शक | Shak

और दिनों से थोड़ा अलग आज कृति काॅलेज से आती हुई थोड़ा ज़्यादा की ख़ुश नज़र आ रही थी । घर आकर उसने अपना बैग रखा ही था कि तभी उसकी माँ अमिता की नज़र उसके मुस्कुराते हुए चेहरे और कलाई पर बंधी घड़ी पर पड़ी । अमिता ने अचानक से उसका हाथ पकड़ लिया और पूछा,”इतनी मँहगी घड़ी किस लड़के ने दी है ?”

अपना हाथ अचानक से इतनी ज़ोर से पकड़े जाने पर कृति सहम गई,”किक्क्सी ने ननई… ? “अपनी बेटी के चेहरे की हवाइयाँ उड़ी देख, अमिता का शक यक़ीन में बदल गया और उसने तपाक से कृति के मुँह पर एक थप्पड़ रसीद कर दिया ।”

तभी दूसरी ओर से कृति के पिता मदन दौड़े-दौड़े उनके पास आए,”अरे, पागल हो गई हो गया !…अभी बेटी कालेज से आई है और तुमने…”
कृति रोती-रोती अपने पिता मदन के गले लग गई ।
“तुमने मेरी बेटी को क्यों मारा ?” मदन ने अपनी पत्नी से सवाल किया ।

“तुमने देखा नहीं-इसके हाथ में कितनी मंहगी घड़ी है ! ज़रुर किसी लड़के ने दी होगी ।…कुछ महीने पहले चौधरी साहब की लड़की भी ऐसे ही कॉलेज से महंगे-महंगे गिफ़्ट लेकर आती थी…और पिछले महीने ही पूरे खानदान की नाक कटाकर किसी लड़के के साथ भाग गई ।” अमिता ने अपनी सफ़ाई पेश करते हुए कहा ।

“अरे, तुम तो खामखाँ शक कर रही हो, एक बार इससे ही पूछ लिया होता- हमारी बेटी ऐसी नहीं है!” मदन ने अपनी बेटी का बचाव करते हुए कहा ।

तभी कृति ने रोते हुए कहा,”पापा आज ना मैंने पोयट्री कम्पटीशन में ‘माँ’ विषय पर एक बहुत अच्छी कविता सुनाई थी जिससे ख़ुश होकर हमारी चीफ़ गेस्ट मैडम ने मुझे अपनी नई घड़ी ऊतार कर दे दी ।”

उसकी माँ अमिता की आँखों में आसूँ आ गएँ और उसने अपनी बेटी कृति को अपनी बाँहों में भर लिया ।

 

संदीप कटारिया ‘ दीप ‘

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • बेवजह | Laghu Katha Bewajah

    हमारी परीक्षाओं का आखिरी दिन था। मुझे आज भी याद है स्कूल का वो दिन और वो बारिश का पानी जब हम सब चारों सखियाँ छाता होने के बावजूद छुट्टी होने के बाद बारिश मे खूब भीगीं थी और कपड़े सूखने के बाद ही घर गई थी क्योंकी हम सब घर से परमीशन लेकर आए…

  • कर भला, हो बुरा

    टिंकू एक पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय हैं। उनकी शादी अब से 5 वर्ष पहले प्रिया कुमारी से हुई थी। प्रिया शादी के बाद भी पढ़ना चाहती थी, तो टिंकू ने बिना किसी हिचकिचाहट के 2.5 लाख का लोन लिया और शकुंतला नर्सिंग कॉलेज में उसका एडमिशन करवा दिया। टिंकू ने सोचा कि कुछ पैसे लगेंगे तो…

  • शेरू | Sheroo

    रात्रि के 11:00 बजे की घंटी बज चुकी थी फिर भी शेर अभी हिसाब मिलने में व्यस्त था । उसे अभी-अभी चिंता सता रही थी कि कहीं होटल बंद ना हो जाए । पेट में चूहे कूद रहे थे लेकिन क्या करें पापी पेट के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ता। तभी एक ग्राहक और आ…

  • निकम्मा | Nikamma

    उसे सभी निकम्मा कहते थे। वैसे वह 15 — 16 साल का हो चुका था लेकिन उसका मन पढ़ने लिखने में नहीं लगता था । यही कारण था कि कई कई बार तो वह फेल होने से बच गया। उसे नहीं समझ में आ रहा था कि आखिर कैसे पढ़ाई करू कि जो मुझे लोग…

  • पिकनिक | Picnic Laghu Katha

    रोज की तरह सुबह उठकर स्कूल जाने के बदले मैं गहरी नींद में सोया था। उठकर भी क्या करता आज तो सभी बच्चे पिकनिक जो जा रहे थे। तभी माँ ने आकर मुझे उठाया और कहा चिंटू उठ जा पिकनिक जाना है ना! मैं एक झटके में उठ कर बैठ गया और माँ से पूछा…

  • एहसास

    “पापा, मैं आपको कुछ बताना चाहता हूँ,” आरव ने अपने पिता राजेश से कहा। “क्या हुआ बेटा? बताओ,” राजेश ने पूछा। “आज मैं अपने दोस्त विशाल के घर गया था। उसके पिता शराब पीकर घर आए थे। वे बहुत गुस्से में थे और अपनी पत्नी और बच्चों को डांट रहे थे। मैंने देखा कि विशाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *