Poem yaad

याद तेरी जब आती है | Poem yaad

याद तेरी जब आती है

( Yaad teri jab aati hai )

 

मन  के  जुड़ते  तार  सभी, दूरियां मिट जाती है।
मधुर मधुर दुनिया लगती, याद तेरी जब आती है।

 

खुल जाता किस्मत ताला, सारी बातें उर भाती है।
स्वर संगीत सुहाता लगता, याद तेरी जब आती है।

 

मधुर बरसता सावन लगता, ठंडी बयार आती है।
जीवन  मधुर सा लगता, याद तेरी जब आती है‌।

 

सुंदर घर संसार में आकर, खुशहाली भर जाती है।
उमड़ उठे प्रेम का सागर, याद तेरी जब आती है।

 

सारा जग लगता भावन, कोयल राग सुनाती है।
सागर लहरें लगे सुहानी, याद तेरी जब आती है।

 

अपनापन पाता जग से, लगता धरा मुस्काती है ।
उजियारा होता मनमंदिर, याद तेरी जब आती है।

 

साज छेड़ते सरगम सुर में, झंकार बज जाती है।
मधुर लगे वाणी गीतों की, याद तेरी जब आती है।

 

पंछी कलरव प्यारा लगे,कल कल नदियां गाती है।
मन की आंखें खुल जाती, याद तेरी जब आती है।

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

 

दुलार | Poem dulaar

Similar Posts

  • स्वयं को बदले और

    स्वयं को बदले और ज़माने में आये हो तो जीने की कला को सीखो। अगर दुश्मनों से खतरा है तो अपनो पे भी नजर रखो।। दु:ख के दस्तावेज़ हो या सुख की वसीयत। ध्यान से देखोगें तो नीचे मिलेंगे स्वयं के ही हस्ताक्षर।। बिना प्रयास के मात्र हम नीचे गिर सकते है। ऊपर उठ नहीं…

  • मां तुम बहुत याद आती हो | Maa ke Uper Kavita

    मां तुम बहुत याद आती हो ( Maa tum bahut yaad aati ho )    पहले मेरी एक मामूली सी छींक पर तुम चिंतित हो जाती थी, डांट डपटकर घरेलू नुस्खों के साथ कड़वी दवा पिलाती थी, अब कोई नहीं जो तबियत पूछे मेरी, मां तुम बहुत याद आती हो। कहीं आते जाते हर बार…

  • कृष्णा | Krishna par Kavita

    कृष्णा ( Krishna ) कारावास में जन्म लिए जो था उन्हीं का वंश कर्मों का फल भोगने को विवश था कृष्ण और कंश । बालापन में खूब खेलते करते थे खूब शरारत उम्र के साथ सीखाए करना रासलीला और महाभारत । राधा के पीछे खूब भागते वो था ना चरित्र हीन अदृश्य होकर लाज बचाए…

  • दुस्साहस | Kavita dussahas

    दुस्साहस ! ( Dussahas ) *** भय से भी भयभीत नहीं हो रहे हैं हम, लाख चेतावनियों के बाद भी- कान में तेल डाल, सो रहे हैं हम। दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा आंकड़ा- दानव रूपी कोरोना का, हम ताली थाली पीट रहे- सहारा ले रहे जादू टोना का ! सरकार जुटी है सरकार बनाने…

  • एक ऐसा एहसास | Ehsaas kavita

    एक ऐसा एहसास ( Ek aisa ehsaas )      कविता नही, कुछ खास लिख रहा हूं तेरे लिए एक ऐसा, एहसास लिख रहा हूं।   मिल कर न बिछड़ने का बिछड़कर फिर मिलने का तेरे लिए मन का, विश्वास लिख रहा हूं।   कविता नही कुछ खास लिख रहा हूं तेरे लिए एक ऐसा,…

  • मां

    मां   मां एक अनबूझ पहेली है, मां सबकी सच्ची सहेली है, परिवार में रहती अकेली है, गृहस्थी का गुरुतर भार ले ली है। ऐ मां पहले बेटी,फिर धर्मपत्नी, बाद में मां कहलाती हो। पहली पाठशाला,पहली सेविका तूं घर की मालकिन कहलाती हो।। बुआ,बहन,मामी,मौसी कहलाये, माता,दादी,नानी नाम बुलवाये, परिवार की जन्म दात्री नाम सुहाये, अबला,सबला,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *