Guru Mahima

राष्ट्रनिर्माता – शिक्षक

राष्ट्रनिर्माता – शिक्षक

कलम के महत्व को बताता है शिक्षक।
जीवन स्तर को ऊपर उठाता है शिक्षक।
जहाँ को बेहतर बनाने की करता कोशिश,
बेहतर इंसान हमेशा बनाता है शिक्षक।

स्वाभाविक विकास करता है शिक्षक।
मानव मूल्यों की रक्षा करता है शिक्षक।
दया मया भरा और होता है क्षमाशील,
अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है शिक्षक।

विद्वान और चरित्रवान होता है शिक्षक।
कर्तव्य परायण सदा होता है शिक्षक।
सैद्धांतिक व होता है सिद्धांतों का समर्थक,
विद्यार्थियों का आदर्श होता है शिक्षक।

अपने ज्ञान का विस्तार करता है शिक्षक।
बाल समग्र विकास करता है शिक्षक।
अभिभावकों से मेलजोल रखता है हमेशा
विद्यार्थियों को प्रभावित करता है शिक्षक।

सामाजिक परिवर्तन लाता है शिक्षक।
व्यक्तित्व से उपवन सजाता है शिक्षक।
विद्यार्थियों को आकर्षक आकार है देता,
बच्चों को गुलाब सा खिलाता है शिक्षक।

अनुशासन का पुजारी होता है शिक्षक।
छात्र गुणों से परिचित होता है शिक्षक।
सादा जीवन उच्च विचार वाला है होता,
देशभक्त और नैतिक होता है शिक्षक।

छात्रों को पुष्प सा खिलाता है शिक्षक।
मानसिक कुंठा भगाता है शिक्षक।
तर्क और विज्ञान का होता है आवाज,
लक्ष्य तक हमेशा पहुंचाता है शिक्षक।

मानसिक दीपक जलाता है शिक्षक।
मानसिक अंधेरा मिटाता है शिक्षक।
प्रकाश पथ को हमेशा है दिखाता,
मानसिक भ्रम को हटाता है शिक्षक।

J Prasad

जालिम प्रसाद
सहजनवा, गोरखपुर (उ.प्र.)

यह भी पढ़ें :-

गुरू | Guru

Similar Posts

  • बसंत | Basant kavita

    बसंत ( Basant )   चंचल मन हिलोरे लेता, उमंग भरी बागानों में। पीली सरसों ओढ़े वसुंधरा, सज रही परिधानों में ।   मादक गंध सुवासित हो, बहती मधुर बयार यहां। मधुकर गुंजन पुष्प खिले, बसंत की बहार यहां ।   गांव गांव चौपालों पर, मधुर बज रही शहनाई है। अलगोजों पर झूम के नाचे,…

  • रक्तदान महादान | Poem in Hindi on Raktdan

    रक्तदान महादान ( Raktdan mahadan )   आज सभी लोग करों रक्त का दान, इससे बड़ा नही कोई भी महा दान। आज बचावोगे आप कोई भी जान, कल वो बचाएगा तुम्हारी भी जान।। एक-एक करके ही बनता है अनेंक, ये रक्त दान करना होता बहुत नेक। चाहें हारी बीमारी दुःख व तकलीफ, सड़क हादसा चाहे…

  • आओ सीखें | Kavita Aao Shikhe

    आओ सीखें ( Aao Shikhe ) आओ सीखे फूलो से काटों के संग भी रहना तोड़ अगर उसको ले कोई तो उसे कुछ न कहना आओ सीखे पेड़ो से दूसरो के लिए जीना दूसरों को जीवन दे कर के खुद जहर हवा का पीना आओ सीखे सूरज से सदा चमकते रहना चाहे जो हो परिस्थित…

  • सुदामा | Kavita

    सुदामा ( Sudama )   त्रिभुवनपति के दृगन में जल छा गया है। क्या कहा ! मेरा सुदामा आ गया है।। अवन्तिका उज्जयिनी शिप्रा महाकालेश्वर की माया, काशी वासी गुरु संदीपन ने यहां गुरुकुल बनाया। मथुरा से श्रीकृष्ण दाऊ प्रभास से सुदामा आये, गुरु संदीपन विद्यावारिधि को सकल विद्या पढ़ाये।। शास्त्र पारंगत विशारद पवित्रात्मा आ…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita | Hindi Poem- भाग्य

    भाग्य ( Bhagya )   एक  डाली  टूट  कर,  गिर  के  जँमी पे आ गयी। अपनों से कटते ही, दुनिया की नजर में आ गयी।   बचना  है  उसको, बचाना  है  यहाँ  अस्तित्व को, द्वंद   में   ऐसी  पडी,  घनघोर  विपदा  आ  गयी।   किसको अपना मानती, सन्देह किस पर वो करे। इससे  थी अन्जान  अब,…

  • ऐ दीप दिवाली के | Aye Deep Diwali ke

    ऐ दीप दिवाली के ( Aye deep diwali ke )   ऐ दीप दिवाली के तुम एक बार फिर आओ, जग में फैले अज्ञानता के अंधकार को मिटाओ, प्रेम-एकता-बंधुत्व से सबको रहना सिखाओ, अभिमान-द्वेष-अहं सबके दिलों से मिटाओ । ऐ दीप दिवाली के तुम एक बार फिर आओ । भक्ति-श्रद्धा का चाँद गुम हो गया…

One Comment

  1. द साहित्य हिंदी साहित्य एवं साहित्यकारों के लिए समर्पित वेबसाइट दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति करे। नव एवं श्रेष्ठ साहित्यकारों का मार्गदर्शन करें इसके लिए वेबसाइट के निर्माता को बधाई एवं भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave a Reply to जालिम प्रसाद Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *