सभ्य समाज की गाली हूँ

सभ्य समाज की गाली हूँ | Sabhya Samaj ki Gaali

सभ्य समाज की गाली हूँ 

( Sabhya samaj ki gaali hoon )

 

सांस रूकी तो मुर्दाबाद ,

सांस चली तो जिन्दाबाद !

चढ़ता नित नित सूली हूँ ,

मैं किस खेत की मूली हूँ  ! !

 

बंजारों की बस्ती में रहता हूँ ,

अपनी मस्ती में बहता हूँ !

जीवन की एक पहेली हूँ ,

मैं किस खेत की मूली हूँ !!

 

सूर , कबीर को गाता हूँ ,

भरपेट भोजन पाता हूँ !

मधुशाला की हवेली हूँ ,

मैं किस खेत की मूली हूँ !!

 

ना जग से नाता रखता हूँ ,

ना किसी को मैं सुहाता हूँ  !

दुनिया का एक सवाली हूँ ,

मैं किस खेत का मूली हूँ !!

 

जग का मैं बहुरूपिया हूँ

नाटक खूब दिखता हूँ  !

कहते लोग बवाली हूँ ,

मैं किस खेत की मूली हूँ  !!

 

पागल सनकी बैरागी हूँ ,

अपने भाग्य का भागी हूँ  !

मैं रागहीन कव्वाली हूँ ,

मैं किसी खेत का मूली हूँ  !!

 

बिन पेदे का लोटा हूँ ,

सिक्का एकदम खोटा हूँ  !

डूबते सूरज की लाली हूँ ,

मैं किस खेत का मूली हूँ  !!

 

मैं अन्नहीन एक थाली हूँ ,

सभ्य समाज का गाली हूँ  !

झोली से एकदम खाली हूँ ,

मैं किस खेत की मूली हूँ  !!

 

मैं उजड़े चमन का माली हूँ

मधुरस से खाली खाली हूँ  !

मैं फकीर की झोली हूँ  ,

मैं किस खेत की मूली हूँ  !!

 

?

लेखक :– एम. एस. अंसारी (शिक्षक)

गार्डन रीच रोड़
कोलकाता -24 ( पश्चिम बंगाल )

यह भी पढ़ें : 

पुरस्कार मिले या तिरस्कार

Similar Posts

  • प्रियतम | Geet priyatam

    प्रियतम ( Priyatam : Geet )   आशाओं के दीप तुम ही हो तुम ही नैनो का करार दिल में बसने वाले प्रियतम प्रिय लगे तुम्हारा प्यार   हो मधुर मुस्कान लबों की मेरे दिल की धड़कन हो खुशबू हो महकी बगिया की लगे सुहाना मौसम हो   नेह की बहती सरिता प्यार का उमड़ता…

  • हमारे नेता जी

    हमारे नेता जी 23 जनवरी 1897 को कटक उड़ीसा में जन्म हुआ,जो पढ़ लिखकर अपने कला कौशल से अंबर छुआ।पिता जानकी नाथ बोस मां प्रभावती का पुत्र था जो,आजाद हिंद फौज बनाई और जय हिंद का नारा दिया।। देखकर भारत मां की दुर्दशा को बौखला गए नेताजी,1942 में आजाद हिंद फौज का गठन किए नेताजी…

  • होली का रंग | Kavita Holi ka Rang

    होली का रंग ( Holi ka Rang ) भर पिचकारी उड़ा गुलाल रंगा रंग बना होली, प्रेम में सब उमड़े खिले मुखड़े ऐसी बना होली । त्वचा का भी ध्यान रख, कुदरत का भी मान रख, गुलाल लगा कर जश्न कर फिर सबका सम्मान रख । घर गली मोहल्ला सब, रंगो की बरसात कर, बुढी़…

  • वसंत आगमन | Vasant Aagman par Kavita

    वसंत आगमन ( Vasant aagman )    कानन कुंडल घूँघर बाल ताम्ब कपोल मदनी चाल मन बसंत तन ज्वाला नज़र डगर डोरे लाल। पनघट पथ ठाढ़े पिया अरण्य नाद धड़के जिया तन तृण तरंगित हुआ करतल मुख ओढ़ लिया। आनन सुर्ख मन हरा उर में आनंद भरा पलकों के पग कांपे घूंघट पट रजत झरा।…

  • तू बहुत याद आ रही है | Tu Bahut Yaad aa Rahi Hai

    तू बहुत याद आ रही है ( Tu bahut yaad aa rahi hai )    ऐ मोहब्बत आज मुझको , तू बहुत याद आ रही है। दिल की धडक घट के बढ कर,रात भर तरसा रही है। सोचता हूँ सो लूँ पर तू, ख्वाब में आ जाती हो, जालिमा दिलकश अदा से, शेर दिल तडपा…

  • शरद पूर्णिमा | Sharad Purnima Kavita

    शरद पूर्णिमा ( Sharad purnima poems in Hindi ) ( 5 ) नदियों बहती मीठी सुरभित धार, चाँद की छवि में बसा है संसार। शरद की पूर्णिमा का सिर्फ सार छलके प्रेम का अद्भुत त्यौहार। खुशियों की बौछार, मन में उमंग, शरद की पूर्णिमा है मौसम की तरंग। प्रकृति की गोद में सब कुछ है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *