शाश्वत नाम मॉं

शाश्वत नाम मॉं

शाश्वत नाम मॉं

मुझ अनगढ़ माटी को भी इंसानी रुप दिया करती हो मां,
नित प्रति हर पल हम पर कितने उपकार किया करती हो मां !

मेरी हर गलती को आगे बढ़ हंसकर तुम अपना लेती हो,
मेरा किया धरा सब होता भरपाई तुम भरती हो मां !!

दुखों का पहाड भी टूटे खुद पर तो मौन हो सह लेती हो,
क़तरा भर तकलीफ़ मिटाने मेरी हर जतन करती हो मां!

तेरा आंचल आसमान सम गोद तेरी जन्नत मेरी,
ब्रम्हांड समाया तुम में सारा तुम मेरी धरती हो मां !

दर्द टपकने लगता है जब झीनी परतों से जीवन की,
हाथ फिराकर सिर पर प्यार से तुरपाई करती हो मां!!

अनगिन धर्मों में बंटी है दुनिया माने सब स्वारथ साधे,
तुम बस एक मातृत्व धर्म ही सदा निभाया करती हो मां!

गर्भ की पहली श्वास से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक
एक ही शाश्वत नाम तुम्हारा अधरों पर रहती हो मां!!

सागर जितनी स्याही लेकर आसमान के कागज पर
लिखी कविता फिर भी तुम पर अधूरी रहती हो मां!!

मातृदिवस पर बस यही “माहिर” ईश्वर से करें प्रार्थना ,
रहो सदा तुम संग हमारे जब तक गगन धरती हो मां ||

विरेन्द्र जैन

( नागपुर )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • झमाझम बारिश | Jhamajham Barish

    झमाझम बारिश ( Jhamajham Barish ) देखो देखो बारिश का मौसम है आया। सुहाना मौसम ये सबके मन को भाया। काले काले घनघोर बादल नभ में छाए। गर्मी से व्याकुल पशु पक्षी देख हर्षाए। पेड़ पौधे नव पुष्पों से हुए आच्छादित। जीव जगत के हृदय देख हुए हैं पुलकित। बारिश की बूंदें तन मन को…

  • संसय | Kavita

    संसय ( Sansay )   मन को बाँध दो दाता मेरे,मेरा मन चंचल हो जाता है। ज्ञान ध्यान से भटक रहा मन,मोह जाल मे फंस जाता है।   साध्य असाध्य हो रहा ऐसे, मुझे प्रेम विवश कर देता है। बचना चाहूं मैं माया से पर, वो मुझे खींच के ले जाता है।   वश में…

  • धरा | Dhara par Kavita

    धरा ( Dhara )    धरा मुस्कुराई गगन मुस्कुराया खिल गए चेहरे चमन महकाया रंगों से रोशन हुई ये अवनी सारी धरती पे खुशियों का मौसम छाया खेतों में सरसों लहराई पीली ओढ़ ली धरा ने चुनरिया रंगीली महका मधुमास मदमाता आया मस्ती में झूमे समां हरसाया गुलशन सारे लगे फिर महकने प्रेम के मोती…

  • बूँदों की सरगम | Boondon ki Sargam

    ” बूँदों की सरगम “ ( Boondon ki sargam )   बूंँदों की रुन झुन है सावन में या कहीं सरगम बज़ी। हवाओं की थिरकन है या मौसम ने नयी धुन है रची! जुगलबंदी करती हवा छेड़- छेड़ फुहारों को, दोहरा रही बंदिश वही ख़ुशामदीद है सावन की, लपक – झपक कटार सी चमकती तड़ित…

  • भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन | Bharat Ratna Sarvepalli Radhakrishnan

    भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन ( Bharat Ratna Sarvepalli Radhakrishnan )    नमन है शिक्षक दिवस पर विशिष्ट नाम को भारतीय संस्कृति के जो बने ” संवाहक ” विश्व शांति और सहचार्य दर्शन करने वाले * शिक्षक * मानव कल्याण जनहित के लिए , कार्य किया सदा ही ऐसे भारत माता के लाल को।। हर शिक्षक…

  • भुला रहे हो न | Bhula rahe ho na kavita

    भुला रहे हो न ( Bhula rahe ho na )     कुछ बोलो कुछ तो सच बोलो, आज लिखकर मिटा रहे हो न। चुड़ा दही कुर्ता पायजामा आदि, बोलो ना तुम क्यों शर्मा रहे हो न।   जहां आज खड़े हो ऐ उनकी है, पेड़ पौधे कुआं कल सब के सब। क्यों छुप कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *