राजनीति व्यंग्य

राजनीति व्यंग्य

इंड़ी फेल हुआ है तो क्या
जनता में विश्वास जगाएँ
चलो नया दल एक बनाएँ

राजनीति के मकड़जाल जाल सी
अधरों पर मुस्कान लिये
मफ़लर स्वैटर टोपी चप्पल
कंगालों सी शान लिये
लोगों के काँधे चढ़ जाएँ

किस को याद रहा है कब-कब
किस ने किस-किस को लूटा
कब फ़िर धोती चप्पल वाला
पहन लिया सूटा-बूटा
जनमानस को फ़िर उलझाएँ

गुमनामी में बीता जीवन
अब आकर्षक चहल-पहल
रस्ते थे छोटी कुटिया में
घुस बैठे अब शीशमहल
हम भी कोई जुगत भिड़ाएँ

बीत चुका है आधा जीवन
क्यों लेटें टूटी खटिया
भरी जवानी के मेले में
भटक रहे बारह बटिया
अब भटकन को दूर भगाएँ

एक बार गर जीत गए तो
पैसा आएगा अंधा
धेली नहीं दुअन्नी लगती
इस से अच्छा क्या धंधा
आओ ये व्यापार उगाएँ
चलो नया दल एक बनाएँ

देशपाल सिंह राघव ‘वाचाल’
गुरुग्राम महानगर
हरियाणा

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • बस्ती का अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार | Vyang

    बस्ती का अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार ( Basti ka antarrashtriya sahityakar )   पत्नी वीरता पूर्वक साहित्य का सामना करती है। इस वाक्य के कई अर्थ हो सकते है। हो क्या सकते है होते है। एक तो यह कि साहित्य पत्नी का सामना नहीं कर सकता। दूसरा यह कि दोनो आमने सामने खडे होकर एक दूसरे को…

  • अधिकारी | व्यंग्य रचना

    अधिकारी  ( Adhikari )    अधिकारी देश की ला-इलाज बीमारी! काम नहीं कौड़ी का पगार चाहिए ढेर सारी! मिली-भगत से इनके ही भ्रष्टाचार है जारी! हर तरफ यही नज़ारा है कोई भी हो विभाग सरकारी! छोड़ दे, छोड़ दे धन की लालच छोड़ दे! छोड़ दे, छोड़ दे खोटे धंधे छोड़ दे! वर्ना,जेल जाने की…

  • Vyang | अफसर और सूअर

    अफसर और सूअर ( vyang Hindi : Afsar aur suar ) अफसर को सूअर से घिन आती थी । केवल सूअर को सूअर से घिन नहीं आती । कुछ आदमियों को सूअर से घिन आती है। अफसर आदमियों से ऊपर होंता है अतः उसे आदमियों और सूअर दोनो से घिन आती है। अफसर ने सुन…

  • बंदर मामा | Poem bandar mama

    बंदर मामा ( Bandar mama ) ***** बंदर मामा बंदर मामा, कब तक पहनोगे पैजामा? बचपन से पढ़ते आए हैं, रट रट किस्से सुनाए है। अब तुम भी बदलो अपना जामा, बंदर मामा बंदर मामा। जिंस टाॅप सिलवाओ, एक मोबाइल खरीद लाओ। इंटरनेट कनेक्शन पाकर- दिन-रात उसे चलाओ, अब झट से तुम भी , स्मार्ट…

  • मरघट की ओर | Marghat ki Or

    मरघट की ओर ( व्यंग्य रचना ) बज उठा, चुनावी बिगुल! निकल पड़े हैं मदारी, खेल दिखाने! बहलाने, फुसलाने, रिझाने, बहकाने! उज्जवल —— अपना भाग्य बनाने! जनता का दु:ख -दर्द, जानकर भी, बनते हैं जो अनजाने! आओ दु:खियारों, चलो -चलें, मरघट की ओर, इन मक्कारों की, मिलकर चिता जलाने! जमील अंसारी हिन्दी, मराठी, उर्दू कवि…

  • दंगों की जांच | Vyang Dangon ki Janch

    दंगों की जांच ( Dangon ki janch )    शहर में मुख्य रूप से दो धार्मिक समूह थे। इन दोनो के अलावा दोनो में एक समूह शरारती तत्वों का था। इस तरह तीन समूह हो गये। त्यौहार आया । त्यौहार आये। दोनो धार्मिक समूहो के त्यौहार एक ही दिन पड़ गये। धार्मिक समूह डर गये।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *