Sita ram vivah par kavita

श्री राम सिया विवाह | Sita ram vivah par kavita

श्री राम सिया विवाह

( Shree ram siya vivah )

 

सम्पूर्ण रामचरित मानस का पाठ करें,

श्री रामसिया विवाह का गुणगान करें।

यह पारिवारिक जीवन सुखमय बनाएं,

भगवान राम सिया की आराधना करें।

 

भव्य मण्डप सजा था विवाहोत्सव का,

शुभमुहूर्त मार्ग शीर्ष शुक्ल पंचमी का।

माता जानकी का आशीर्वाद ले जाना,

दशरथ नन्दन और जनक दुल्हारी का।।

 

आये हर एक कोने- कोने से महाराजा,

लिखा हूं मैं श्रीराम विवाह पर कविता।

हिला न पाएं कोई बलवान शिवधनुषा,

सीता स्वंयवर में प्रभु राम हुएं विजेता।।

 

भगवान राम चेतना माते सीता प्रकृति,

दोनों शक्ति रूप नारायण पधारे धरती।

इस दिन को कहते सब विवाह पंचमी,

चंदन की माला से जप करें यथाशक्ति।।

 

गोस्वामी तुलसीदास के मन भाए राम,

घर-घर में पहुंचाएं हरि गाथा गुणगान।

आराध्य थें जिनके ये भगवान श्री राम,

पूजती सारी दुनियां आज लेकर नाम।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • वीरों की कहानी , भारत माँ कि जुबानी

    वीरों की कहानी , भारत माँ कि जुबानी खून टपकती बून्दो को तुम गिन्ती उन बून्दो की छोड़ो ,याद करो शहीदों को और भारत माँ की जय बोलो।। सूरज की किरणों में बसी एक कहानी,शहीदों का बलिदान सुनो आज भारत माँ की जुबानी।। गांधी जी की अहिंसा से जगे जन-गण-मन,लड़े बड़े जोश से हर दिल…

  • कोरोना का सीजन | Kavita

    कोरोना का सीजन ( Corona ka season )   कोरोना का सीजन कोरोना का सीजन बढ़े रोग दिन दिन घटे ऑक्सीजन कोरोना का सीजन…….2 मार्च में आए अप्रैल में छाए पूरी मई यह तबाही मचाए जून में जाने की करे डिसीजन करोना का सीजन……. जुलाई में जोर भयो कमजोर अगस्त में गश्त बची अब थोर…

  • श्री राम कथा | Shri Ram Katha

    श्री राम कथा ( Shri Ram Katha )   श्री राम कथा वंदन शुभकारी त्रेता युग हिंद अखंड धरा,अयोध्या नगरी अनूप । दिव्य भव्य रघुवंश कुल,दशरथ लोकप्रिय भूप । कैकयी सुमित्रा कौशल्या,तीन राज राज्ञी गुणकारी । श्री राम कथा वंदन शुभकारी ।। राम भरत शत्रुघ्न लक्ष्मण,चार आज्ञाकारी पुत्र । श्रवण प्राण हरण कारक,राजा दुःख कष्ट…

  • पतझड़ में होती, रिश्तों की परख

    पतझड़ में होती, रिश्तों की परख मनुज जीवन अद्भुत प्रेहलिका, धूप छांव सदा परिवर्तन बिंदु । दुःख कष्ट सुख वैभव क्षणिक , आशा निराशा शाश्वत सिंधु । परिवार समाज परस्पर संबंध, स्वार्थ सीमांत निर्वहन चरख । पतझड़ में होती, रिश्तों की परख ।। आर्थिक सामाजिक अन्य समस्या, प्रायः संघर्षरत मनुज अकेला । घनिष्ठता त्वरित विलोपन,…

  • बदल गया है | Hindi mein kavita

     बदल गया है  ( Badal gaya hai )   बदल गया है लोगों के रहने का,चलने का खाने का, पीने का उठने का,बैठने का एक-दूसरे मिलने का साथ-साथ चलने का ढंग………….।   बदल गया है लोगों के सड़क पर निकलने का सफ़र में जाने का दुकान से खरीददारी का किसी वस्तु को छूने का बाज़ार…

  • मैं अपना | Main Apna

    मैं अपना ( Main Apna )    मैं अपना सर्वस्व लुटा दूँ. फिर भी तुम्हारी नजर में नहीं आऊँगा क्योंकि तुम्हारी निरपेक्षता केवल जिहवा पर आती है. तुम बहुत ही माइनर हो, तुमने रचकर छद्म मकड़जाल इसीलिए लोगों को शिक्षा से वंचित किया, जिससे तुम मिटाकर सारी वास्तविकता इतिहास से बता सको दुनिया को नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *