Samanantar Raaste

समानांतर रास्ते | Samanantar Raaste

समानांतर रास्ते

( Samanantar raaste ) 

 

एक

झूठें
विश्वासघाती
और छद्मवेशी मनुष्यों के
संसार में
अकेली चल रही हैं आजकल
मेरी रूह फँसी
हाँड-माँस की इस देह में…

दो

अपनी भुमिका दृढ़ करने की
कोशिश करती
और एक अनोखी हसरत के संग
जहाँ-तहाँ विचरण करती
मेरी घुमंतू रूह को सिवाय उसके
कोई बांध ना सका था कभी
सांसारिक ताने बाने के बीच…

तीन

एक हसरत मासुम शिशु जैसी
जीती थी दिन-रात अन्तस में
सींचती थी अपने रक्त से
पालती थी पलकों पर
नाजुक ख्वाब की तरह
बस एक ही हसरत
सच्ची मोहब्बत पाने की…

चार

उसकी रूह के करीब आकर
ठहर गई थी मेरी रूह
उसकी रहस्यमयी मुस्कान पर
उन बोलती आँखों पर
और वो फड़कते होंठ
कहना गलत न होगा
रूक गया था वक्त वही मेरे लिए…

पाँच

साथ चले थे कुछ लम्हें हम
बिना कुछ चाहे अजीजों की तरह
फिर रास्ते अलग हो गए
अब रूह नही अटकेगी कभी
किसी और के चेहरे पर
किस्मत ने मिलाया था उससे
जीवनपथ के मोड़ पर…

छह

जहां से रास्ते समानांतर फूट गए
कभी फिर ना मिले शायद
खड़ा था उस मोड़ पर वो बेवफा
उसी शरारती मुस्कान के साथ
वही खनकती आवाज
किसी और राहगीर के साथ
जहां वादे निभाने के मुझसे किए थे…

सात

कुछ लम्हें संग बिताकर
चल दिया वो किसी और का हाथ थाम
मेरा परित्यक्त मन बहुत उद्गिन हैं
जीवन का ये लम्बा सफर
जहाँ हम अजनबी हो गए फिर
कभी ना मिलने वाले
रास्तों की तरह…

 

डाॅ. शालिनी यादव

( प्रोफेसर और द्विभाषी कवयित्री )

 

डाॅ. शालिनी यादव अंग्रेजी की प्रोफेसर और द्विभाषी कवयित्री है। उन्हें भारत, लीबिया और सऊदी अरब में विश्वविद्यालय स्तर पर सौलह साल का प्रगतिशील शिक्षण अनुभव प्राप्त है।अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संदर्भित पत्रिकाओं और संकलनों में समय समय पर डाॅ यादव के अंग्रेजी भाषा और साहित्य पर शोध लेख प्रकाशित होते रहते है। इसके अलावा अब तक वह शोध पत्रों के पांच संकलन Contemporary African Women Writers,

Reconnoitering Post colonial Literature (2022),

Emerging Psyche of Indian Woman: A Feminist Perspective (2022),

On the Wings of Life: Women Writing Womanhood (2021) संपादित कर चुकी हैं।

उनका अगला संकलन अफ्रीकन महिलाओं के संघर्षों पर लिखे शोधपत्र का है जो जल्द ही प्रकाशित होने वाला है। अंग्रेजी भाषा और साहित्य पर उनकी तीन पुस्तकें पहले भी प्रकाशित हो चुकी है।

विविध संकलनों और पत्रिकाओं में उनकी अंग्रेजी और हिन्दी मे लिखित कविताएँ और लघु कथाएं प्रकाशित होती रहती है।

हाल में उन्होनें सताइस देशों के 41 बेहतरीन कवियों की अंग्रेजी कविताओं का संकलन Across the Seas (2022) सम्पादित किया है।

इसके अलावा अंग्रेजी कविताओं के तीन संग्रह ‘Till the End of Her Subsistence’ (2013), ‘Kinship With You’ (2014) और ‘Floating Haiku’ (2015) और हिन्दी साहित्य में ‘क्षितिज के उस पार’ (2016) काव्य-संग्रह प्रकाशित हो चुके है।

सम्पादन कार्य मे विशेष अभिरुचि के तहत डाॅ यादव कई देशों की अन्तर्राष्ट्रीय ई-पत्रिकाओं के सम्पादकीय दल की सदस्य भी है।

वह विभिन्न अंग्रेजी साहित्य और काव्य से सम्बंधित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुहों और संगठनों से भी जुड़ी हुई है। समय समय पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले काव्य पाठन महोत्सवों में भी अपनी कविताओं का पठन करती रहती है।

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/anindh-sundari/

Similar Posts

  • Hindi Diwas Poem | मेरा सम्मान – मातृभाषा हिन्दी

    मेरा सम्मान – मातृभाषा हिन्दी ( Mera samman – matribhasha Hindi )   कब तक हिंदी मंद रहेगी अग्रेजी से तंग रहेगी कब तक पूजोगे अतिथि को कब तक माँ यूँ त्रस्त रहेगी माना अग्रेजी की जरूरत सबको माना बिन इसके नहीं सुगम डगर हो माना मान सम्मान भी दिलवाती पर मातृ भाषा बिन कैसी…

  • लक्ष्य तक | Lakshya Tak

    लक्ष्य तक ( Lakshya tak )   मजबूत इरादों की मंजिल से ही पहुंचा जा सकता है मुकाम तक सोच की मुट्ठी मे भरी बालू तो फिसलकर गिर ही जाती है बेशक ,चमकती है बालू बहुत मगर उसमे मोती कहीं नहीं होते तपती हुई रेत के सिवा सागर की गहराई खंगालनी ही पड़ती है वीरों…

  • अगर तू जो एक किताब है

    अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरे हर एक पन्ने को अगर तू जिंदगी है जीना चाहता हूं आहिस्ता-आहिस्ता पूरी उम्र अगर तू फूल है तो मैं तेरा रंग बनना चाहता हूं अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरी तस्वीर में बिखरे रंगों का एक एहसास बनना…

  • क़लम की ताकत: एक लेखिका की जुबानी

    क़लम की ताकत मेरी क़लम है मेरी जुबां,जिससे कहती हूँ हर दास्तां।हर दर्द, हर खुशी के रंग,इसी से रचती हूँ मैं जीवन के ढंग। यह स्याही नहीं, यह भावना है,जो दिल से निकल, कागज पर थामना है।हर अक्षर में बसती है एक सदी,यह कलम तो मेरे सपनों की नदी। कभी चुप रहकर चीखती है,अन्याय पर…

  • कमल | Poem on Kamal ka Phool in Hindi

    कमल ( Kamal )   कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक उद्गम स्थल कर्दममय, उरस्थ प्रेरणा संदेश । निर्माण आर्दश चरित्र, आभा शांति संजेश । वंदन मां वीणा वादिनी, ज्ञानोदय पथ परिचायक । कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक ।। गणतंत्र दिवस श्री बेला, राष्ट्र पुष्प दिव्य आभा । शोभित उन्नत राष्ट्रीयता , अनुभूत स्नेहिल…

  • नशामुक्त अभियान | Nasha Mukt Abhiyan

    नशामुक्त अभियान ( Nasha mukt abhiyan )    सबको मिलकर रचना है इतिहास हिन्दुस्तान में, नामुमकिन कुछ नहीं इंसानों के लिए जहान में। दीप ज्ञान का जलाना‌ है ये लिया क़लम हाथ में, नशीलें-पदार्थ ना आनें देंगे हिन्ददेश महान में।। जीतेंगे यह युद्ध भारतीय नशामुक्त अभियान में, बीड़ी-सिगरेट और तंबाकू जला देंगे श्मशान में। नही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *