शिक्षकवृंद | Shikshak Vrind

शिक्षकवृंद

( Shikshak Vrind ) 

 

जीवन पथ मूर्धन्य बना ,शिक्षकवृंद श्री चरण स्पर्श से

तन मन सज संवर ,
अनुपम मंगल पावन ।
सतत ज्ञान ओज वृष्टि,
दृष्टि हरित सावन ।
उर पटल प्रफुल्लित,
सदा अनूप पुनीत दर्श से ।
जीवन पथ मूर्धन्य बना, शिक्षकवृंद श्री चरण स्पर्श से ।।

निर्मित अभिप्रेरणा आरेख ,
संघर्ष भरी कंटीली राह ।
विचलन परम मार्गदर्शन,
स्नेह अपनत्व अथाह ।
कवच बन आशीष वर्षा,
श्रम संकल्प स्वभाव अहनिर्श से ।
जीवन पथ मूर्धन्य बना, शिक्षकवृंद श्री चरण स्पर्श से ।।

चिंतन मनन सोच विचार,
सकारात्मकता समावेश ।
गुरु शिष्य संबंध आभा,
नित चैतन्यता श्री गणेश।
अज्ञान कारक विलोपन,
सेतु बंध फर्श या अर्श से ।
जीवन पथ मूर्धन्य बना, शिक्षकवृंद श्री चरण स्पर्श से।।

शिक्षण अधिगम सहजता,
पाठ्यचर्या नैतिक उत्थान ।
संचेतना दक्षता उन्नयन ,
नवाचार प्रयोग आह्वान ।
खंडन अवांछित मंडन शुभता ,
समाधान सदैव विचार विमर्श से ।
जीवन पथ मूर्धन्य बना, शिक्षकवृंद श्री चरण स्पर्श से ।।

 

महेन्द्र कुमार

यह भी पढ़ें :-

शिक्षा उपवन | Shiksha Upvan

Similar Posts

  • कैसे भरेंगे जख्म | Pollution poem in Hindi

    कैसे भरेंगे जख्म? ( Kaise bharenge zakhm )   ये घाटी, ये वादी, सब महकते फूलों से, काश, ये आसमान भी महकता फूलों से। फूलों से लदे मौसम ये मटमैले दिख रहे, समझ लेते प्रकृति का असंतुलन,फूलों से।   कंक्रीट के जंगल में अमराइयाँ न ढूंढों, लकड़हारे भी जाकर सीख लेते फूलों से। कटे जंगल,…

  • धीरे-धीरे | Poem Dhire Dhire

    धीरे-धीरे ( Dhire Dhire ) धीरे-धीरे शम्मा जलती रही, रफ्ता-रफ्ता पिंघलती रही ! दिल तड़पता रहा पल पल, रूह रह-रह मचलती रही ! शोला-जिस्म सुलगता रहा, शैनेः शैनेः रात ढलती रही ! ख़्वाब परवान चढ़ते रहे, ख़्यालो में उम्र टलती रही ! धड़कने रफ्तार में थी ‘धर्म’ सांसे रुक-रुक चलती रही !! डी के निवातिया…

  • ख्वाब और हकीकत | Poem khwab aur haqeeqat

    ख्वाब और हकीकत ( Khwab aur haqeeqat )   अब ख्वाबों में नहीं  हकीकत जीता हूं यारों,        ख्वाब सूर्य पकड़ा        हकीकत जुगनू…. ख्वाब समुद्र में डुबकी लगाया हकीकत तालाब …..         अब ख्वाबों में नहीं         हकीकत जीता हूं यारों, ख्वाब  ईश्वर, पवन…

  • मधुर-मधुर मेरे दीपक जल

    मधुर-मधुर मेरे दीपक जल नभ,जल और धरित्री का, अंधियारा छट जाएसदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । पुनि स्नेहिल गंगा पर्वत शिलाओं से निकल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । कभी भटकाव ना किसी की जिन्दगी में आए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । सत्य-न्याय की हवा, जल,थल,नभ में फैल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem | Kavita -जीवन अमृत

    जीवन अमृत (Jeevan Amrit ) ** बाद मुद्दत के एक ख्याल आया है जिंदगी से उठा एक सवाल आया है हमने कैसे कांटे बोये कैसे काटा यह जीवन कैसे हम ने बाग लगाए कैसे पाए थे कुछ फल ** भीगी चुनरिया जब फागुन में कैसे हमने रंग चढ़ाएं धानी रंग में रंगा स्वयं को इंद्रधनुष…

  • मकर संक्रांति का आगमन

    मकर संक्रांति का आगमन पूस माह कीठंडी ठिठुरती रातेंऔर मकर संक्रांति काआगमन,लोहड़ी, बिहू, उगादि, पोंगलदेते दस्तक दरवाजों पर,मन प्रसन्न हो उत्सवके जश्न में जुट जाता,समझा जातातिल, गुड़, खिचड़ी,दान- धर्म – पुण्यके महत्व को।छोड़ सूर्यदेव दक्षिणायन को,प्रस्थित होते उत्तरायण में।थमें हुए समस्त शुभ-कार्यप्रारम्भ होतेइस दिन से।इसी दिन त्यागी देह,भीष्म पितामह ने,माँ यशोदा नेव्रत अनुष्ठान किया।माँ गंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *