ जलाएं नफरत की होली | Holi Shayari 2023 in Hindi

Similar Posts

  • गौरवान्वित भारत

    “गौरवान्वित भारत” गौरवान्वित भारत का इतिहास लिखों,सर्वसम्मानित भारत की बात लिखों, उन बलिदानियों की राख सेदुश्मनों का विनाश लिखों, छल कपट से रहित अपने नयेभारत का इतिहास लिखों, गुलामी के जंजीर को तोड़वीरता का पहचान लिखों, रण में बैठी उन विरांगनाओं का त्याग लिखों, देश की आन के खातिर जान देने वालों का बारम्बार इतिहास…

  • जनकवि अदम गोंडवी

    जनकवि अदम गोंडवी मैं प्रणाम, वंदन,नमन का चंदन आपको बार-बार हर बार करता हूं,स्मृति में रहो आप हमारे और जग के,यही प्रयत्न मैं हर बार करता हूं।मन को झकझोरती आपकी कविता, जग को दिखाई राह सच्चाई लेखनी से,जन कवि अदम गोंडवी जी को मैं साष्टांग दंडवत प्रणाम करता हूं।। गरीबी को बताई सच्चाई लाज तेरी,…

  • छाया है पिता

    छाया है पिता बरगद की घनी छाया है पिताछाँव में उसके भूलता हर दर्द। पिता करता नहीं दिखावा कोईआँसू छिपाता अन्तर में अपने।तोड़ता पत्थर दोपहर में भी वोचाहता पूरे हों अपनों के सपने।बरगद की घनी छाया है पिताछाँव में उसके भूलता हर दर्द। भगवान का परम आशीर्वाद हैपिता जीवन की इक सौगात है।जिनके सिर पे…

  • भगवान महावीर का 2594 वां दीक्षा कल्याणक दिवस

    भगवान महावीर का 2594 वां दीक्षा कल्याणक दिवस यह उमर हमारी बीत रहीसत् संगत में रमकरज्ञानामृत का पान कर लेमहावीर प्रभु का गुणगान कर ले ।नाशवान है काया हमारीक्यों करे मेरी मेरी ।इस तन को राख बननेलगे न इक पल की देरी ।महावीर प्रभु का गुणगान कर ले ।सबके साथ लगा है भारी ,जन्म –…

  • युवा | Kavita Yuva

    युवा ( Yuva ) युवा एक उम्र नहीं, सकारात्मक सोच है अंतर्मन अथाह आशा उमंग, दृढ़ इच्छा शक्ति अपार । वैचारिकी चिन्मय स्फूर्त, अभिव्यक्ति पट ओज धार । उरस्थ राष्ट्र समाज उज्ज्वल छवि, सतत श्रम साधना मंत्र प्रेरणा कोच है । युवा एक उम्र नहीं, सकारात्मक सोच है ।। ह्रदय हिलोर गर्वित इतिहास, आचरण परिध…

  • हर तमन्ना खाक होकर रह गई | Tamanna poem

    हर तमन्ना खाक होकर रह गई ( Har tamanna khak hokar rah gai )   हर तमन्ना खाक होकर रह गई हसरतें सब राख हो कर रह गई   भुला दिया हमको हमारे अपनों ने प्यारी यादें सारी दरिया में बह गई   बन चले साथी सफर में अब कई प्यार की धारायें सब पीछे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *