Poem sanatan nav varsh

सनातन नववर्ष | Poem sanatan nav varsh

सनातन नववर्ष

( Sanatan nav varsh )

 

हर हर महादेव गूंजे सब रामनाम जय कार करे।
श्रद्धा  और विश्वास  भरकर  हर हिंदू हूंकार भरे।

 

वर्ष नया हो हर्ष नया हो घटा प्रेम की छाई हो।
जय श्री राम के नारों से गूंज रही अमराई हो।

 

आस्था विश्वास हृदय में भावो की बहती धारा।
चक्र गदा त्रिशूल हाथों में रक्षक हैं राम हमारा।

 

धर्म ध्वजा के राजदुलारे घट घट वासी राम हमारे।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्यारे सकल चराचर के रखवारे।

 

घर घर भगवा लहराए जग केसरिया बाना दमके।
उमंग भरी हो तरुणाई खुशियों भरा भाल चमके।

 

रामकृष्ण की पुण्यधरा अविरल बहती गंगाधारा।
अटल हिमालय हुंकार भरे बसे शिव भोला प्यारा।

 

सनातन नववर्ष हमारा मेरे हिंद की पहचान है।
वंदन अभिनंदन हमारा मधुर वाणी लय तान है।

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

धरती के भगवान | Kavita dharti ke bhagwan

 

Similar Posts

  • गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व

    गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व है आज गुरु महिमा पर पावन गर्व हैं बिना गुरु जग में कौन मेरा अपना गुरु के चरणों मे अभिनंदन गर्व है प्रथम गुरु मेरी माता दूसरा गुरु पिता तीनों को सिर झुका कर गर्व है नाल काटा नाभि से दाई बाई ने बंधन…

  • गुरु | Guru par kavita in Hindi

    गुरु ( Guru )    गुरु तुम दीपक मैं अंधकार , किए हैं मुझपे आप उपकार,   पड़ा है मुझपर ज्ञान प्रकाश, बना है जीवन ये उपवास,   करें नित मुझ पर बस उपकार , सजे मेरा जीवन घर द्वार,   गुरु से मिले जो  ज्ञान नूर, हो जाऊं मैं जहां में मशहूर   गुरु…

  • मेरी प्यारी हिन्दी

    मेरी प्यारी हिन्दी हिंदी भाषा का गुणगान कैसे करूं,हिंदी भाषा का बखान कैसे करूं।अपरिभाषित है मेरी हिंदी भाषा,परिभाषा ही नहीं परिभाषित कैसे करूं।। सबको मान व सम्मान हिंदी देती है,अपना नया रूप एक छोटी सी बिंदी देती है।हलन्त, पदेन, रेफ का महत्व होता है,गद्य पद्य के रूप नए-नए शब्द गढ़ देती है।। हिंदी अपनी सीमा…

  • सनातन धर्म हमारा | Poem in Hindi on Sanatan Dharm

    सनातन धर्म हमारा ( Sanatan dharm hamara )   अजर अमर सनातन धर्म हमारा सृष्टि संग अवतरण, अनंत अंतर आह्लाद । मानवता श्री वंदन, आनंद परम प्रसाद । वेद आभा अंतर्निहित, अविरल ओजस्विता धारा । अजर अमर सनातन हमारा ।। नैतिकता दिव्य रंग रुप, अपार आस्था सत्कार । धर्म कर्म पुनीत रश्मियां, जीवन हर स्वप्न…

  • कब तक लड़ोगे | Kab tak Ladoge

    कब तक लड़ोगे ( Kab tak ladoge )   कब तक लड़ोगें अपनों से, पूरे दिन पूरे रात सम्मान से जीने के लिए। तरसते रहेंगे लड़ते रहेंगे यूं ही। कभी जवान तो कभी नौजवान कभी महिला तो कभी किसान, कसूर क्या है इन सबका जो आज लड़ रही हैं देश के पहलवान। नाज था जिन…

  • स्पृहा नीरव पथ पर, नेह अमिय स्पंदन

    स्पृहा नीरव पथ पर,नेह अमिय स्पंदन   उर तरंग नवल आभा, प्रसून सदृश मुस्कान । परम स्पर्शन दिव्यता, यथार्थ अनूप पहचान । मोहक स्वर अभिव्यंजना, परिवेश सुरभि सम चंदन । स्पृहा नीरव पथ पर,नेह अमिय स्पंदन ।। अनुभूति सह अभिव्यक्ति , मिलन अहम अभिलाषा । कृत्रिमता विलोपन पथ, प्रस्फुटित नैसर्गिक भाषा। अंतर्नाद मंगल मधुर, नैतिकता…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *