रवीन्द्र कुमार रौशन “रवीन्द्रोम “ की कविताएं | Ravindra Kumar Poetry

मैं बिहार हूं

दुनिया का पहला गणराज्य
मुझे ही माना जाता है ,
एशिया का पहला श्रेष्ठ शिक्षा केंद्र
नालंदा ही कहलाता है ।

धर्म , साधना के लिए
दुनिया को बुद्ध , जैन दिए ,
भौतिक ज्ञान से निकालकर
अध्यात्म का सबको नैन दिए ।

राजनीति सिखाने वाले
चाणक्य ज्ञानवान दिए ,
राम कथा लिखने वाले
बाल्मीकि महान दिए ।

जोड़ , घटाव बताने वाले
आर्यभट्ट संतान दिए ,
अच्छा शासक होने का
इतिहास अशोक को मान दिए ।

सिक्ख धर्म के दसवें गुरू
गुरू गोविंद सिंह पहलवान दिए ,
सात वर्ष का फतेह सिंह ,
नौ वर्ष का जोरावर
स्व धर्म हेतू बलिदान दिए ।

कला में बिस्मिल्लाह खान सा शान दिए ,
साहित्य में दिनकर सा अभिमान दिए ,
पद को सुशोभित करने वाले
राजेन्द्र प्रसाद सा आन दिए ,
सभी को खुश कर देना वाले
गोनु झा सा मुस्कान दिए ।

वृक्ष

पेड़ों की संख्या घट रही है
पर्यावरण में असंतुलन बढ़ रही है
बारिश न समय से होती
खेती करने में दिक्कत होती ।

धान लगाते तो धूप निकलती
गेंहूँ काटते तो खूब बरसती
बर्बाद होती मूंग,मक्का मखान…
परेशान होते हैं खूब किसान ।

शुद्ध हवा न मिलती है
समय से फूल न खिलती है
वृक्षों का हो रहा हरण
दूषित हो रहा वातावरण ।

बादल भैया कहां घूम रहे हो ?
घने वन को ढूंढ रहे हो ?
आकर भाग जाते हो ?
बारिश क्यों न कर पाते हो ?

पहले खूब वृक्ष लगाओ
फिर सुसमय बारिश पाओ
कटाई पर जल्दी रोक लगाओ
संतुलित वातावरण समाज में लाओ ।

साहित्य साक्षी है

साहित्य को स्मरण है
आदिकाल से अब तक
कृति लिखी जाएंगी
चन्द्र ,सूर्य ,भू के अंत तक ।

साहित्य साक्षी है इतिहास बनकर
सर्व मूल्यांकन कर रहा है
स्वस्थ , स्वच्छ द्रष्टा बनकर
अपने आप में लिख रहा है ।

कितने अधर्मी ,आक्रमणकारी
पहले-पहल बाजी मारी
जैसे सत्य की किरणें बिखरी
वैसे ही दुष्ट , परलोभी हारी ।

नेपोलियन , सिकंदर ….ओरंगजेब
जिनको कोई रहा ना जेब
जो खुद को मानता था देव
खुद में ना मानता था ऐब ।

जिनका था खूब पहचान
उनको खाली पहुँचाया श्मशान
आज उनका क्या बचा
साहित्य सबकुछ है देख रहा ।

अच्छे काम करनेवालों का
नाम सदा ही गूंजेगा
दीन , दुखियों के उपकारी को
सब दिन मानव पुजेगा ,
कुकर्मी , धनलोलुप को
सज्जन कभी ना पूछेगा ।

हम अपनी विचारों को
जितनी दूर ले जाएंगे
उतना ही मानव के
करतूतों को जानेंगे ।

सतयुग , त्रेतायुग , द्वापर को
साहित्य अपने में समेटा है
आदि से अंत करेगा
यह भी निश्चय कर बैठा है ।

Ravindra Kumar Roshan

रवीन्द्र कुमार रौशन “रवीन्द्रोम”

भवानीपुर, मधेपुरा, बिहार

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • नारी की वेदनाएं

    नारी की वेदनाएं नारी को हि बोझ अपना समझ रहे हो क्यों ?गर्भ में हि कोख से उसे हटा रहे हो क्यों ? निर्जन पथ पर बचा न पाती अस्मत नारी,नोच रहे क्यों दानव बनकर नर बलात्कारी | दासी मानकर चाहते हैं गुल्लामी उसकी,कन्या को पूज कर चाहते हैं कृपा भी उसकी | अशिक्षित हि…

  • सुण पगली | Poem soon pagli

    सुण पगली ( Soon pagli )     सुण पागली…..! तनै तो कुछेक दिनां म्हे ही मेरा क़रार लूट लिया तेरी नजरां नै मेरा चैन छीन लिया तेरी मीठी मीठी बातां नै मेरे दिल का सुकून ले लिया……..   तनै तो इसकी ख़बर भी कोन्या पागल कि मैं तनै अपणा ईब मानण लाग गया……….! तनै…

  • मन की दीवार | Man ki Deewar

    मन की दीवार ( Man ki deewar )   मर सी जाती हैं भावनाएं दिन रात की नित तकरार से हो जाता है खत्म सा सफर शुरू करते हैं जिसे प्यार से कभी शक की खड़ी दीवार कभी बदलते विचारों की भिन्नता कभी किसी का बढ़ता प्रभाव उपजा ही देते हैं मन में खिन्नता कभी…

  • तुम न जाओ

    तुम न जाओ   सूने उपवन में गहन घन प्रीति गाओ तुम न जाओ।। मेरे अन्तर्मन अभी तुम रुक भी जाओ तुम जाओ।।   स्वाती बिन प्यासा पपीहा देखा होगा, रात भर जगती चकोरी सुना होगा, मैं तना हूं तुम लता बन लिपट जाओ तुम न जाओ।।तुम न०   प्रेम तो एक हवा का झोंका…

  • Poem On Time in Hindi | वक्त

    वक्त ( Waqt )  ( 2 )  वक्त सिखा हि देता है घरौंदे की कारीगरी झुक जाती है अकड़, भूल जाती है दादागिरी हो जाते हैं हौसले पस्त, रोज की बदनामी से टूट जाता है परिवार भी, रोज की मारामारी से उठता ही नहीं सर कभी, किसी भले के आगे पुरखे भी रहते सदमे में,…

  • कविताएंँ रहेंगी | Kavitayen

    कविताएंँ रहेंगी…… ( Kavitayen rahengi )    हृदय को संवेदना की कसौटी पर कसेंगी कुछ रहे न रहे कविताएंँ रहेंगी मेरी- तेरी ,इसकी -उसकी, मुलाकातें ,जग की बातें, जगकर्ता के क़िस्से कहेंगी कुछ  रहे न रहे …….कविताएंँ रहेंगी। भागते हुए वक़्त की चरितावली संघर्ष की व्यथा -कथा विकास की विरुदावली कभी शांँति की संहिता रचेंगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *