Marriage

कविता शादी | Shaadi par Kavita

कविता – शादी

( Shaadi ) 

 

चल रहे है रिश्ते क्यों
समझ बात नहीं आती l

गृहस्ती रूपी गाड़ी
पटरी पर दौड़ी जाती l

शादी पवित्र बंधन ये
भारत भूमि बतलाती l

मित्रता है अस्त्र हमारा
दुनिया को सिखलाती l

परंपरा संस्कार हमारे
दो जीवन मिलवाती l

साथी का हाथ न छूटे
सात फेरे दिलवाती l

रिश्तो के धागों मे बंधी
जिंदगी गुजरी जाती l

खुशी में हो या गम में
पत्नी साथ निभाती l

पति प्यार में डूबी ऐसे
सुबह शाम ढल जाती l

ढाल बने पति परमेश्वर
जीवन सफल बनाती l

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

नशा | Nasha

Similar Posts

  • अभाव | Abhaav

    अभाव ( Abhaav )   अंधेरा न होता तो सवेरा न होता होता न दिन तो रात भी न होती यही तो है सच्चाई भी जीवन की होता सबकुछ तो कुछ भी न होता.. न होती किसी को जरूरत किसी की न किसी को किसी की पहचान होती न होती भूख किसी को न प्यास…

  • गणपति वंदना | Ganpati Bhagwan ki vandana

    गणपति वंदना ( Ganpati vandana )   नमन करु और वन्दन करु, हे गौरी पुत्र गणपति गजराज। बस नाम तुम्हारा लेने से ही, होता है समस्त विघ्नों का नाश ।।   प्रभु तुम्हारे नाम है अनेंक, सभी देवताओं में सबसे श्रेष्ठ। कष्ट विनायक मंगल फल दायक, और हो गुरुजनों में भी तुम श्रेष्ठ।।   रिद्धि-सिद्धि…

  • शहीदों को नमन | Kavita Shahido ko Naman

    शहीदों को नमन! ( Shahido ko naman )   पुलवामा के शहीदों को मेरा नमन, मैं चुनके लाया हूँ कुछ श्रद्धा -सुमन। सूरज नहीं डरता कभी काले मेघों से, इसलिए महफूज है मेरा अक्खा वतन। किसी माँ की आँखों के तारे थे वो, किसी माँ की कोख के दुलारे थे वो। उजड़ा था कितनी मांग…

  • सकल सृष्टि के गुरु | Sakal Srishti ke Guru

    सकल सृष्टि के गुरु ( Sakal Srishti ke Guru ) हे महादेव, महेश, महेश्वर! सृष्टि के एक मात्र हैं गुरुवर। नमन ,नमन ,कोटि-कोटि है नमन।। आप से ही ज्ञान सब पाकर। गुरु का पद निभाते हैं जाकर। सत् का प्रकाश देते आप भर। हे महादेव, महेश ,महेश्वर ! सकल सृष्टि को तारने वाले। भोलेनाथ हैं…

  • अच्छा हुआ दोस्त | Kavita acha hua dost

    अच्छा हुआ दोस्त ( Acha hua dost )    अच्छा हुआ दोस्त, जो भ्रम टूट गया साथ होने का तेरा वादा, जो अब छूट गया ।। तुझे बादशाही मुबारक तेरे शहर की, मुझे मेरे गांव का मुसाफिर ही रहने दे ।। अच्छा हुआ चलन नहीं रहा अब किसी के विश्वास का खुद के खुदा को…

  • बुद्ध पूर्णिमा | Kavita Buddha Purnima

    बुद्ध पूर्णिमा ( Buddha Purnima )   समरसता श्री वंदन, गौतम बुद्ध उपदेशों में धर्म कर्म आध्यात्मिक क्षेत्र, नर नारी महत्ता सम । जाति विभेद उन्मूल सोच, मानव सेवा परम धम्म । क्रोध घृणा द्वेष अनुचित, नेह समाधान उग्र आवेशों में। समरसता श्री वंदन,गौतम बुद्ध उपदेशों में ।। सम्यक दृष्टि संकल्प वचन, कर्म आजीविका परम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *