साहिल- तेरे लिए

साहिल- तेरे लिए | Hindi Ghazal

साहिल- तेरे लिए

( Sahil- tere liye )

 

मन के अरमान मेरे बहकने लगे,

तुम चले आओ अब मेरे आगोश में।

 

बिन तुम्हारे है सूनी, प्रणय वाटिका,

रिक्तता सी है मेरे प्रणय कोश में।।

 

तुम मिले मुझको जब, मैं दिवानी हुई,

जो मेरे पास था छोड़ कर आ गई।

 

प्रीत बाबुल की मैने भुलाई पिया,

 और सखियों से मुंह मोड़ कर आ गई।।

 

बंध गई जब अनोखी प्रणय डोर से,

तो चली आई संग होके खामोश मैं।

 

बिन तुम्हारे है सूनी, प्रणय वाटिका,

रिक्तता सी है मेरे प्रणय कोश में।।

 

श्याम बन कर निकट आओ तुम सावरे,

और मुझको गले से लगाओ जरा।

 

धर अधर पर अधर, छेड़ दो मीठा स्वर

 बांसुरी की तरह से बजा लो जरा।।

 

उर के अरमान सब, पूर्णता पाएं अब,

आओ सब भूल कर ना रहें होश में।

 

बिन तुम्हारे है सूनी, प्रणय वाटिका,

रिक्तता सी है मेरे प्रणय कोश में।।

 

मेरी चूड़ी की खन खन तुम्हारे लिए,

मेरी बिंदी तुम्हारा ही उपहार है।

 

मांग तुम ही सिंदूर मेरे पिया,

मेरा कजरा भी तुम पे ही बलिहार है।।

 

मेरे अधरो की लाली तुम्हारे लिए,

 तुम से पाती पिया आज संतोष मैं।

 

बिन तुम्हारे है सूनी, प्रणय वाटिका,

 रिक्तता सी है मेरे प्रणय कोश में।।

 

तुम ने मुझको चुना, जब ये मैने सुना,

मेरे गालों पे लाली सी छाती गई।

 

 

बैठ एकांत में, कर हृदय शांत मैं,

बावरी की तरह मुस्कुराती गई।।

 

कल्पनाओं में डुबकी लगाते हुए,

 भूल बैठी जमाने के गुण दोष मैं।

 

बिन तुम्हारे है सूनी, प्रणय वाटिका,

रिक्तता सी है मेरे प्रणय कोश में।।

 

मेरे कंगन खनक, दे रहे तुमको हक,

मेरी करधन बुलाती है आओ पिया।

 

तुम प्रणेता विजेता मेरी प्रीत के,

 कह रही श्वेता अब मुस्कुराओ पिया।।

 

प्रीत के राग में, डूब अनुराग में,

 एक दूजे के हो ना रहें होश में।

 

बिन तुम्हारे है सूनी, प्रणय वाटिका,

रिक्तता सी है मेरे प्रणय कोश में।।

?

कवयित्री :- श्वेता कर्ण

पटना ( बिहार)

यह भी पढ़ें : –

https://thesahitya.com/kavita-sautan/

 

Similar Posts

  • लग रहा जैसे हो सजा जीवन

    लग रहा जैसे हो सजा जीवन     लग रहा जैसे हो सजा जीवन! इस कदर ग़म से भर गया जीवन   जी न पाया कभी ख़ुशी के पल ग़म की भट्टी में यूँ जला जीवन   एक पल की ख़ुशी की चाहत में बस भटकता रहा मेरा जीवन   ग़म ही ग़म हैं मेरी…

  • हाँ व़क्त कटता तेरे इंतजार में

    हाँ व़क्त कटता तेरे इंतजार में     हाँ व़क्त कटता तेरे  इंतजार में! तू लौट आ दिल मेरा बेक़रार में   इस बार आऊंगा मैं मिलनें को तुझे छुटटी है दोस्त मेरी इतवार में   वो तल्ख़ बात करता रोज़ है़ मगर लहज़ा नहीं उल्फ़त का मेरे यार में   ख़ुशबू  कैसे महकेगी प्यार…

  • हसरतें | Hasratein shayari

    हसरतें ( Hasratein )     हमारी  हसरतें भी थी  गुलों  के बीच  रहने  की, मगर  ताजिन्दगी  काँटों में ही उलझे रहे हरदम।   हम अपनी चाहतों के लाश को काधे पे ले करके, गुजारी  जिन्दगी  को  सामने  हँसते  रहे  हरदम।   जो भी मिला इस  जिन्दगी  में मुझसे आकर के, उसी से प्यार की…

  • लवली-अक्षय

    लवली-अक्षय   –>अक्षय अक्षय नहीं, ब्रांड है ब्रांड”बिग ब्रांड”|| 1.प्यारा है दिल वाला है, हर आँख बसा वो तारा है | काम से अपने काम रखे, हर काम करे वो न्यारा है | देश का कोई भी कोना हो, या सारे देश कोरोना हो | हर बार मदद वो करता है, अक्षय सच मे तुम…

  • दास्तान ए दिल | Dastan-e-Dil

    दास्तान ए दिल ( Dastan-e-Dil )   चले जाओगे इक रोज दूर मुझसे चले जायेंगे दूर हम भि तुझसे फ़क्र है तब भी मुझे तुझ पर यादों में हम जरूर आयेंगे निभा लो आज जैसा भि चाहो करें क्या शिकवा गिला तुमसे भले सिवा दिल के हमारे न हुए इक रोज हम भी रूह में…

  • रिवाज़ | Poem Riwaz

    रिवाज़ ( Riwaz ) जब चाहा अपना बना लिया, जब चाहा दामन छुड़ा लिया, रिश्तों को पामाल करने का, ये रिवाज़ किसने बना दिया, रोज़ ही निकलने लगे एहसासों के जनाजे, क़त्लगारी का, यह कैसा चलन बना दिया, किसी की ख़ुशियाँ न देखी जाती किसी से, हर कोई किसी ने दो गज़ कोना बना लिया,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *