Samvidhan divas par kavita

संविधान दिवस | Samvidhan Divas par Kavita

संविधान दिवस

( Samvidhan divas ) 

( 2 )

 

प्रेरणा पुंज आभा में, हिंद धरा अभिजागर

यथार्थ स्वतंत्रता परम प्रहरी,
हर नागरिक हित रक्षक ।
शासन प्रशासन उत्तम सेवा,
अंकुश राष्ट्र संसाधन भक्षक ।
लिखित प्रथम वैश्विक पटल,
सांविधिक समाहर्ता महासागर ।
प्रेरणा पुंज आभा में, हिंद धरा अभिजागर ।।

अनूप प्रयास अंबेडकर,
सर्व वर्ग हितार्थ अहम काज ।
प्रावधान अधिकार कर्तव्य संग,
नीति निर्देशक तत्व सरताज ।
दो वर्ष ग्यारह मास अठारह दिन,
अनुपम अवधि सृजन आदर ।
प्रेरणा पुंज आभा में, हिंद धरा अभिजागर ।।

वर्तमान चार सौ सत्तर अनुच्छेद,
बारह अनुसूचियां पच्चीस भाग छवि ।
अनुपालन नैतिक धर्म हर नागरिक,
समता समानता नारी वंदन ओज रवि ।
सर्व धर्म समभाव अंतर चेतना,
बन प्रगति उन्नति उल्लास चादर ।
प्रेरणा पुंज आभा में, हिंद धरा अभिजागर ।।

सांविधिक मूल्य सदा शीर्ष,
निष्पक्ष निर्भीक परिवेश निर्माण ।
अभिरक्षा लोकतंत्र आस्था विश्वास,
गणतंत्र साधना पथ निर्वाण ।
अति आह्लाद प्रसरण कारक,
स्नेह प्रेम भाईचारा दिव्य गागर ।
प्रेरणा पुंज आभा में, हिंद धरा अभिजागर ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

 

( 1 )

सबसे बड़ा लिखित संविधान संसार में भारत का है,
सरकार व नागरिकों में जो संबंध स्थापित करता है।
कठोरता एवं लचीलेपन का यह अनूठा उदाहरण है,
संपूर्ण देश की शासन व्यवस्थाएं नियंत्रित करता है।।

 

अमेरिका के संविधान समान भारत का संविधान है,
कही लिखित है कही अलिखित पर देश चलाता है।
सब देशों में सर्वोत्तम कानून ये संविधान ही होता है,
इसी से सभी देशों की ये शासन व्यवस्था चलता है।।

 

सब देशों के संविधान की अलग-अलग विशेषता है,
जिनमें जाति धर्म वंश लिंग भेद-भाव नही रहता है।
सार्वभौम वयस्क मताधिकार की जिनमे व्यवस्था है,
जो सभी नागरिकों के लिए राजनैतिक समानता है।।

 

संविधान सभा का निर्माण ड्राफ्टिंग कमेटी करता है,
संशोधित लिस्ट देखें तो भारत पहले नंबर आता है।
जिसमें ४६५ अनुच्छेद, २५ भाग, १२ अनुसूचियां है,
डॉ अंबेडकर जी को जिसका जनक माना जाता है।।

 

जो २६ नवंबर १९४९ को यह बनकर तैयार हुआ है,
लिखनें में जिसको दो वर्ष ११ माह १८ दिन लगे है।
जिसके बाद ये २६ जनवरी १९५० को लागू हुआ है,
मौलिक सिद्धांतों के खातिर बाबा कई रातें जागे है।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • शिव पथ

    शिव पथ शिव पथ अतृप्ति का ऐसासुखद मार्ग है जिसमेंअभोग ,त्याग , आस्थाआदि सहायक होते है ।रोटी खाई, भूख बुझी नहीं ।पानी पिया, प्यास बुझी नहीं ।धन का अर्जन किया ,लालसा बुझी नहीं आदिक्योंकि इस क्षणिक तृप्तिके पीछे अतृप्ति काविशाल सुखद साम्राज्य हैजिससे प्यास बुझे कैसे?यह एक अबूझ पहेली है ।पदार्थ का भोग तृप्तिका आभास…

  • जागते रहो | Jagte Raho

    जागते रहो ( Jagte raho )    ये जागने के दिन हैं जागते रहो… दिन रात भागते रहो ठहरो न पल भर के लिए भी क्या पता उस पल ही कोई कर जाए छल संग तेरे डाल दे डेरा अपना घर तेरे! देख रहे हो देश दुनिया में क्या क्या हो रहा है? मनुज बन…

  • पूर्ण विराम अंत नहीं | Kavita Purn Viram

    पूर्ण विराम अंत नहीं ( Purn Viram Ant Nahi )   पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है सकारात्मक सोच प्रशस्त, नवल धवल अनुपम पथ । असफलता अधिगम बिंदु, आरूढ़ उत्साह उमंग रथ । आलोचनाएं नित प्रेरणास्पद, श्रम साधना उत्तर धात है । पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है ।।…

  • ज़िन्दगी कविता | Zindagi Kavita in Hindi

    ज़िन्दगी कविता ( Zindagi Kavita )  महज सांसों का खेल ही नही जिंदगी महज जीने का नाम ही नहीं जिंदगी जिंदगी तो एक वृहद विस्तार है सृष्टि का महज सीमित दृष्टि का ही नाम नही जिंदगी जिंदगी आकाश है तो पताल भी है जिंदगी किसी के दायरे मे कभी कैद नही जिंदगी मौसम की तरह…

  • नया साल | Naya Saal par Kavita

    नया साल ( Naya saal ) जशन ऐसा मनाओं नये साल में। रास्तों को सजाओ नये साल में।। हो न नफरत कहीं प्रेम ही प्रेम हो। सबको दिल से लगाओ नये साल में।। ग़म ज़दा हो कोई या परेशान हो। मिल के उसको हंसाओं नये साल में।। भूल कर आज अपनों से शिकवे गिले। कसमे…

  • पलके अपनी खोल प्रभु | Poem palke apni khol prabhu

    पलके अपनी खोल प्रभु ( Palke apni khol prabhu )     तुमने भेजा है धरती पे क्या होता मेरे साथ प्रभु पलके अपनी खोल जरा देखो हे मेरे नाथ प्रभु   कोई आंख दिखाता कोई मुझको धमकाता है मेहनत खून पसीने की कोई कमाई खा जाता है   मेरी हर तकलीफों का बढ़ गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *