शब्द | Shabd

शब्द

( Shabd ) 

( 2 ) 

शब्द से अधिक
शब्द के भाव महत्व के होते हैं
प्रसंग के अनुरूप
शब्द बोध का होना जरूरी है

ना व्यक्ति महत्वपूर्ण है न शब्द महत्वपूर्ण है
महत्वपूर्ण तो उद्गम स्रोत होता है
एक ही बात को कब ,किसने, किसके लिए कहा
शाब्दिक अर्थ वही महत्व का होता है

शब्द कैसे भी हो
कहीं से भी हो
लेकिन उसके प्रति आपका स्पष्टीकरण ही
आपके लिए अर्थ बन जाता है
जबकि उसका मूल उद्देश्य कुछ भी हो सकता है

अतः शब्द की महत्ता
केवल शब्दों के अंतर्बोध से नहीं
बल्कि आपकी समझ पर ही केंद्रित होता है
और बिना आपके समझे
संगीत कितना हि प्रिय क्यों न हो
आपको बेसुरा ही प्रतीत होता है

मोहन तिवारी

( मुंबई )

 

( 1 )

शब्दों से मत खेलिए जनाब
शब्द बहुत खतरनाक होते हैं

कभी-कभी मुंह
तो कभी हाथ जला देते हैं

हो अगर सटीक शब्द
तो सिंहासनारुढ़ भी कर देते हैं
हो अगर भावुक
तो प्रतिफल रुला देते हैं

ये शब्द ही है
जो उदास जिंदगी में नई उमंग भर देते हैं

है शब्द एक पूजा
जो साधक को अपने अमर बना देती है

इसलिए ना खेल इन शब्दों से
करना नित उनकी पूजा

कभी नाराज ना हो जाए यह तुमसे
ठौर मिलेगा ना कहीं दूजा

( 2 )

शब्द ही शब्द की पूजा है
शब्द ही उसका स्वरूप
शब्द से त्रिदेव बने हैं
शब्दों से बना मानव भूत

बिन शब्द के सुना है
यह धरती यह संसार
ईश्वर भी मिलेगा तुमको
शब्दों के संसार

शब्द ही बहती है
पक्षियों के सुरम्य आवाजो में
शब्द ही कोलाहल करती है
महा प्रलय के भावों में

शब्दों के खेल निराले हैं
इन्हें समझना जरूरी है
जो ना समझे शब्दों को
उनका मिटना जरूरी है
हां उनका मिटना जरूरी

 

 नवीन मद्धेशिया

गोरखपुर, ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

इंसाफ कहाँ से पाऊं | Insaaf Kahan se Paoon

Similar Posts

  • श्रीमती सरोजिनी नायडू | Sarojini Naidu par Kavita

    श्रीमती सरोजिनी नायडू ( Shrimati Sarojini Naidu )    बहुमूल्य हीरे के समान थी वह देश-दुनिया के लिए, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के रुप में ढ़ेरों कार्य किए। सबसे उपर आता है जिनका इन महिलाओं में नाम, ऐसी ही आदर्श है वह भारतीय महिलाओं के लिए।। १२ साल की आयु में जो मैट्रिक परीक्षा टाॅप किया,…

  • मेरे श्री रामलला | Mere Shriram Lala

    मेरे श्री रामलला ( Mere Shriram Lala ) ( 1 ) राम नाम की सहर्ष इस ज्योति को हृदय में जगाए रखना तुम ! आंगन को अपने सुंदर पुष्पों से मधुबन सा सजाए रखना तुम ।। मर्यादा में रहकर सम्मान मिला हैं मेरे श्री राघव को ! प्राण प्रतिष्ठा फिर से होगी घर अयोध्या बनाएं…

  • युद्ध | Kavita youdh

    युद्ध ( Youdh )   देशों की लड़ाई भीषण चाहे युद्ध महाभारत होता समर भयंकर दुखदाई अनिष्ट अशुभ आर्त होता   हाहाकार मच जाता है मारकाट होती भारी नरसंहार निरंतर होता विनाश लीलायें सारी   राम रावण युद्ध हुआ तो लंका का विनाश हुआ कलिंग युद्ध में अगणित कितना नरसंहार हुआ   कौरवों की जिद…

  • India Republic Day Kavita | गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस ( India Republic Day )   भारत माता के मस्तक पर, रोली अक्षत चंदन की। संविधान के पावन पर्व पर, वंदन और अभिनंदन की।   वर्षों के तप और धैर्य से, वीरों के लहू और शौर्य से, माताओं के जिन पुत्रों ने, चलना सही न सीखा था, अंग्रेजों से लड़ लड़ कर, ये…

  • पर्यावरण देता हिदायत || Kavita

    पर्यावरण देता हिदायत ( Paryavaran deta hidayat )   मैं  पर्यावरण हूं,  तुम सब का आवरण हूं। रख लोगे गर मुझे सुरक्षित , हो जाओगे तुम भी सुरक्षित। मैं करू सहन अब  कितना? होता न सहन अब इतना। तुम मानव की गलती पर , मैं कुढ़ कुढ़ रोता हूं। मेरी एक ही गलती पर,  देखो…

  • हसरत | Kavita Hasrat

    हसरत ( Hasrat ) मेरे दिल की किसी धड़कन में तेरी याद रहती है। कहीं जिंदा हैं वो लम्हे जिन्हें पल पल ये कहती है। चले आओ जरा बैठें हम उसी घाट पे चलके ! जहां की लहरों में अब भी तेरी तसवीर रहती है ।। के मुझको तो गिला कोई नहीं तेरी रुसवाई का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *