बस थोड़ा सा प्यार चाहिए

बस थोड़ा सा प्यार चाहिए | Bas Thoda sa Pyar Chahiye

बस थोड़ा सा प्यार चाहिए

( Bas Thoda sa Pyar Chahiye )

बस थोड़ा सा प्यार चाहिए।
जीने का ही आधार चाहिए।
बहती रहे अनुरागी सरिता।
प्रीत फुहार रसधार चाहिए।

मधुरम बहती बहार चाहिए।
खुशियों की भरमार चाहिए।
दिल तक दस्तक दे जाए वो।
हमको ऐसा दिलदार चाहिए।

भाव जड़ित हमें हार चाहिए।
सुरभित भीनी बहार चाहिए।
महक उठे हर दिल का कोना।
घट से बरसता प्यार चाहिए।

गीत सुरीले मनभावन से।
शब्दों का भंडार चाहिए।
झूम उठे दिल की धड़कनें।
मधुर बजती झंकार चाहिए।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

लोग क्या कहेंगे | Kavita Log Kya Kahenge

Similar Posts

  • बुरा दौर आने वाला है | Kavita

    बुरा दौर आने वाला है ( Bura daur aane wala hai )   झोंपड़ियों में सुलगती इस आग से, नेताओं का महल रोशन होने वाला है; लाशों  के  ढेर  पर सियासत है चालू लगता है कहीं चुनाव होने वाला है ! अगर तुम आज भी ना बोले तो यह ज़ुल्म यूँ ही बढ़ता जाएगा; ज़ुल्म …

  • वो महामानव | Dr. Bhim Rao Ambedkar par kavita

    वो महामानव  ( Wo mahamanav )      वन्दन करतें बाबा आपकों हम सब बारम्बार, दिलाया आपनें ही हमें मौलिकता अधिकार। समाजिक शैक्षणिक और आर्थिक अधिकार, समान राजनीति और नागरिक के अधिकार।।   आपनें ही इस प्रजा‌तन्त्र को मजबूती है दिया, मत और मूल्य के तत्वों को प्रस्थापित किया। विद्युत-प्राधिकरण के मार्ग को प्रशस्त किया,…

  • उपेक्षा | Upeksha

    उपेक्षा ( Upeksha  )   गहरी जड़ें कारण होती हैं आसमान में वृक्ष के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी नींव कारण होती हैं धरती पर घर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी अंधेरी कारण होती हैं हृदय में डर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी ख़ामोशी कारण होती हैं…

  • माँ की याद में | Maa ki Yaad me

    माँ की याद में ( Maa ki yaad me )  किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो,…

  • मौसम क्यों बदलता है

    मौसम क्यों बदलता है कभी-कभी ख्याल आता है मौसम क्यों बदल जाता है फागुन का सुहाना मौसम भी जेठ में क्यों जल जाता हैl जमाना बदलता है हर रोज ठिकाने बदल जाते हैं मौसम बदलता है जब कभी दीवाने बदल जाते हैं। जो याद करते हैं कभी वह कभी याद आते हैं कौन अपना कौन…

  • क़ुबूलनामा | Qubool Nama

    क़ुबूलनामा ( Qubool nama ) प्यार छुपाना क्यों बताती क्यों नहीं, अपने जज़्बात तुम जताती क्यों नहीं, मिलना न मिलना बात है मुकद्दर की अपना हूँ एहसास कराती क्यों नहीं। इश्क़ में आँसू नहीं हम चाहते है खुशी, बात ये अपनों को समझाती क्यों नहीं। दुश्मन है जो भी हमारी मोहब्बत के, बग़ावत में आवाज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *