Kavita Bhole Bhandari

शिव पथ

शिव पथ

शिव पथ अतृप्ति का ऐसा
सुखद मार्ग है जिसमें
अभोग ,त्याग , आस्था
आदि सहायक होते है ।
रोटी खाई, भूख बुझी नहीं ।
पानी पिया, प्यास बुझी नहीं ।
धन का अर्जन किया ,
लालसा बुझी नहीं आदि
क्योंकि इस क्षणिक तृप्ति
के पीछे अतृप्ति का
विशाल सुखद साम्राज्य है
जिससे प्यास बुझे कैसे?
यह एक अबूझ पहेली है ।
पदार्थ का भोग तृप्ति
का आभास देता है और
भीतर ही भीतर उसे पोषण देता है ।
वह मन को स्थिर नहीं रहने देता है ।
यह ध्रुव सत्य है कि
पदार्थ के भोग द्वारा
कभी भी सही से हमको
तृप्ति नहीं हो सकती है ।
अतः शिव पथ से ही मोक्ष
का हम वरण कर सकते है ।
यही हमारे लिए काम्य है ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • Hindi Kavita On Mahatma Gandhi | गांधी बाबा थे महान

    गांधी बाबा थे महान ( Gandhi Baba The Mahan )     सत्य-अहिंसा  के  पुजारी गाँधी बाबा थे महान। दुनिया में सबसे ऊँची कर गए भारत की शान ।।   आज़ादी  के  संग्राम  के  थे  वो-एक सच्चे सिपाही। प्रेम-भाईचारे, मानवता की खातिर सदा लड़ी लड़ाई।।     उस महापुरूष को नमन् करता है सारा हिंदुस्तान…

  • श्री राम जन्मोत्सव | Kavita Shri Ram Janmotsav

    श्री राम जन्मोत्सव ( Shri Ram Janmotsav )   सज गई अयोध्या हर्षित है जग सारा, चहुं ओर फैला राम नाम का उजियारा। जिधर देखो उधर आज श्री राम जी का नाम है, नाम सुमिरन से सब ताप हरे ऐसे उनके काम हैं। श्री राम मंदिर में होने वाली राम जन्मोत्सव की प्रतिष्ठा, पूर्ण हुई…

  • इंसान और पेड़ में अंतर

    इंसान और पेड़ में अंतर ****** वो कहीं से भी शुरूआत कर सकता है, सदैव पाज़िटिव ही रहता है। उसे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता मौत के मुंह में जाकर भी त्यागता नहीं जीजिविषा सदैव जीवन की है उसे लालसा कभी हिम्मत न हारता बना लेता हूं कहीं से भी कैसे भी जतन कर…

  • सनातन धर्म हमारा | Poem in Hindi on Sanatan Dharm

    सनातन धर्म हमारा ( Sanatan dharm hamara )   अजर अमर सनातन धर्म हमारा सृष्टि संग अवतरण, अनंत अंतर आह्लाद । मानवता श्री वंदन, आनंद परम प्रसाद । वेद आभा अंतर्निहित, अविरल ओजस्विता धारा । अजर अमर सनातन हमारा ।। नैतिकता दिव्य रंग रुप, अपार आस्था सत्कार । धर्म कर्म पुनीत रश्मियां, जीवन हर स्वप्न…

  • सावन आया | Sawan Aaya

    सावन आया  नयी चेतना  नयी जाग्रत  अंतर्मन में  नया भाव कुछ  मन को भाया, गूॅंज उठे स्वर झूॅंम उठे वन प्रकृति ने भी  नव मधुरस का  पान कराया, लतिकाएं तरु आलिंगन कर  लिपट लिपट कर  नतमस्तक  साभार जताया, रिमझिम रिमझिम  बूॅंदें जल की  छोड़ गगन को  उतर धरा पर  उपवन का  संसार बसाया, स्पर्श प्रेम…

  • त्राहिमाम | Kavita Trahimam

    त्राहिमाम ( Trahimam )   प्रकृति विकृति समाया चलो इसे उबारें उमस गहन छाया चलो आंधियां लाएं सन्नाटा सघन पसरा चलो चुप्पिया॔ तोड़ें चित्कारें चरम छूती चलो चैतन्य पुकारें प्रचंड प्रलय आया चलो गीत-मीत गाएं बेसुध कराहे बसुधा चले पीयूष पिलायें मानव बना दुर्वासा चलो मनुज बनाएं स्याह सबेरा दिखता चलो सोनल चमकायें मन असुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *