Arman Shayari

कोई अब अरमान नहीं है | Arman Shayari

कोई अब अरमान नहीं है

( Koi ab arman nahin hai ) 

 

प्यार की पहचान नहीं है
कोई अब इंसान नहीं है

इस जगत में कौन है ऐसा
जो यहाँ मेहमान नहीं है

हर कोई मायूस लगे अब
चेहरों पर मुस्कान नहीं है

बाप की बातें न ले दिल पर
ये तेरा अपमान नहीं है

पूछती है रोज़ ग़रीबी
क्या कहीं भगवान नहीं है ?

आज के इस दौर का आशिक़
इश्क़ पर कुर्बान नहीं है

छोड़ दें हम प्रेम ग़ज़ल का
अब तो ये इमकान नहीं है

जो अमर इंसान को कर दे
ऐसा तो वरदान नहीं है

मिल गयी हर चीज़ ‘अहद’ को
कोई अब अरमान नहीं है !

शायर: :– अमित ‘अहद’

गाँव+पोस्ट-मुजफ़्फ़राबाद
जिला-सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश )
पिन कोड़-247129

 

यह भी पढ़ें :

अब कोई याद भी नहीं करता | Amit Ahad Poetry

Similar Posts

  • तेरा इक दिवाना हूँ

    तेरा इक दिवाना हूँ तेरा इक दिवाना हूँ क़ाफ़िर नहीं हूँअसल में जो मैं हूँ वो जाहिर नहीं हूँ जुबाँ हूँ अदा-ए-फिजा हूँ फ़ना हूँयक़ीनन मैं जो हूँ क्यों आखिर नहीं हूँ जहाँ तक तिरा साथ मुझको चलूँगायुँ कुछ वक्त का मैं मुसाफ़िर नहीं हूँ लिखूँगा मैं लिखता नया ही रहूँगाथकूँ राह में ऐसा शाइर…

  • हाल-ए-दिल बताना है | Haal-E-Dil

    हाल-ए-दिल बताना है ( Haal-e-dil batana hai )    हाल -ए – दिल उसे बताना है। आज कुछ भी नहीं छुपाना है। प्यार करके ये दिल बहुत रोया, और पीछे पड़ा ज़माना है। आँसुओं से लिखे है ख़त मैने, क्यूँ बना वो रहा बहाना है। बेवफ़ा वो नहीं पता मुझको, जान है वो उसे मनाना…

  • वो घूंघट पट खोल रहा है

    वो घूंघट पट खोल रहा है वो घूंघट पट खोल रहा हैतन-मन मेरा डोल रहा है आजा,आजा,आजा,आजामन का पंछी बोल रहा है अपने नग़मों से वो मेरेकानों में रस घोल रहा है पाप समझता था जो इसकोवो भी अब कम तोल रहा है मेरे घर की बर्बादी मेंअपनों का भी रोल रहा है लगते हैं…

  • अब के मौसम | Ab ke Mausam

    अब के मौसम ( Ab ke mausam ) अब  के  मौसम जो प्यार का आया तुम  पे  फिर दिल बहार का आया वक़्त   फिर  आर-पार  का  आया मसअला  जब   दिवार  का  आया मुब्तिला   थी   मैं  याद   में उसकी जब   इशारा   मुशार    का  आया पेशवाई    करो   जहां    की    तुम इज़्न    फिर   ताजदार  का  आया ये   सबा   कह   रही …

  • मीना भट्ट सिद्धार्थ की ग़ज़लें | Meena Bhatt Siddharth Poetry

    मुझको यारब न लाल-ओ- गुहर दीजिए मुझको यारब न लाल-ओ- गुहर दीजिएजो वतन पे हो कुर्बां वो सर दीजिए नफ़रतों का जहाँ पर बसेरा न होइक मुहब्बत का ऐसा नगर दीजिए जो गुज़रती हो दर से तुम्हारे सनमउस डगर का पता कुछ ख़बर दीजिए घर में वालिद से ही रौशनी है सदाउनकी छाया हमें उम्र…

  • ज़िन्दगी पराई हो गई

    ज़िन्दगी पराई हो गई बेवफ़ा नहीं थी उससे बेवफ़ाई हो गईहोता ही नही यकीन जग हँसाई हो गई दे रही थी ज़ख़्म जो अभी तलक यहाँ मुझेदेखिए वो खुद ही ज़ख़्म की दवाई हो गई होठ मे गुलों की खुशबू और बातों में शहददो घड़ी में उससे मेरी आश्नाई हो गई बढ़ रही थी धड़कने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *