Saath Raho Jab Tum

साथ रहो जब तुम | Saath Raho Jab Tum

साथ रहो जब तुम

( Saath raho jab tum )

 

तुम साथ रहते हो तो दुनिया हरी भरी सी लगती हैं।
हां साथ रहो जब तुम
यह वादी खिली खिली सी दिखती हैं।
साथ रहो जब तुम हर पल खुशी बरसती हैं।
हां साथ रहो जब तुम
पेड़, पौधे ,पत्तियां, भी महकी महकी सी लगती हैं।
हां साथ रहो जब तुम
हर जगह स्वर्ग सी दिखती हैं।
क्षण भर को साथ ना हो
हर चीज अधूरी लगती हैl
हां साथ रहो जब तुम
सर्दी गर्मी को छोड़ो
बे मौसम बारिश भी अच्छी लगती हैं।
साथ रहो जब तुम चेहरे से खुशी झलकती हैं l

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

सोच रही शकुंतला | Soch Rahi Shakuntala

Similar Posts

  • सावित्री बाई फुले जयंती | Savitri Bai Phule Jayanti

    सावित्री बाई फुले जयंती ( Savitri Bai Phule Jayanti ) ( 2 ) शिक्षा की ज्योति अनुपम क्रांतिकारी चिंगारी थी। संघर्षों में पली सावित्री विदुषी भारत की नारी थी। देश की पहली महिला टीचर संघर्षों की कहानी है। काव्य जगत सरनाम कवयित्री जानी पहचानी है। नारी होकर नारी शिक्षा की ऐसी अलख जगाई थी। दलित…

  • सब बदल रहा है | Sab Badal Raha hai

    सब बदल रहा है ( Sab badal raha hai ) राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस देख रहे है आज सभी यह आधुनिक कलाकृति, इसके साथ बिगड़ रही है प्रदूषण से यह प्रकृति। भूल रहे है रीति-रिवाज एवं अपनो की ये स्मृति, जिससे सभी में बढ़ रहीं है हिंसा की ‌यह प्रवृति।। धूल धूंआ एवं बढ़ रहा…

  • हम दो | Hum Do

    हम दो ( Hum do )  जहांँ हम दो हैं वहीं है परिवार सारा साज- श्रृंँगार सुरक्षा और संस्कार। जब साथ होते हैं सुकून में भीगे-भीगे लम्हात होते हैं नेह का मेह बरसता है खुद पर विश्वास आशाओं का आकाश होता है। दौड़ती -भागती जिंदगी में ये अल्पविराम अभिराम होता है इन पलों में जैसे…

  • टेडी डे – दिकु के नाम

    टेडी डे – दिकु के नाम तेरी बाहों सा एहसास लिए,टेडी को दिल से लगा रखा है।तेरी यादों की ख़ुशबू संग,हर लम्हा इसमें बसा रखा है। रुई सा कोमल, प्यार सा प्यारा,तेरे जैसी मासूमियत समेटे,रहती है इसमें मेरे मन की बातें,तेरी यादें धागों की तरह मुझको है लपेटे। दिकु, तू जो होती यहां,टेडी की जगह…

  • अलसायी कलम | Alsaayi Kalam

    अलसायी कलम ( Alsaayi kalam )    यह निढाल कलम सुस्ताये से अल्फाज़ करवट ले मुँह मोड़कर यह मेरी डायरी के पन्ने हाथ लगाने पर कुछ यूं उखड़े से आँखें बंद किये कसमसाते हुये लिहाफ़ में मानो और दुबक गये हाथों से मेरे छिटक लिये दबी आवाज़ में मानो कह रहे रात है गहराती हमें…

  • होली आई रे | Holi Aayi re

    होली आई रे  ( Holi Aayi re ) ( 2 ) होली आई…..होली आई…होली आई रे होली आई…..होली आई…होली आई रे नीले पीले लाल गुलाबी रंगों का ये त्यौहार, खुशियों उमंगों से भर देता है सबका संसार। रंग बिरंगे रंगों में सबको डुबोने होली आई रे, क्या बच्चे क्या बूढ़े सबकी बनाने टोली आई रे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *