सादा जीवन उच्च विचार | Sada Jeevan ucch Vichar

सादा जीवन उच्च विचार

( Sada jeevan ucch vichar ) 

 

आओ मिलकर नया समाज बनाऍं,
आज ऐसा ये एक इतिहास रचाऍं।
अपनाऍं सादा जीवन, उच्च विचार,
इस जीवन का रखें ये मूल आधार।।

रहन- सहन रखों साधारण ढ़ंग का,
मानव सुखी तब रहेगा हर घर का।
महात्मा और महापुरूष का जीवन,
था महान सॅंत ‌का‌ भी ऐसा ‌जीवन।।

गुणगान करते इसलिए हम उनका,
सादाजीवन उच्चविचार था उनका।
ईमानदारी, सच्चाई ये गुण थें उनमें,
दूसरो के प्रति सहानुभूति थी उनमें।।

धन- दौलत सुविधाओं से रहते दूर,
सहायक बनते निर्धन और मजबूर।
सभी कठिनाई का सामना कर लेते,
सदा शुभ विचार फैलाते चारों और।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • नशा | Nasha

    नशा ( Nasha )  नशा मुक्ति दिवस पर एक कविता   अच्छों अच्छों को नशा कितना बिगाड़ देता हैl बसी बसाई गृहस्ती को मिनटों में उजाड़ देता हैl बच्चे का निवाला छीन बोतल में उड़ा देता हैl दूरव्यसन के आदि को हिंसक बना देता हैl बिकने लगता है मकान सड़क पर ला देता हैl आदि…

  • भूले से चेहरे | Geet bhoole se chehre

    भूले से चेहरे  ( Bhoole se chehre )     भूले  से  चेहरे  कितने  ही, आँखों में घिर आए हैं ! अपना भी चेहरा है उनमें, या हम फिर भरमाए हैं !!   प्रातः कीआशा बन आये, हैं जग में कब से उजियारे लेकिन अबभी अन्धियारों से,भरे हुए घरके गलियारे मैं अपने आँगन में बैठा…

  • सोच की नग्नता | Soch ki Nagnata

    सोच की नग्नता ( Soch ki Nagnata )   भरी गागर में और जल भरता नहीं बदल गई हो दिशा जिसकी वो तना सीधे खड़ा रहता नहीं लाख चाहकर भी आप सोच किसी की बदल सकते नहीं मिले हो जो संस्कार गर्भ से ही युवापन के बाद उसे सुधार सकते नहीं परिवार, पड़ोस ही देता…

  • पाती प्रेम की | Paati Prem ki

    पाती प्रेम की ( Paati prem ki )   हर मुमकिन कोशिश के बाद जब पा ना सकी मैं तुम्हारा पाक प्रेम वफा के संग फरेब से परे तब बैठ एक बगिया में उदास गम की चादर बिछाए सुरज की ढलती लालिमा ओढ़े गुलमोहर की छांव तले और गहराती रात में चाँदनी के सफेद पन्नों…

  • माँ से बना बचपन मेरा

    माँ से बना बचपन मेरा अजब निराला खेल बचपन का lदुनिया ने लिया पक्ष सक्षम का llबचपन ने लिया पक्ष माँ का lआज भी धुन माँ की लोरी की llसुनाओ , फिर से कहानी माँ की lमाँ से बना बचपन मेरा ll किसी ने पूँछा ” मुकद्दर ” क्या है ?मैं ने कहा मेरे पास…

  • अंधी दौड़ | Kavita andhi daud

    अंधी दौड़ ( Andhi daud )   नशा और उन्माद यह सर्द रात कैसा दौर आज नशा और उन्माद संस्कृति का विनाश प्रश्न पूछने पर बड़े बेतुके जवाब चुप रह जाते आप बिगड़ रहा समाज अंधी दौड़ कैसी भागमभाग बेकाबू गाड़ियां बेखौफ सवार अंधकार चहु ओर नीरसता सन्नाटा मौत का तांडव कहीं कोई दिखाता  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *