Purush

हाँ मैं एक पुरुष हूं | Purush

हाॅं मैं एक पुरूष हूॅं

( Han main ek purush hoon ) 

 

हाॅं मैं एक पुरूष हूॅं,
मेरे परिवार की ज़रूरत हूॅं।
मैं क्रूर एवं उग्र नही शान्त रहता हूॅं,
अपनें परिवार के बारे में सोचता रहता हूॅं।।

रिश्तों को समझता हूॅं,
दर-दर भटकता रहता हूॅं।
तीन बातों का ख़ास ध्यान रखता हूॅं,
रूठना मनाना और मान जाया करता हूॅं।।

तपती रेत पर चलता हूॅं,
इज्ज़तदार बनकर जीता हूॅं।
सूरज चाॅंद तक पहुॅंचना चाहता हूॅं,
परिवार की ख़ुशी में ही मैं ख़ुश रहता हूॅं।।

मैं नारी का अभिमान हूॅं,
उसकी ख़ुशी का खज़ाना हूॅं।
मैं पुरूष अनेंक बोझ तलें दबा हूॅं,
अपनों की ख्वाहिशें पूरी करता रहता हूॅं।‌।

हाॅं मैं ही ऐसा पुरूष हूॅं,
जो सदैव चलता ही रहता हूॅं।
चट्टान तोड़कर राह बना ही लेता हूॅं,
बेख़ौफ़ सीमाओ पर पहरेदारी करता हूॅं।‌।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • शारदे मां का वंदन

    शारदे मां का वंदन ज्ञान की देवी मातु शारदे, मां मैं तुझको प्रणाम करूं,निशदिन तुझे प्रणाम करूं,तेरे चरणों में मैं शीश धरुं।जग का भाग्य बनाने वाली मां,मेरा भी जग नाम करो,इतनी बुद्धि दे देना मां शारदे,आठों पहर तेर नाम धरूं।। मां मेरी अभिलाष यही,जग में ज्ञान की ज्योति जगाऊं मैं,तेरे आशीर्वाद से मां बस जग…

  • नशे से हुआ इंसान बर्बाद

    नशे से हुआ इंसान बर्बाद उड़ता युवा नशा मुक्त समाज की ओर बढ़ते कदम,एक सपना है जो सच होने की उम्मीद है।।नशे की जंजीरों से मुक्त होकर,हम एक नए युग की ओर बढ़ सकते हैं। नशा मुक्त समाज में हर कोई होगा स्वस्थ,हर कोई होगा खुशहाल, हर कोई होगा समृद्ध।नशे की लत से मुक्त होकर,हम…

  • त्यौहार है खुशियों का

    त्यौहार है खुशियों का त्यौहार है खुशियों काजब सारे रंग मिलते हैंउल्लास हर्ष उमंग से सब गले मिल जाते हैंगुजिया पूरी पकौड़ी खीरहर घर को महकाते हैं है त्यौहार है खुशियों काजब सारे रंग मिल जाते हैंहै यह एक दिन जोसब एक जैसे हो जाते हैंरंग रूप भेदभावजैसे धरती से खो जाते हैं है त्यौहार…

  • हे कान्हा | Hey Kanha

    हे कान्हा ( Hey kanha )   हे कान्हा हे गिरिधर मुरली मनोहर बंशीधर, हम दीन दुखियों पर कुछ कृपा कर। हे गोप ग्वालों के रक्षक हे मधुर मुरली बजैया, हे गोपियों की इच्छा रखने उनके संग महारास रचैया। धरती का बोझ घटाने खातिर लिया था तुमने अवतार, भक्तों की रक्षा करते करते दिखलाए कई…

  • संगीत जीवन की मुस्कान | Sangeet jeevan ki muskan | Hindi chhand

    संगीत जीवन की मुस्कान ( Sangeet jeevan ki muskan ) जलहरण घनाक्षरी   वीणा की झंकार बजे, मधुर लगे संगीत। जीवन की मुस्कान है, सरगम संगीत का।   सुर लय तान प्यारी, मोहन धुन सुहानी। दिल को लुभाता प्यारा, मीठा तराना गीत का।   मन को खुशी देता है, आनंद से भर देता। महफिल महकाये,…

  • यह जग की रीत पुरानी है

    यह जग की रीत पुरानी है यह जग की रीत पुरानी हैयह जग की जीत पुरानी हैजो ना पाया बौराया हैजो पाया सो रोया हैयह जग की रीत पुरानी हैयह जग की गीत पुरानी है तेरे रह गुजर में हम नवीनकुछ यूं टूट पड़ेआंख से आंसू ना छलकापर जख्म बहुत गहरा हैयह जग की रीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *