जय श्रीराम

जय श्रीराम | Jai Shri Ram par Kavita

जय श्रीराम

( Jai Shri Ram ) 

( 1 ) 

 

सदियों से श्रापित भूमि का, आज हुआ उद्धार।
मन्दिर का निर्माण हुआ जहाँ,राम ने लिया अवतार।

धन धन भाग्य हमारे नयना, तृप्त हो गये आज,
अवधपुरी मे सज रहा फिर से,भव्य राम दरबार।

पुलकित है हर हिन्दू का मन, छलकत नयन हमार।
बाँधन चाहत मन बाँध न पाये, हर्षित है हुँकार।

मन्दिर तो संतुष्टी हृदय का, निश्छल मन का भाव,
राम सिया तो कण कण मे है, मन से तनिक निहार।

पाँच सदी से ज्यादा हो गये, सिया राम वनवास।
तम्बू से कब बाहर आए, इतनी थी बस आस।

ऐसा भवन बना राघव का, जिससा ना कही निर्माण,
स्वर्ण जडिंत हर द्वार देखकर, तृप्त हुआ हर आस।

( 2 )

निर्जन से दशरथ के महल में, आज पधारे राम।
पावन हो गयी भारत भूमि,धन्य है कोशल धाम।

 

क्षीरसागर को छोड़ नारायण, आए है इस बार,
मर्यादा के रक्षक बनकर, आए है राजा राम।

 

बली बली हारी है महतारी, हर्षित नयनभिराम।
सुर्यवंश में चन्द्र खिला है, मेघवर्ण जस श्याम।

 

आर्याव्रत के खण्ड खण्ड में, सोहर गावत नार,
शुक्ल पक्ष की नौमी तिथि को,जन्मे है श्रीराम।

 

शशि ललाट मुख चन्द्र चन्द्रिका,नयनन कमल समान।
रूप मोहिनी जस धर ली है, दशरध की बन संतान।

 

रामनाम से मुकि मिले है, मिट जाए हर पाप,
शेर लिखे हुंकार भरों सब, बोलो जय श्रीराम

 

कवि शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

Kavita | वाह रे जिन्दगी

Similar Posts

  • मां नर्मदा | Maa Narmada

    मां नर्मदा ( Maa Narmada )    अनंत नमामि मां नर्मदा ****** हिंद उत्संग अति आह्लाद, पुनीत दर्शन सरित छटा । मातृ उपमा संबोधन सेतु, नित निर्माण आनंद घटा । दिव्य मर्म अंतर सुशोभना, स्कंद पुराण नित बखान अदा । अनंत नमामि मां नर्मदा ।। शिव सुता मोहक अनुपमा, माघ शुक्ल सप्तमी अवतरण। धन्य संपूर्ण…

  • तुम साधना हो

    तुम साधना हो तुम ईश्वर की अनुपम संचेतना होरचित ह्दय प्रेम की गूढ़ संवेदना होक्या कहा जाए अद्भुत सौन्दर्य वालीतुम सृष्टि की साकार हुई साधना हो । घुँघराले केश, मृगनयनी, तेज मस्तकअंग सब सुअंग लगें यौवन दे दस्तक।ठुड्डी और कनपटी बीच चमके कपोलकवि सहज अनुभूति की तुम पालना हो । तुझसे जुड़कर कान की बाली…

  • शहरों की हकीकत | Poem on city in Hindi

    शहरों की हकीकत! ***** जेठ की दुपहरी प्रचंड गर्मी थी पड़ रही लगी प्यास थी बड़ी निकला ढ़ूंढ़ने सोता पर यह शहरों में कहां होता? भटका इधर उधर व्याकुल होकर दिखा न कहीं कोई कुंआ , तालाब धुल उड़ रही थी हालत हो रहे थे खराब। भागते लोगों से पूछा कई बार, मिला न उतर,…

  • दीवारों के कान | Geet

    दीवारों के कान ( Geet : deewaron ke kaan )   कितने घर उजाड़े होंगे, सारे भेद ले जान। सारी दुनिया ढोल पीटते, दीवारों के कान।   मन की बातें मन में रखना, सोच समझ ले इंसान। राम को वन में भिजवा दें, दीवारों के कान।   कहीं मंथरा आ ना जाए, घर में कृपा…

  • मै अयोध्या हूं | Kavita Main Ayodhya Hoon

    मै अयोध्या हूं ( Main Ayodhya Hoon )   जम्बू द्वीप में जलते दीये आर्यावर्त की चमकती आभा बहते सरयू की निर्मल धारा मैं अयोध्या हूं ! स्कंद पुराण की कथा सुनाती रघुवंशियों की राजधानी होती प्रभु राम की जन्मभूमि बताती मैं ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ! सदियों से यातनाएं सहती बर्बर बाबर का विध्वंश झेलती न्याय मंडलों…

  • डॉ. चंद्रेश कुमार छ्तलानी की कविताएं | Dr. Chandresh Kumar Chhatlani Poetry

    जेब में रिश्तों कोवो सिक्कों-सा जेब में रखता था,सोचता – यही सही जगह है,ज़रूरत पड़ी तो निकाल लो, वरना पड़े रहें यहीं। और आया एक वक़्त,किस्मत ने जेब उधेड़ दी।जो कुछ भी था,सारा निकल कर गिर गया –सड़क पर।रुपए तो राहगीरों ने समेट लिए,मगर रिश्ते…दूसरों की ठोकरों के धूल-धक्कड़ में,बिखरते रहे,किसी ने न उठाए। उसने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *