रिद्धि-सिद्धि के दातार | Riddhi-Siddhi ke Datar

रिद्धि-सिद्धि के दातार

( Riddhi-Siddhi ke datar ) 

 

हर कार्य प्रारम्भ करतें बाबा हम लेकर आपका नाम,
दीप जलाकर पुष्प चढ़ाकर शुरु करतें अपना काम।
भोग लड़वन का लगातें आपके गजानंद सवेरे शाम,
बुद्धि कौशल के देवता आपकों कोटि-कोटि प्रणाम।।

शादी हो या कोई उद्धघाटन मुंडन अथवा गृह प्रवेश,
सिद्धविनायक मंगलमूर्ति शुभम हर-लेते हो कलेश।
लंबोदर गणपत गजानंद कोई कहते आपको गणेश,
माॅं गौरी के पुत्र हो लाड़ले और पिता आपके महेश।।

रिद्धि-सिद्धि के दातार बरसाते रहना सभी पर प्यार,
आपकी माया अपरम्पार जिसका पाया न यह पार।
लम्बकर्ण गजवक्र विघ्न-विनाशक भूपति हो संसार,
सब-पर दया करतें है आप नहीं आपमें ये अंहकार।।

मात-पिता से बड़ा न कोई यें बात जगत को बताया,
श्रेष्ठ वही है जिसने अपना दृढ़ पूर्वक कार्य निभाया।
मेहनत का फल और समस्या हल स्वयं ही निकाला,
कर परिक्रमा माता पिता की चारधाम तीर्थ बताया।।

आओ करें वन्दना हम मिलकर विघ्नहर्ता की आज,
मोदक का हम भोग लगाऍं गणपत बप्पा के आज।
हम दीन-दुःखी निर्धन दुर्बल की देते वो सर्वदा साथ,
खुशियों का अमूल्य खज़ाना लुटायेगें हम पे आज।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • Kavita | नाम नही

    नाम नही ( Naam Nahi )   संघर्षो  के  रूग्ण धरातल, पे अब उनका नाम नही। जाने कितने कटे मरे पर, कही भी उनका नाम नही।   ये आजादी चरखे के, चलने से हमको नही मिली, लाखों ने कुर्बानी दी पर, कही भी उनका नाम नही।   बूंद बूंद मिलती है तब ये, सागर विस्तृत…

  • Holi Kavita | होली के त्यौहार पर कविता

    होली ( Holi )   रंग-बिरंगे रंगों का त्यौहार है होली फागुन का सजीला सिंगार है होली बेरंग ज़िंदगी में फिर लाई बहार है होली प्राणियों में बसा सच्चा प्यार है होली । रंग-बिरंगे रंगों का त्यौहार है होली ।।   बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली राधा-कृष्ण के प्रेम का अमर…

  • पुरानी पेंशन बहाल करो | Kavita purani pension bahal karo

    पुरानी पेंशन बहाल करो ( Purani pension bahal karo )   हर मुफलिस का देखो कलम सिपाही हूँ, मैं भी नंगी- पगडंडी का राही हूँ। जीवन जीने का मेरा अपना वसूल है, जो बातें सही नहीं लगती, फिजूल हैं। लोकतंत्र के पिलर तोड़े जाते हैं, औरों के सिर ठिकरे फोड़े जाते हैं। महज तालियों से…

  • लवली-अक्षय

    लवली-अक्षय   –>अक्षय अक्षय नहीं, ब्रांड है ब्रांड”बिग ब्रांड”|| 1.प्यारा है दिल वाला है, हर आँख बसा वो तारा है | काम से अपने काम रखे, हर काम करे वो न्यारा है | देश का कोई भी कोना हो, या सारे देश कोरोना हो | हर बार मदद वो करता है, अक्षय सच मे तुम…

  • मां तुम रोना मत | Maa Tum Rona Mat

    मां तुम रोना मत अब अगले जन्म में मिलनामैं बनने वाला हूंकिसी भी पल लाशयहां बस जंगल हैंगीदड़, कुत्ते, भेड़ियों के दंगल हैंखा जाएंगे नोच –मेरी देह कोतुम्हें मेरी मिट्टी भी नहीं मिलेगीवहीं अपने खेत की मिट्टी कोअपनी छाती से लगा लेनामुझे राजा बेटा कह- कहपुकार लेनामां मत रोना मुझे याद हैजब पहली बार तुमखेत…

  • चौखट | Chaukhat Kavita

    चौखट ( Chaukhat ) *** घर के बीचों-बीच खड़ा, मजबूती से अड़ा। आते जाते लोग रौंदते, चप्पल जूते भी हैं घिसते; ‘चौखट’ उसे हैं कहते । घरवालों की मान का रक्षक ‘चौखट’ लोक लाज की रखवाली और – है मर्यादा का सूचक! ‘चौखट’ सुनकर कितने गाली, ताने, रक्षा करे, न बनाए बहाने ! धूप ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *