सब मौन क्यों ?

सब मौन क्यों | Poem sab maun kyon

सब मौन क्यों ?

( Sab maun kyon )

***** 

गिरी जीडीपी! बढ़ी महंगाई,
डीजल पेट्रोल के मूल्य हैं हाई।
कोरोना का हुआ आगमन,
ताली थाली से हुआ स्वागतम!
पहले शर्माया,
फिर पूरी तैयारी कर आया।
अब कहर ढा रहा है,
दिनों-दिन रूला रहा है।
बढ़ी हुई है बेकारी,
चहुंओर है मारामारी।
युवाओं की है फौज बड़ी,
नहीं दिख रही कहीं नौकरी।
धरी रह गई सारी तैयारी,
अनिश्चित भविष्य देख बैठे हैं, हिम्मत हारी ।
जिनकी थी उनकी भी चली गई,
पग पग पर जनता छली गई।
रेल किराया हो गए दुगने,
जगह जगह लगीं हैं रूकने।
रसोई गैस ने चिंता बढ़ाई,
सीमा पर भी चल रही लड़ाई।
एक आफत चीन भी है भाई,
फिंगर 4 से 10 तक है आंख लगाई;
गलवान घाटी में हो चुकी लड़ाई।
हो रही अभी भी वहां छिटपुट हाथापाई,
हमारे 20 उनके 35 सैनिकों ने जान गंवाई।
पाकिस्तान की पूछो ही मत,
चींटी की बढ़ गई है हिम्मत।
नेपाल भी दिखा रहा है आंखें,
फिर भी नेता इधर उधर ही झांके।
वित्तमंत्री ने कह दिया एक्ट आॅफ गाॅड!
ईश्वर जानें कौन है फ्राॅड ?
कहां कहां लोचा है?
नोटबंदी, जीएसटी भी हमने देखा है;
सब कह रहे धोखा है , धोखा है!
टीवी वाले चिल्ला रहे सुशांत सुशांत,
फिर भी रिया नहीं हो रही शांत ।
टीवी पर आकर दिए इंटरव्यू,
रखे मीडिया के समक्ष अपने व्यू।
हम सबकी सुन रहे,
सबकी समझ रहे।
नहीं खोल रहे अपना मुखरा,
भीतर ही भीतर छुपा रहे सब अपना दुखड़ा।
लाॅकडाउन ने भी किया कमाल,
कुछ तो हुए मालामाल;
बाकी हो गए हैं कंगाल।
कुछ बाढ़ में घिरे हैं,
कुछ औंधे मुंह पड़े हैं।
बढ़ी है अपराधियों की सनक,
काम न आवे पुलिसिया हनक।
ऊपर तक पहुंच है भाई,
तो डरने की जरूरत नहीं है साईं।
कुछ अपने हिस्से की ले किए आंखें बंद,
तमाशा देख, मुस्करा रहे मंद मंद।
बचे हैं बहुत थोड़े चंद,
जो देश को लेकर हैं फिक्रमंद।
उन्हीं से होप है,
बाकी सब बिना बारूद के तोप है।
कमर तो जनता की है टूटी,
सुहा नहीं रहे किसी को कौड़ी फूटी।
नेतागण चुनाव में हैं जुटे,
अपनी नेतागिरी चमका रहे।
अगले 5 साल का भी प्रबंध कर ही लें,
क्या पता फिर कुर्सी मिले न मिले ?
वे दशकों से लूट रहे हैं, आगे भी लुटेंगे,
आवश्यकतानुसार कूटेंगे।
जबतक एकजुट न हो हम जुटेंगे,
सब हमें लुटेंगे, कूटेंगे।
बोलना पड़ेगा हल्ला बोल,
ऐ जनता! अब तो आंखें खोल।
जबतक कुर्सी न होगी डांवाडोल,
तब तक बदलेगा न परिदृश्य होल।
जनता जनार्दन!
तू मुंह खोल, अब मुंह खोल!!
कब तक हम अपनी खाट पर लेटे रहेंगे?
वे हमारी कमजोरियों का लाभ लेते रहेंगे।
सब , सब जानते है,
एक-दूजे को पहचानते हैं।
हम भी , वो भी!
फिर भी सब हैं मौन,
पता नहीं सब क्यों हैं मौन?
आखिर इनके पीछे है कौन?
कहीं दुबई वाला तो नहीं है डॉन!
मुझे पता नहीं,पर सब हैं मौन,
खुदा जाने सब क्यों हैं मौन?
कब तक रहेंगे सब मौन?
चुप्पी तो तोड़नी पड़ेगी!
तभी कुछ होगा!
वरना यूं ही सब नष्ट होगा।

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

अनलाॅक 4.0 | Kavita unlock 4.0

 

Similar Posts

  • धारण योग्य जो,धर्म वही है | Dharam Wahi hai

    धारण योग्य जो,धर्म वही है  ( Dharan yogya jo, dharam wahi hai )    सत्य मार्ग पर आगे बढ़कर मानवता के पथ पर चलकर शान्ति और सहयोग बनाकर जाति पाति का रोग मिटाकर छूआ छूत और ऊंच नीच का अंतर्मन से भेद हटाकर करने योग्य जो कर्म सही है धारण योग्य जो धर्म वही है।…

  • मेरे श्री राम | kavita mere shri Ram

    मेरे श्री राम ( Mere Shri Ram )   त्याग तपस्या मर्यादा के प्रति पालक मेरे श्रीराम जन जन आराध्य हमारे सृष्टि संचालक प्रभु राम   हर लेते है पीर जगत की दीनबंधु दयानिधि राम मंझधार में अटकी नैया पार लगाते मेरे प्रभु राम   दुष्टों का संहार करें प्रभु सकल चराचर के स्वामी घट…

  • कान्हा | Kanha

    कान्हा ( Kanha )    भाद्र पक्ष की अष्टमी तिथि घनघोर  अंधियारी वह रात रोहिण नक्षत्र में जन्म लयो  मथुरा मे कंस की कारागार  वसुदेव देवकी के भय लाल             सो गए द्वारपाल पहरेदार स्वयं  खुले कारागार के द्वार रख टोकरी में नन्हा सुकुमार शेषनाग की छाया तले वसुदेव करके…

  • मैं आ रहा हूँ | Main Aa Rahan Hoon

    मैं आ रहा हूँ ( Main Aa Rahan Hoon ) कान तरस गए यह सुनने को, “मैं आ रहा हूँ” एक बार तो कह दीजिए प्रभु! “मैं आ रहा हूँ” अँखियाँ बिछा देती मैं राह में, बांवरी मैं हुई आपकी चाह में, कब से राह मैं तक रही हूँ, सहन पीड़ा करने कैसे सक रही…

  • ऋतु गर्ग की कविताएं | Ritu Garg Poetry

    पढ़ी-लिखी बेटी मजबूत पीढ़ी बस यहां पर आकरमैं कमजोर हो जाती हूं! जब कोई पूछता हैबिटिया की शादी करोगी क्याअरे भाई !यह कोई पूछने की बात हैबेटियों को भी तो अपना घर बसाना है,उनको भी तो अपने घर जाना है। बस मैं यहां पर आकर,कमजोर हो जाती हूं! जब कोई पूछता है,बेटी को खाना बनाना…

  • मां | Kavita maa

    मां ( Maa ) मां को समर्पित एक कविता     कहां है मेरी मां उससे मुझको मिला दो l हाथों का बना खाना मुझको खिला दो l   दो पल की जिंदगी मुझको दिला दो l एक बार गुस्से से अपनी डांट पिला दो l   फूल मेरे आंगन में मां तुम खिला दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *