Poem teri har baat

तेरी हर बात | Poem teri har baat

 

तेरी हर बात

( Teri har baat )

 

 

कभी चैत्र- बैसाख की पवित्र गरिमा लिये

कभी गर्म लू सी ज्येष्ठ- आषाढ़ की तपन लिये

 

कभी सावन-भादों सी छमाछम पावस की बूंदें लिये

कभी त्योहारों सीआश्विन-कार्तिक के मीठे नमकीन लिये

 

कभी मार्गशीर्ष-पौष की कड़कड़ाती रातों की सर्दी लिये

कभी माघ- फाल्गुन की रंगीन बहारों के रंग औ’ खुश्बू लिये

 

लगती मुझे तेरी हर बात , हर गुफ्तगू

और हर लफ्ज़ कहकशां की सी चमक लिये हुये

 

?

Suneet Sood Grover

लेखिका :- Suneet Sood Grover

अमृतसर ( पंजाब )

यह भी पढ़ें :-

ऐ जिंदगी | Poem ai zindagi

Similar Posts

  • वह बुड्ढा नीम | Kavita woh buddha neem

    वह बुड्ढा नीम ( Woh buddha neem )   जो तपस्वी सा खड़ा अचल वो बुड्ढा नीम। जर्जर सी हवेली हुई डगमग हो रही नींव।   यादों के झरोखों में झलक आए सावन सारे। ठाठ बाट हवेली के वो दिन थे कितने प्यारे।   हाथी घोड़े ऊंट होते भावों की बयार बहती। आपस में प्रेम…

  • शिक्षक दिवस | Kavita Shikshak Divas

    शिक्षक दिवस ( Shikshak divas ) ( 2 )  शिक्षक देता है सदा सबको ज्ञान। शिक्षक सदा ही रखता सबका ध्यान।। शिक्षक है जीवन में ऐसे जैसे कुम्हार। शिक्षक सदा ही करें जीवन उद्धार।। शिक्षक के सदा ही रहते कर्जदार। शिक्षक सदा ही होते ईमानदार।। शिक्षक करता चमन गुलजार। अच्छे गुरु का जीवन में रहता…

  • लोकतंत्र अभयदान | Kavita loktantra Abhaydan

    लोकतंत्र अभयदान लोकतंत्र अभयदान,शत प्रतिशत सही मतदान मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था, सशक्त नागरिक अधिकार । अवसर सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व चयन, राष्ट्र भविष्य अनूप श्रृंगार । योग्य दक्ष आदर्श प्रतिनिधि, सहर्ष प्राथमिकता सदा आह्वान। लोकतंत्र अभयदान,शत प्रतिशत सही मतदान।। जाति धर्म पंथ आकर्षण, मतदान राष्ट्र अहितकारी । प्रसरित जनमानस वैमनस्य, परिणाम अभिवृद्धित भ्रष्टाचारी । संविधान प्रदत्त शक्ति संग,…

  • मैं आऊंगा दोबारा | Kavita Main Aaunga Dobara

    मैं आऊंगा दोबारा ( Main Aaunga Dobara )     ये गांव ये चौबारा मैं आऊंगा दुबारा चाहे सरहद पे रहुं या कहीं भी रहूं पहन के रंग बसन्ती केसरिया या तिरंगी पगड़ियां मैं आऊंगा दुबारा के देश मेरा है प्यारा   सिर मेरे कफ़न दिल में है वतन लाज इसकी बचाने हो जाऊंगा हवन…

  • मोह | Kavita Moh

    मोह ( Moh ) दौड़ रहा वीथिका-वीथिका, सुख सपनों की मृगमरीचिका, थोड़ी देर ठहर ले अब तू, कर ले कुछ विश्राम। भले पलायनवादी कह दें, रखा नहीं कुछ मोह में। सारी दुनिया नाच रही है, जग के मायामोह में। मोह बिना अस्तित्व नहीं है, बात पुरानी नई नहीं है। सारा जगत इसी पर निर्भर, कितनों…

  • कितनी दूर तक जाना होगा

    कितनी दूर तक जाना होगा   कितनी दूर तक जाना होगा फासला आज मिटाना होगा। झूठ से बुनियाद हिल जाएगी अपना सच सबसे बताना होगा। काम आए वही है अपना दामन गैरों से बचाना होगा। हम तो चाहत के तलबगार रहें हैं फिर वही धुन बजाना होगा। कुछ भी आसान नहीं है इसमें आग सीने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *