Sanket

संकेत | Sanket

संकेत

( Sanket ) 

 

बेहतर है कल के लिए
कल को भुला देना
कल की संभावनाओं मे
आज को बांधा नही करते..

मान लो की वह एक मौका था
उनको समझ लेने का
अब आपको ही अपनी समझ से
आगे का सफर तय करना है…

बीते का तो केवल पदचिन्ह ही शेष है
आपके लिए तो कल ही विशेष है
जो सीखे हो वह भी कम तो नही
अपर्याप्त मे भी पर्याप्त शेष है….

रास्ते ही जनक हैं रास्तों के
चलने का प्रयास जरूरी है
मिल गई जब पहचान उनकी
तब स्वयं को भी समझ लेना जरूरी है..

उम्मीद,साथ,सहयोग ये सब भ्रम हैं
आपके लिए आप ही सबसे सफल हैं
उठो और चलो,इसी मे है जीत आपकी
बैसाखी से तुम कभी दौड़ नही सकते….

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

सारथी | Sarathi

Similar Posts

  • वीरों की कहानी , भारत माँ कि जुबानी

    वीरों की कहानी , भारत माँ कि जुबानी खून टपकती बून्दो को तुम गिन्ती उन बून्दो की छोड़ो ,याद करो शहीदों को और भारत माँ की जय बोलो।। सूरज की किरणों में बसी एक कहानी,शहीदों का बलिदान सुनो आज भारत माँ की जुबानी।। गांधी जी की अहिंसा से जगे जन-गण-मन,लड़े बड़े जोश से हर दिल…

  • वतन की खुशबू | Watan ki khushboo

    वतन की खुशबू! ( Watan ki khushboo )   मेरी हर साँस में रहती है वतन की खुशबू, मुझे कितनी अजीज है इस चमन की खुशबू। उतर के आ जाओ ऐ! आसमां में रहनेवालों, रखी है बाँध के वो गंग-ओ-जमन की खुशबू।   यहाँ फजाओं में गूँजती हैं ऋषियों की सदाएँ, वही ऋचाएँ बढ़ाती हैं…

  • ज़िन्दगी मुश्किल तो है

    ज़िन्दगी मुश्किल तो है ज़िन्दगी, मुश्किल तो है ।पर मुश्किल का ,कोई हल भी तो है ।सफ़र है बहुत लम्बा,पर कहीं मंज़िल तो है ।विघ्नों से ना डरा कर,बेख़ौफ़ सामना कर ।कर लेगा पार नौका,ना छोड़ना तू मौका ।हर मुश्किल दूर होगी,फिर सुख की सुबह होगी ।हां ज़िन्दगी कठिन है,पर ऐसा थोड़े दिन है ।यह…

  • प्यारा भास्कर | Poem on sun in Hindi

    प्यारा भास्कर ( Pyara bhaskar )   रोज़ाना निकलता आसमान चीरकर, अंधेरा मिटाता आता प्यारा भास्कर। ख़ुश होते सब सूर्य नारायण देखकर, वन्दना करों सूरज को जल चढ़ाकर।। देता सारे जग को प्रकाश, उजियारा, हर लेता यह सारे ब्रह्मांड का अंधेरा। प्यारी- प्यारी भोर लगे बहुत निराली, सवेरे सवेरे सुहानी लगती यह लाली।। नदियों का…

  • होली आई रे होली आई रे | Poem holi aayi re

    होली आई रे, होली आई रे ( Holi aayi re, holi aayi re )   होळी आई रे सांवरिया खेलां फाग भरी होली आई रे, होली आई रे   रंग गुलाल अबीर लगावा चंदन तिलक बारी-बारी होली आई रे, होली आई रे   रंग रंगीलो फागण आयो, मस्ती भरर्यो माहौल हो छायो भर पिचकारी केसर…

  • तपन | Tapan

    तपन ( Tapan )    तपन है जैसे तपती रेत मे नंगे पांव की मिली न बसर जिंदगी मे किसी छांव की चलता ही रहा ,फजर से शामेरात तक मिली न सराय कोई ,शहर से गांव तक बच्चों ने कहा ,भविष्य है उनके बच्चों का बेटियों ने कह दिया ,पापा हमे भूल गए अपनों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *