Poem shikshak diwas

शिक्षक दिवस | Poem shikshak diwas

शिक्षक दिवस

( Shikshak diwas )

 

गुरु ज्ञान की गंगा पावन अनुभव भरा खजाना है
शब्द शब्द अनमोल मोती गुरु श्रीमुख से पाना है

 

दिव्य प्रज्ञा जोत जलाते सन्मार्ग पर हमें ले जाते
आराधक साधक शारदे नव प्रतिभा गढ़ पाते हैं

 

गुणों भरा सागर सारा गुरु दुनिया का ज्ञान कराते
अहंकार मन का हर लेते कला कौशल सिखलाते

 

संस्कार सभ्यता शास्त्र गुरु ज्ञान विज्ञान दर्शन है
उन्नति शिखर अनुपम सीढ़ी गुरु देते मार्गदर्शन है

 

गुरु वशिष्ट बाल्मीकि द्रोणाचार्य संदीपन सुरज्ञान
एकलव्य सा शिष्य हो रखे सच्ची श्रद्धा सम्मान

 

गुरु आशीष में जीवन गुरु जीने की राह बताते हैं
शिल्पकार मानव निर्माता हृदय राष्ट्रप्रेम जगाते हैं

 

कला विद्या शिक्षा सिद्धियां ज्ञानरत्नों के भंडार है
पावन धूली गुरु चरण की वाणी अमृत रसधार है

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जीवन धारा | Kavita jeevan dhaara

Similar Posts

  • छठी मैया | Chhathi maiya kavita

    छठी मैया ( Chhathi maiya )   छठी मैया तुमको ध्याता रातदिन मां शीश नवाता। अक्षत रौली चंदन लेकर सरिता तीर भेंट चढ़ाता।   करती बेडा पार मैया तुम हो लखदातार मैया। सुख वैभव यश दाता सजा सुंदर दरबार मैया।   झारखंड उत्तराखंड आता जनमन माता मनाता। मनवांछित फल नर पाता तेरे दर गुणगान गाता।…

  • दर्द सुनो गजराज का | Kavita Dard Suno Gajraj ka

    दर्द सुनो गजराज का ( Dard suno gajraj ka )    अच्छा नही किया इस मानव ने, खाने में बारुद खिलाया मानव ने। मैं हूॅं एक भोंला-भाला सा पशु, जब कि मुझको गणपति यें माने‌।। गलत कभी कुछ में करता नही, मुॅंह से भी बोल में सकता नही। जंगल के कंद-मूल फल खा लेता, अगर…

  • पापा | Papa

    पापा ( Papa )    वह झुके नहीं वो रुके नहीं वह मेरी बातों पर देखो हंसकर हां कर जाते थे l गुस्सा होने पर मेरे कैसे पास बुला समझाते थेl सही गलत के भेद बता राह नयी दिखाते थे l मेरी लाडो रानी कहकर मुझे सदा बुलाते थे l नपे तुले शब्दों में बोलो…

  • पिताजी आप कहाॅं चलें गए | Pitaji

    पिताजी आप कहाॅं चलें गए ( Pitaji aap kaha chale gaye )    अनेंक उपकार करके पिताजी आप कहाॅं चलें गए, अपनें दुःख ग़म को छुपाकर आप संग ही ले गए। निश्छल आपका प्यार हम पर बरसा कर चलें गए, हज़ारों खुशियां हमको देकर आप कहाॅं चलें गए।। जीवन के कई उतार-चढ़ाव मुझको सिखाकर गए,…

  • एक ही मुद्दा | Ek hi Mudda

    एक ही मुद्दा ( Ek hi Mudda )   रोज रोज रोज एक ही मुद्दा हमें रोजगार चाहिए। शासन सुशासन चाहिए। विद्या का दान चाहिए। भूखमरी पर रोकथाम चाहिए। हमें सिर्फ रोजगार चाहिए। हिंदुस्तान का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षावान चाहिए। बढ़ती गरीबी पर अंकुश चाहिए। युवाओं का भविष्य शानदार चाहिए। न धर्म पर, न जातिवाद पर…

  • पिता का अस्तित्व | Kavita Pita ka Astitva

    पिता का अस्तित्व ( Pita ka Astitva )   पिता पी ता है गम जिंदगी के होती है तब तैयार कोई जिंदगी गलकर पी जाता है स्वप्न पिता बह जाती है स्वेद मे हि जिंदगी औलाद हि बन जाते उम्मीद सारे औलाद पर हि सजते है स्वप्न सारे औलाद मे हि देता है दिखाई जहाँ…

One Comment

  1. वाह..! बहुत बेहतरीन जी।
    हमारे गाँव चौबारा,जिला फतेहाबाद(हरियाणा) के स्कूल में हुए कार्यक्रम की फ़ोटो की फ़ोटो को लेकर आपने जो कविता लिखी है, वह बहुत शानदार है जी।

Leave a Reply to सन्दीप चौबारा Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *