सभी बशर यहाँ के यार बे-ज़बाँ निकले

सभी बशर यहाँ के यार बे-ज़बाँ निकले

सभी बशर यहाँ के यार बे-ज़बाँ निकले

सितम ही सहते रहे वो तो ला-मकाँ निकले
सभी बशर यहाँ के यार बे-ज़बाँ निकले

न कल ही निकले न वो आज जान-ए-जाँ निकले
कि चाँद ईद के हैं रोज़ भी कहाँ निकले

तबाही फैली कुदूरत की हर तरफ़ ही यहाँ
कहाँ कोई भी मुहब्बत का आशियाँ निकले

रहे-वफ़ा में न हासिल हुआ हमें कुछ भी
ज़मीं मिली न कहीं,सर से आस्माँ निकले

किया है ख़ून हमारी सभी उमीदों का
वो राजदाँ ही बने और न पासवाँ निकले

बहुत थी आरज़ू वो नाम कुछ करें रौशन
न छोड़ पाये निशाँ ही बे-निशाँ निकले

वफ़ा पे रोज़ उठाई हैं उँगलिया उसने
नज़र में उसकी फ़क़त हम तो बदगुमाँ निकले

जला ये दिल है मुहब्बत में इस क़दर मीना
बदन ये ख़ाक हुआ सारा बस धुआँ निकले

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • तुम्हें जिस घड़ी | Tumhen Jis Ghadi

    तुम्हें जिस घड़ी ( Tumhen Jis Ghadi ) तुम्हें जिस घड़ी चश्मे नम देखते हैं। दिल ए मुज़तरिब में अलम देखते हैं। निगाहों से दिल की जो देखो तो जानो। तुम्हें किस मुह़ब्बत से हम देखते हैं नज़रबाज़ हम को समझ ले न दुनिया। ह़सीनों को हम यूं भी कम देखते हैं। अ़दू को भी…

  • राधा कान्हा के द्वार | Radha Kanha ke Dwaar

    राधा कान्हा के द्वार ( Radha kanha ke dwaar )    फिर से  खड़ी  हुई  है  राधा  आ कान्हा के द्वार । माँग  रही है  उससे  अपने , सारे  ही  अधिकार ।। वापस करे कन्हैय्या गोकुल से चोरी की खुशियाँ और चुकाए  वृन्दावन का, पिछला  सभी उधार ।। महका रचा बसा खुशबू सा फिर भी…

  • आपने क्या किया मुहब्बत में

    आपने क्या किया मुहब्बत में फ़र्क़ क्या इश्क़ और मशक्कत मेंआपने क्या किया मुहब्बत में हमने पिंजरा बना के तोड़ दियामशगला आ गया है आफ़त में और लोगों को भी सराहो तुमनइं तो फिर बैठ जाओ ख़लवत में वो कोई शै गुज़र बसर की नहींफिर भी शामिल किया ज़रूरत में ख़ुद की सोची तो ताज…

  • दुख ही दुख | Dukh Shayari Hindi

    दुख ही दुख ( Dukh hi dukh )   बोझ यहीं रहता है मन में दुख ही दुख झेले बचपन में याद बहुत आया आज मुझे खेला हूँ जिस घर आंगन में फ़ूल भरे दामन में कैसे वीरां है गुलशन गुलशन में और नहीं कोई भाता है तू रहती दिल की धड़कन में याद किसी…

  • ज़िन्दगी ले हमें जिधर आई | Zindagi Shayari Life

    ज़िन्दगी ले हमें जिधर आई ज़िन्दगी ले हमें जिधर आईएक वो ही हमें नज़र आई इस तरफ जो अभी नज़र आईहर कली देख अब निखर आई उसकी हालत को देखकर यारोआज यह आँख मेरी भर आई जिस गली को भुला दिया कब केफिर वहीं पे लिए डगर आई दोनों हाथो से जब दुआ दी तोज़िन्दगी…

  • तेरे बग़ैर | Tere Bagair

    तेरे बग़ैर ( Tere Bagair ) वीरां यह गुलज़ार है तेरे बग़ैरकरना यह स्वीकार है तेरे बग़ैर हर नफ़स यह कह रही है चीख करज़िन्दगी बेकार है तेरे बग़ैर तेरी यह जागीर लावारिस पड़ीकौन अब मुख़्तार है तेरे बग़ैर मैं मदद को हाथ फैलाऊं कहाँसबके लब इनकार है तेरे बग़ैर क्या सजाऊं जाम पैमाने बताकिसको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *