रक्षा-बन्धन

रक्षा-बन्धन | Raksha bandhan kavita

“रक्षा-बन्धन”

 

–>लो आ गई राखी…….||

बाजार खुल गया राखी का, चमचम चमके राखी |
कोई खरीदे खेल-खिलौने, कोई खरीदे राखी |
कहीं पे मम्मी कही पे बहना, कर रही हैं शॉपिंग |
कहीं पे मुरली लेकर बच्चे, कर रहे हैं पंपिंग |

–>लो आ गई राखी …….||

मम्मी घर पर तरह-तरह के, बना रही पकवान |
राखी के पावन मेले पर, सजने लगी दुकान |
हम भी रक्षाबंधन की, ढ़ेरों कर रहे तैयारी |
उपहार लिया बहना के लिए, उमंगें ढेर सारी |

–>लो आ गई राखी ….. ||

मामा की कलाई पर मम्मी, बांधे प्रेम का धागा |
तिलक कर बांधी राखी, मामा लड्डू लेकर भागा |
आगे पीछे भाग रहे हैं, अठखेली सी करते हैं |
खट्टे-मीठे होते झगड़े, मिलकर साथ में रहते हैं |

–>लो आ गई राखी …… ||

जिस बहना के भाई नहीं हैं, नहीं हैं जिनकी बहना |
पल में ऐसे अंखियों से उनकी, बहने लगता है झरना |
हर भाई को मिल जाये बहना, हर बहना को भाई |
कोई कलाई रहे न सूनी, रब से करते यही दुहाई |

–>लो आ गई राखी ……..||

 

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें : –

सुनहरी सुबह  | Kavita

Similar Posts

  • अब कलम लिखे किसकी जयगान

    अब कलम लिखे किसकी जयगान जब हुआ सबेरा खून खराबा इसी में रहता है जग सारा, वेद मंत्र सब धरे धरा पर नहीं करे कोई गुणगान | अब कलम लिखे ———–! रक्षक, भक्षक बनकर जीता अरमानों के अश्क़ को पीता, माली रौंदे अपनी बगिया गा गाकर पूरबी तान | अब कलम लिखे———! एक चमन है…

  • बोल कर तो देखो

    बोल कर तो देखो   सुनो- तुम कुछ बोल भी नहीं रहे हो यहीं तो उलझन बनी हुई है कुछ बोल कर दूर होते तो चल सकता था…..     अब बिना बोले ही हमसे दूर हो गए हो ये ही बातें तो दिमाग में घर कर बैठी है अब निकालूँ भी तो कैसे कोई…

  • मुझे भी याद कर लेना | Geet

    मुझे भी याद कर लेना ( Mujhe bhi yaad kar lena )   मेरे आँगन का सावन जब लिये बरसात आयेगा इस फुलवारी में आकर के गुलो गुलशन महकायेगा मैं तुझको याद करूंगी तुम्हारे दर पर आँधी की जब होंगी दस्तक बेशुमार दबाकर सारी हलचल तुम मुझे बस गुनगुना लेना मुझे भी याद कर लेना…

  • रामजी के गाँव रे | Ram ji Ke Gaon

    रामजी के गाँव रे ( Ram ji ke gaon re )    चला चली धनिया ई माटी कै नाव रे, होई जाई बेड़ा पार रामजी के गाँव रे। फल,फूल,मेवा,नरियल,उहाँ हम चढ़ाईब, सरयू नदी में दूनों डुबकी लगाईब। जनम -जनम से उनसे आपन लगाव रे, होई जाई बेड़ा पार रामजी के गाँव रे। चला चली धनिया…

  • एक दिन और | Ek Din Aur

    एक दिन और ( Ek din aur )   मध्यान्ह जिस वक़्त थोड़ी देर के लिए रुक – सा जाता है, उस वक़्त धूम भी रुकती-सी जान पड़ती है । जब उस पार का अरण्य गहरा हरा हो उठता है, और मैं अपने कामों की गिनती करते-करते जब अपना सिर ऊपर उठाती हूँ— मन्दार अपनी…

  • मां कूष्मांडा | Maa Kushmanda

    मां कूष्मांडा ( Maa Kushmanda ) चौथे दिन नवरात्रि के, जिनकी की जाती उपासना,पूजा की जाती विधान से, कहलाती वो मां कूष्मांडा। ब्रह्मांड की रचियता मां, सृष्टि की आदिस्वरूप, आदिशक्ति,सूर्यमंडल के भीतर लोक, निवास करे मेरी महामाई। शरीर की कांति और प्रभा, सूर्य भांति ही दैदीप्यमान,दसों दिशाएं प्रकाशित होती, मां का भव्य तेज, प्रकाश। अष्टभुजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *