शिक्षण सेवा के २१ वर्ष

शिक्षण सेवा के २१ वर्ष

शिक्षण सेवा के २१ वर्ष

******

ख़ुशी का है दिन आज-
मना लो खुशी,
आज ही के दिन हुई थी-
तुम्हारी नियुक्ति।
ली थी तुमने-
पद , गोपनीयता , सेवा की शपथ,
खायी थी कसम होगे न पथ भ्रष्ट।
आज २१वीं बरसी पर दिल पर हाथ रख-
पूछो अन्तर्मन से कुछ सवाल,
इन वर्षों में, अपने कर्मों से!
कितनों को किया निहाल?
या सेवा के बदले नौकरी किए हो,
येन-केन प्रकारेण संजोए उसे हो?
युगों से चली आ रही बीज ही बोए हो?
या किए हो कुछ अलग?
क्या देख पा रहे हो उसका कुछ झलक?
वाकई कुछ ऐसा हस्तक्षेप किए हो!
दुनिया , समाज को नई दिशा दिए हो?
बच्चों के कार्य में लिप्त रहकर-
कभी जुड़ाव महसूस उनसे किए हो?
या वर्गकक्ष में सिर्फ-
संवाद एकतरफा ही किए हो?
मनन करो ?
दिन है खुशी का-
मनाओ ,
जमकर नाचो गाओ।
पर दिल पर हाथ रखकर सोचना जरूर!
हुए तो नहीं हो मगरूर ?
कितनों को दी है तुमने ऐसी खुशी?
कि जीवन में भी उनके आए-
कभी ऐसी ही गुदगुदी!

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

( *बीपीएससी द्वारा चयनित 1999 बैच के सभी शिक्षक साथियों को

? हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ? *)

यह भी पढ़ें : 

जज्बातों की आंधी

 

Similar Posts

  • श्रृंगार | Shrrngaar

    श्रृंगार ( Shrrngaar )    मधुरम नयन काजल से प्रिय, अधर पंखुड़ी गुलाब की जैसे , लट गुघराली उड़े जब मुख पर मधुरम मुस्कान को संग लिए स्त्री अपने लाज भाव से ही पूर्ण करे अपना श्रृंगार सारा ।। रूप मोतियों के जैसा प्यारा कंचन बरण दमके यह कया हृदय में प्रेम के स्वर सजाकर…

  • नारायणी का अवतार नारी | Kavita Narayan ka Avatar Nari

    नारायणी का अवतार नारी ( Narayan ka avatar nari )    नारायणी का अवतार है नारी, देवताओं पर भी तू पड़ें भारी। तुम ही हो करूणा का ये रुप, सहनशील व अन्नपूर्णा स्वरुप।। तुमसे ही मानव जग में आया, धरती पर शान-शौकत पाया। जगत-जननी व कहलाती माँ, एक है धरती एवं दूसरी है माँ।। माॅं…

  • चंदन | Chandan

    चंदन ( Chandan )  चंदन शब्द से ही एक अद्भुत भीनी-भीनी सुगंध की अनुभूति होती है चंदन के वृक्ष पर हजारों विषधर लिपटे हुए रहते हैं फिर चंदन अपनी गुणवत्ता को नहीं खोता ठीक वैसे ही मानव का भी आचरण हो जाए तो सारी धरती प्रेम करुणा सद्भाव की सुगंध से सुवासित हो जाए प्रेम…

  • खुशी के आंसू | Kavita

    खुशी के आंसू ( Khushi ke aansu : Kavita )     खुशियों के बादल मंडराये हृदय गदगद हो जाए भावों के ज्वार उमड़े खुशियों से दिल भर आए   नैनों में खुशी के आंसू मोती बनकर आ जाते हैं हर्षित मन के आंगन में आनंद के पल छा जाते हैं   उत्साह उमंगों का…

  • कठिन परिश्रम | Kathin Parishram

    कठिन परिश्रम ( Kathin parishram )    जो बीत गया दौर , वो लौट कर वापस नही आएगा । वो दौर नहीं फिर आएगा, जो दौड़ कर वर्दी पाएगा ।। वो गया जमाना पीछे बहुत , जो देखेगा सिर्फ पछताएगा। कल नही रुका किसी से , आज को कैसे रोक पाएगा ।। अतीत को देख…

  • माना कि तुम | Love kavita

      माना कि तुम ( Mana ki tum )     माना कि इन हाथों की लकीरों में तुम नहीं….…….. फिर भी मुझमें तुम शामिल हो, लकीरें तो उनके हाथ में भी नहीं होती जिनके हाथ नहीं होते। तुम मुझे हासिल नहीं फिर भी मुझसे तुम दूर तो नहीं हो। इन हाथों की लकीरों में…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *