Shankar Dayal Singh par kavita

शंकर दयाल सिंह | Shankar Dayal Singh par kavita

शंकर दयाल सिंह

( Shankar Dayal Singh )

 

भगवती कृपा प्रसाद पाया शंकर दयाल नाम
भवानीपुरा में जन्मे शंकर कीर्तिमान सरनाम

साहित्य कमल पंखुड़ी सा सौरभ लुटाता रहा
सांसद रहकर सत्ता में परचम लहराता रहा

राष्ट्रप्रेम भरा दीवाना देश प्रेम को जीता था
जीवन की धूप छांव प्रेम सुधा रस पीता था

संस्कृति सनातन प्यारी जीवन मूल्यों की रक्षा हो
निर्बल को न्याय मिले धीरज कि नहीं परीक्षा हो

राजनीति के दांव पेच कविराज को नहीं लुभाते थे
शंकरदयाल साहित्य प्रेमी काव्य सुधा बरसाते थे

खिले कमल पुष्प दयाल ओज भरा था तेवर में
दलदल भरा हुआ पाया राजनीति के सरोवर में

राजनीतिक प्रचंड धूप में झुलस रही जनता सारी
नेताओं ने पांव जमाए बढ़ रही महंगाई भ्रष्टाचारी

जब जब राजनीति ने शंकर को विचलित किया
साहित्य ने दिया सहारा काव्य रस छककर पीया

शब्द लेखों आलेखों में काव्य सृजन में मिल जाते
शंकरदयाल जनमन के मनमानस में अब भी आते

राजनीति की धूप लिखी साहित्य की ठंडी छांव को
उच्च विचारों के धनी रहे दिग्गजों में जमाए पांव को

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जी लो कुछ पल खुद के लिए | Kavita jee lo kuch pal khud ke liye

Similar Posts

  • वह गमों में भी मुस्कुराती है | Poem Wo Ghamon Mein bhi Muskurati hai

    वह गमों में भी मुस्कुराती है ( Wo ghamon mein bhi muskurati hai )   हंसकर कहकहा लगाती है गम अमृत समझ पी जाती है बहते नीरो को छिपा जाती है सुनकर भी सब दबा जाती है निष्ठा से फिर खड़ी हो जाती क्योंकि वह सब भाप जाती है शांति के लिए सह जाती है…

  • लगाव | Lagaav

    लगाव ( Lagaav )   यदि आप अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध करते हुए किसी पर अपना अधिकार जमाना चाहते हैं या रुआब में उसे दबाना चाहते हैं तो निश्चय ही वह झुक जाएगा कर देगा स्वीकार्य आपको किंतु आपको अपनापन नहीं दे पाएगा लगाव की डोर से बंध नहीं पाएगा सम्मान खरीद कर मांग कर…

  • श्रीफल | Shreephal

    श्रीफल ( Shreephal )   श्रीफल अंतर,परम शुभता स्पंदन काय सख्त अनाकर्षक, हिय मृदुल मधुर धार । उत्तम गौरव अनुभूत छवि, अनुष्ठानिक आनंद अपार । उत्सव त्योहार मान सम्मान, अपनत्व अथाह पावन बंधन । श्रीफल अंतर,परम शुभता स्पंदन ।। सनातन संस्कृति संस्कार, मांगलिक काज श्री सेतु । पूर्ण मनोरथ अभिव्यंजना, स्नेह प्रेम अभिलाष केतु ।…

  • राम वनवास | Ram Vanvas

    राम वनवास ( Ram Vanvas )   राम वनवास नेपथ्य में,उर्मिला उत्सर्गी श्रृंगार दांपत्य जीवन अभिलाष, हर पल हर कदम संग संग । आरोह अवरोह भाव पथ, आत्मसात परस्पर रंग कंग । मिलन उत्कंठा दिव्य ज्योत, उर उत्संग नेह सलिल धार । राम वनवास नेपथ्य में,उर्मिला उत्सर्गी श्रृंगार ।। जनक नंदनी नित वंदन, परिणय राम…

  • पेड़ लगाओ | Ped Lagao

    पेड़ लगाओ  ( Ped lagao )   पेड़   लगाओ   मन   भाएगा, नाम   तुम्हारा   जग   गाएगा।   नित आंगन  चिड़ियां आयेगी, कलरव  की  वह धुन गायेगी।   हरियाली   धरती    पर  छाए, जीव- जन्तु  के मन को भाए।   घन    आयेंगे    नीलगगन  में, खुशियां  बरसेंगे  तन- मन…

  • संत कबीर दास | Sant Kabir Das par kavita

    संत कबीर दास ( Sant Kabir Das )     आडंबर दिखावे का, करते सदा विरोध। कबीर दास के दोहे, जनचेतना ला रहे।   अल्लाह के बंदे बने, राम के आराधक भी। संप्रदाय सद्भाव के, प्रसून खिलाते रहे।   उपदेश मन भाए, वचन राह दिखाएं। संत कबीर के दोहे, सबके मन भाते रहे।   सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *