गुरु कुम्हार

गुरु कुम्हार | Kavita

गुरु कुम्हार

( Guru kumhar )

 

गुरु कुम्हार शिष् कुंभ है गढ़ी गढ़ी कांठै खोट।

अंतर हाथ सहार दे बाहर बाहे चोट।

हर लेते हो दुख सारे खुशियों के फसल उगाते हो।

अ से अनपढ़ ज्ञ से ज्ञानी बनाते हो।

चांद पर पैर रखने की शिक्षा भली-भांति दे जाते हो।

नेता, अभिनेता, डॉक्टर, इंजीनियर, बनाने में सर्वत्र जीवन लुटा देते हो।

ईश्वर से कम नहीं,  ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बता जाते हो।

अज्ञानता का तम हटाकर दिव्य ज्ञान की ज्योत जलाते हो।

मेहनत के हर रंग से परिचित हमें कराते हो।

समझाकर कठिन अनुशासन, अनुशासित हमें बनाते हो।

देखकर विद्या का धन जीवन सुखी बनाते हो।

शब्दों का ज्ञान व अर्थों की गहराई समझाते हो।

अज्ञानता का तम हटाकर दिव्य ज्ञान की ज्योति जलाते हो।

कभी कुम्हार बनकर हर बच्चों की किस्मत चमकाते हो ।

हर ऋतु में हर ऋतुओं का पाठ पढ़ाते हो।

धरती आसमान चांद सूरज से परिचय हमारा करवाते हो।

पग पग हर पथ पर हौसला हमारा बढ़ाते हो।

असली धन विद्या है बारंबार सिखाते हो।

देकर विद्या का धन जीवन सुखी बनाते हो।

दया दान आशीष की परिभाषा से परिभाषित कराते हो ।

अज्ञानता का तम हटाकर दिव्य ज्ञान की ज्योति जलाते हो।

सीमा पर हर एक सिपाही तैयार तुम कराते हो।

अज्ञानता का तम हटाकर दिव्य ज्ञान की ज्योति जलाते हो।

?

लेखिका :-गीता पति ( प्रिया) उत्तराखंड

(मेरे जीवन की सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।)

यह भी पढ़ें :-

“कुर्बानियां आंदोलन के चक्रव्यूह में मिली हमें आजादी थी”

Similar Posts

  • यादें | Kavita

    यादें ( Yaaden ) जाती है तो जाने दों,यह कह नही पाया। नयनों के बाँध तोड़ के, मैं रो नही पाया। वर्षो गुजर गए मगर, तू याद है मुझको, मै भूल गया तुमको, ये कह नही पाया।   दिल का गुबार निकला तो,शब्दों में जड दिया। तुम जैसी थी इस दिल में तुझे,वैसा गढ़ दिया।…

  • ये गूंगी शाम

    ये गूंगी शाम ये गुंगी शाम मेरे कानों में कुछ कहती है, तु है कहीं आसपास ये अहसास मुझे दिलाती है,बेशक तू मुझे छोड़ गया, वादा अपना तोड़ गया, किया था वादा तूने ता-उम्र साथ निभाने का, हर ग़म मेरा बांट कर मुझे खुशी के फूलों की लड़ियां दिखाने का, दे गया तू ग़म उम्र-भर…

  • क्या शैतान सच में होते हैं

    क्या शैतान सच में होते हैं क्या सच में,होते हैं शैतान ?या ये है केवल,हमारा अनुमान ।हां वाकई,होते हैं शैतान ।जब हम करते हैं,कोई बुरा काम ।या फ़िर करते हैं,बड़ों का अपमान ।तब हमारे भीतर ही,प्रविष्ट हो जाते हैं ;ये दुष्ट शैतान ।जब हम, भूल जाते हैं ,सही ग़लत की पहचान ।तभी हमें उकसाते हैं…

  • तुम साधना हो

    तुम साधना हो तुम ईश्वर की अनुपम संचेतना होरचित ह्दय प्रेम की गूढ़ संवेदना होक्या कहा जाए अद्भुत सौन्दर्य वालीतुम सृष्टि की साकार हुई साधना हो । घुँघराले केश, मृगनयनी, तेज मस्तकअंग सब सुअंग लगें यौवन दे दस्तक।ठुड्डी और कनपटी बीच चमके कपोलकवि सहज अनुभूति की तुम पालना हो । तुझसे जुड़कर कान की बाली…

  • सनातन की राह चलो

    शुभ दशहरा, शुभ विजयादशमी अधर्म से धर्म की ओर कदम बढ़े।असत्य से सत्य की ओर हम बढ़ें।ईमानदारी का सदैव पाठ पढ़ें ।नित्य नूतन रचना कर्म हम गढ़ें।। आपको एवं सम्पूर्ण सगे संबंधियों को,हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं!खुशियों के इस वातावरण में हम,मिलजुल कर एक दूजे को गले लगाएं! सनातन की राह चलो विजयादशमी शुभ हो!नि:स्वार्थ प्रेम…

  • बूँद बचाये | Poem boond bachaye

    बूँद बचाये ( Boond bachaye )   बूँद बूँद से सागर भरता बूँद बूँद से गागर हम बूँद बचाएंगे तो भर जायेगा चापाकल बर्षा का जल तो अमृत है होता पर सब कोई उसे है खाता बोल रही कब से ये हमारी जमीन है जल नहीं पेयजल की बड़ी कमी है अब सब जन इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *