Sankalp Poem

संकल्प | Sankalp Poem

संकल्प

( Sankalp )

 

आज फिर पराजित हुआ हूं
फिर से अपनी काबिलियत को पहचान नहीं पाया

आज खुद की ही नजरों में गिरा हूं
बन गया हूं अपना ही खलनायक
आज फिर पराजित हुआ हूं

सोचा था,
मंजिल का सामना करेंगे,
किंतु ,हिम्मत ही जवाब दे गई
अफसोस हुआ है मुझे
अपने आप पर
चाहता तो जीत सकता था
लेकिन ,शर्मसार हूं खुद पर
स्वीकार है मेरी भूल मुझे
आज फिर पराजित हुआ हूं

पर ,जानता हूं
संघर्ष मे जीत हार स्वाभाविक है
स्थाई कुछ भी नहीं होता

पराजित ही हुआ हूं
जुनून जीत का पक्का है
जीतना ही है मुझे
और ,रहूंगा भी जीतकर
इसी संकल्प के साथ
फिर उठना है मुझे
दिखानी है अपनी काबिलियत
मैं हारा हुआ हूं खुद से भले
किंतु हार को स्वीकार नहीं किया हूं
और यही मेरे जीत की निशानी भी है

नौशाबा जिलानी सुरिया
महाराष्ट्र, सिंदी (रे)

यह भी पढ़ें :-

अकेला ही | Akela Hi

Similar Posts

  • चुनावी दंगल | Kavita Chunavi Dangal

    चुनावी दंगल ( Chunavi dangal ) देश चुनावी दंगल की चपेट में भाषणों,वायदों,कसमों के लपेट में मग्न हैं नेतागण लहरदार । जनता सुन रही मनभावन सम्बोधन टकटकी लगाए बैठे स्वप्नदर्शी की तरहा चुनावी हलचल की दलदल से आहत कराहते एक कुत्ता हुआ बेचैन भीड चीर कर लपका मंच को कुत्ते ने नेता को कोसा काटा…

  • पिता | Pita par kavita

    पिता ( Pita : Kavita )   रोज सवेरे निकल पड़ता पिता परिवार की खातिर कठिन परिश्रम पसीना बहाता घर संसार की खातिर   बच्चों की शिक्षा ऊपर से मोटी फीस का चक्कर बारिश के मौसम में होती टूटे छप्पर की फिकर   जीवन भर पूरी करता रहता सारी फरमाइशें घर की लगता है ऐसा…

  • नश्वर जीवन | Kavita Nashvar Jeevan

    नश्वर जीवन ( Nashvar Jeevan )   ईश्वर सत्य, सत्य ही सुंदर, सुंदर ही शिव है ! पड़ना नहीं कभी तुम भ्रम में, जीवन नश्वर है !! ये शरीर माटी का पुतला, मत करना, अभियान कभी ! ककृतकर्म जाएगा साथ तुम्हारे , रखना इसका ध्यान सभी !! व्यर्थ की चिंता ना करना, तूँ कर्म किए…

  • राह-ए-इश्क | Poem Rah-E-Ishq

    राह-ए-इश्क ( Rah-E-Ishq )    उसकी पलकों के ओट से हया टपकती है, फिर भी देखो वो मौज-ए-बहार रखती है। दाना चुगने वाले उड़ते रहते हैं परिन्दे, क्या करे वो बेचारी तीर-कमान रखती है। शाही घरानों से नहीं हैं ताल्लुकात उसके, आसमां कीे छोड़, जमीं भी महकती है। दोष उसका नहीं, ये दोष है जवानी…

  • सांवरियो आंगणिये आयो | Rajasthani Bhasha Poem

    सांवरियो आंगणिये आयो ( Sanwariyo aanganiye aao )    सांवरियो आंगणिये आयो, जाग्या म्हारा भाग। सुखसागर बरसण लाग्यो,घट उमड़यो अनुराग। मनमंदिर म जोत जागी,घट म उजाळो दमक्यो। नैणां गिरधर री मूरत, किस्मत रो तारों चमक्यो। मिल्यो खजानों शबदां रो, सुरसत री महर होगी। सुरभित बणी केसर क्यारी, काया कंचन निरोगी। फूट पड़या गीता रां सुर,…

  • Hindi kavita | Hindi Diwas Poem -और हिन्दी

    और हिन्दी ( Aur Hindi )     संस्कृत प्राकृत से पाली स्वरूप धरि, अब देवनागरी कहावति है हिंदी। छत्तीस रागिनियों के बारह सुर गाइ गाइ, चारि मिश्रित वर्ण सुहावति है हिन्दी।।   आगम -निगम के गूढ़ तत्व कहि कहि, ब्रह्म  से जीव को मिलावति है हिंदी। भारत महान की आन बान शान बनि, नभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *