प्रथम-गुरू

प्रथम-गुरू | Pratham guru kavita

“प्रथम-गुरू”

( Pratham guru )

 

गुरु है ब्रम्हा-गुरु है विष्णु, गुरु हैं मेरे महेश्वरा

प्रथम गुरु मेरे मात-पिता, दिया जनम दिया आसरा
उनके जैसा धरती में क्या, नहीं अम्बर में भी दूसरा
पाल-पोस कर बड़ा किया, नहीं होने दी कमी कोई
प्यार नहीं कोई उनके जैसा, न ही मिलावट है कोई

गुरु है ब्रम्हा,गुरु है विष्णु, गुरु है मेरे महेश्वरा

 

ममता भरे आंचल तले, दी हमें शरण सदा मात ने
सर्दी-गर्मी या हो बरषा, मां रही हमारे साथ में
बड़े हुए तो पढ़ने भेजा, दे खाना पीना साथ में
भले बुरे का बता के मतलब, समझाती हर बात में

गुरु है ब्रम्हा,गुरु है विष्णु, गुरु हैं मेरे महेश्वरा

 

विद्यालय में गुरु-जन मिले तो, पाठ पढ़ाया ज्ञान का
सभी बड़ों का आदर करना, खुद के भी सम्मान का
ज्ञान दिया अनमोल रतन, नहीं चोर चुराये कोई
जीवन का सब लक्ष्य बताया, कमी न छोड़ी कोई

गुरु है ब्रम्हा,गुरु है विष्णु, गुरु हैं मेरे महेश्वरा

 

मात-पिता और गुरु को पूजो, काम करो फिर दूजा
इस पूजा से बढ़ कर नहीं है, जग में और कोई पूजा
तीनों का है देन ये जीवन, सदा मान रखो तीनो का
साक्षात्कार कराया ईश्वर से, सम्मान करो तीनों का

गुरु है ब्रम्हा,गुरु है विष्णु, गुरु हैं मेरे महेश्वरा

 

कवि:  सुदीश भारतवासी

 

कवी अपने माता पिता के साथ
कवि अपने माता पिता के साथ

 

यह भी पढ़ें:-

आईना | Aaina kavita

 

Similar Posts

  • मेहनत | Mehnat

    मेहनत! ( Mehnat )   बिना मेहनत के कुछ हो नहीं सकता, पृथ्वी गति न करे, तो दिन निकल नहीं सकता। मेहनत से ही चलता है किस्मत का सिक्का, मेहनत बिना जीवन संवर नहीं सकता। मेहनत की खुशबू से है धरा महकती, उड़ें न भौरा तो कली तक पहुँच नहीं सकता। सजा रहता है झूठ…

  • प्रशांत भूषण की निडरता | Prashant Bhushan par kavita

    प्रशांत भूषण की निडरता! ******* यह बोल प्रशांत भूषण के हैं – न झुकेंगे न सच का दामन छोड़ेंगे सच कहते थे सच कहते हैं सच कहते रहेंगे। न सत्ता के आगे घुटने टेकेंगे, न कोर्ट से डरेंगे। ना ही माफीनामा दायर करेंगे, कोर्ट जो सजा देगी- हंस हंस कर सहेंगे। भारत में नागरिक अधिकारों…

  • मंजिल का रास्ता | Manzil ka rasta

    मंजिल का रास्ता ( Manzil ka rasta )    ऐ ख़ुदा माना मंजिल का रास्ता बहोत मुश्किल है , मगर तेरा साथ है, तो मुझसे हर गम दूर है ऐ ख़ुदा पता नहीं, दिल को क्या होता है. कभी फासलों से टूट जाता है, तो कभी खुदसे रूठ जाता है। कभी अपनों पर जान छिड़कता,…

  • कागा के खट्टे मीठे अनुभव

    राम नाम राम मेरे रोम रोम में बसता,राम मेरे सांस रोमांस में बसता! आंखों का तारा बन हर पल,राम मेरी नज़र नूर में बसता! रक्त धारा बहती रग रग में,लाल ध्वल नस नस में बसता! राम रंग रूप स्वरूप मन मूर्त,स़ूरत बन सलोनी तन में बसता ! मृग नाभि कस्तूरी ढूंढे वन उपवन,सूंघे घास सुगंध…

  • लेडी डॉक्टर | Lady Doctor

    लेडी डॉक्टर ( Lady doctor )   रोज इन्ही आंखों से देखती है प्रसव पीड़ा को। नारी होकर भी नारी को दर्द से कराहते हुए वो। इन्ही हाथों से अनगिनत शिशुओं को जन्माया। मातृत्व सुख को महसूस करती डाक्टर दिल से। जच्चा बच्चा घर में गूंजती जब किलकारी। प्रसन्नता की रेखाएं मस्तक पर आती सारी।…

  • फर्स्ट कि सेकंड इनिंग | First ki Second Inning

    फर्स्ट कि सेकंड इनिंग ( First Ki Second Inning )   स्त्री तुम बाढ़ तो नहीं हो पावन नदी हो । अपनी मर्यादा में बहो प्रभु की मर्यादा में रहो। तुम आधुनिकता में उड़ता हुआ बवंडर नहीं! उजड़ा हुआ खंडहर नहीं! रंगभरी तस्वीर हो । जिंदगियों में रंग भरो ज़िंदगी को इंद्रधनुष करो। ख़ुद से…

One Comment

Leave a Reply to sudeesh kumar soni Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *