Shiksha ka mahatva par kavita

शिक्षा का महत्व | Shiksha ka mahatva par kavita

शिक्षा का महत्व 

( Shiksha ka mahatva )

 

उच्च विचार अंतर्मन दौड़े, ऊंची उड़े उड़ान।
प्रगति पथ पर बढ़ चले, उन्नति के सोपान।

 

स्वप्न सुनहरे सच हो, चले विकास की लहर।
सुविधाओं से संपन्न हो, हर गांव हर शहर।

 

शिक्षा का सूरज दमके, निर्माण हो भरपूर।
चहुमुखी विकास करें, हो हर शख्स मशहूर।

 

निखर निखर प्रतिभाएं, निखारे आवरण सारा।
कला कौशल कुशलता, की बहती विकास धारा।

 

सद्भाव प्रेम उर भरकर, चले विकास की ओर।
नवसृजन नव संस्कार से, नवजीवन की भोर

 

मुदित मन हर्षित हृदय, आनंद के पल हो प्यारे।
उन्नति शिखर नभ को छुए, प्रगति पथ उजियारे।

 

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

देव भूमि उत्तराखंड | Uttarakhand par kavita

 

 

 

 

Similar Posts

  • दुपहरी जेठ की | Dupahari Jeth ki

    दुपहरी जेठ की ( Dupahari Jeth ki )    जेठ की दुपहरी नंगे पांव चलती है, जड़ हो चेतन सभी को ये खलती है। सूख जाता है तब नदियों का पानी, गरम -गरम लू चहुँ ओर चलती है। बेचारे परिन्दे बुझायें प्यास कहाँ, तवे की तरह धरती खूब तपती है। झुलस जाता है कलियों का…

  • मनजीत सिंह की कविताएँ | Manjit Singh Poetry

    सावन की फुहार मैं यहाँ खड़ा हूँऔर अपनी खिड़की के बाहरबारिश को गिरते हुए देख रहा हूँ।कई दिनों से बारिश नहीं हुई है,लेकिन जब होती है,तो क्या रात में नहीं होती?हर पौधा और हर फूलइस गर्मी की बारिश के लिए बहुत आभारी है।मैं लोगों को बिना एहसास किएभीगे हुए बालों के साथ देखता हूँ।वे अपने…

  • बरसे न सवनवा | Barase na savanava | Kajri geet

    बरसे न सवनवा ( Barase na savanava )   बहे जोर-जोर पुरवा बस पवनवा सखी बरसे न सवनवा ना ….2 जब से बरखा ऋतु है आई बदरी नभ में ना दिखाई। 2 आग बरस रहा धरती पर गगनवा ना….. सखी बरसे ०…… नदी नार सब है सूखे पेड़ रुख अब तक रूखे । 2 झूर…

  • देखिए प्रभाव हिन्दी का | Prabhav Hindi Ka

    देखिए प्रभाव हिन्दी का ( Prabhav Hindi Ka ) सोते हिन्दी जागते हिन्दी उठते हिन्दी बैठते हिन्दी लिखते हिन्दी पढ़ते हिन्दी देखिए प्रभाव हिन्दी का। हिंदुस्तान में हिन्दी पाकिस्तान में हिन्दी अफगानिस्तान में हिन्दी देखिए प्रभाव हिन्दी का। फ्रांस, जर्मनी में हिन्दी इटली, ईरान में हिन्दी अमेरिका,जापान में हिंदी देखिए प्रभाव हिन्दी का। मॉरीशस, नार्वे…

  • बन्धन | Kavita bandhan

    बन्धन ( Bandhan )   खुद को भुला के कैसे तुम्हे, प्यार हम करे। हम अस्तित्व को अपने भला, कैसे छोड दे। नदियाँ नही समुन्दर हूँ मै, इतना तो जान ले, मुझमे समा जा या सभी, बन्धन को तोड दे। शिव शक्ति का समागम होगा,गंगा जटाओ मे। रूकमणि को ही कृष्ण मिले, राधा बहारो में।…

  • धेनु की करुण पुकार

    धेनु की करुण पुकार मैं धेनु अभागन तड़प रही कोई तो मेरी रक्षा कर मैं घूम रही मारे-मारे अब तो अनुग्रह की वर्षा कर मुझे पेट की कोई पड़ी नहीं बस प्राण हमारा तुम बख्शो मेरी मजबूरी को जान स्वयं मानव मेरी तुम लाज रखो मुझे त्रेता द्वापर में पूजा माँ की गरिमा पाई थी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *