Makar Sankranti Parv

मकर संक्रांति पर्व | Makar Sankranti Parv

मकर संक्रांति पर्व

( Makar sankranti parv )

उड़ी उड़ी रे पतंग देखो उड़ी रे पतंग,
मन हुआ है मतंग देख कर ये पतंग।

कभी इधर चली तो कभी उधर मुड़ी,
आसमान में चहुं ओर ये पतंग उड़ी।

नीले पीले हरे गुलाबी सब रंगों में रंगे,
जैसे आसमान में इंद्रधनुष आज हैं टंगे।

पतंग उड़ाकर लोग खुशियां दिखलाते हैं,
तिल गुड़ के मिठास से यह पर्व मनाते हैं।

इस दिन से ही होता है खर मास समाप्त,
सब शुभ आयोजन करने होता मुहूर्त प्राप्त।

इस पावन अवसर में गंगा सागर से मिलती,
पितृ जनों की तृप्ति हेतु जनता स्नान है करती।

सूर्य उत्तरायण का अवसर इसमें होता प्यारा,
मकर संक्रान्ति का पावन पर्व है सबसे न्यारा।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी | Rashtrabhasha Hindi

Similar Posts

  • हौसला मेरा अभी है बुलंद

    हौसला मेरा अभी है बुलंद मंजिल को पाना मेरी है पसंदहौसला मेरा अभी है बुलंदमेरा हौसला ही है मेरी मंजिलदुश्मन भी मेरा मुझे क्या मात देमेरे साथ है ईश्वर सदा मेरा साथ देरब साथ है परेशान मेरा क़ातिलभुजाओं में मेरी अब भी जोश हैअभी खोया नहीं मुझे होश हैरखुगां सदा अपना होश राह जटिलसत्य की…

  • आंचल की छांव | Kavita Aanchal ki Chhaon

    आंचल की छांव ( Aanchal Ki Chhaon )   वात्सल्य का उमड़ता सिंधु मां के आंचल की छांव सुख का सागर बरसता जो मां के छू लेता पांव   तेरे आशीष में जीवन है चरणों में चारो धाम मां सारी दुनिया फिरूं भटकता गोद में तेरे आराम मां   मेरे हर सुख दुख का पहले…

  • कलम का जादू चलाओ

    कलम का जादू चलाओ लिखने वालों कलम उठाओ लो तेरी सख्त जरूरत है बदलनी देश की सूरत है गर रहे अभी मौन सोचो आगे संभालेगा कौन? नवजवानों किसानों आमजन की खातिर लिखो, कुछ दो सुझाव, जो उनके हक की है बताओ , समझाओ। करो रहनुमाई, क्या है इस बदलती आबो-हवा की दवाई? कैसे पटरी पर…

  • जायज | Jayaz

    जायज ( Jayaz )    विरोध के लिए ही विरोध होना जायज नहीं विरोध योग्य हो तो विरोध भी जरूरी है सत्य है हर आदमी हर कहीं सही नही होता किंतु ,वही हर जगह गलत भी नहीं होता स्वयं को देखकर ही और का भी विरोध, हो लबादे मे रहकर,कीचड़ फेंकना ठीक नही होगा रास्ता…

  • महाकुम्भ में खिचड़ी

    महाकुम्भ में खिचड़ी धनु को त्याग मकर में आये,जब दिनकर भगवान।दक्षिण वलित हो गई धरती,आया पावन पर्व महान। हुई अवस्थिति अयन उत्तरी,अब शुभ मंगल दिन आये।वर को वधू, वधू को वर अब,हर्षित मन को मिल पायें। अलग अलग क्षेत्रों में लोहरी,पोंगल, बिहू, टुसू, संक्रांति।उत्तरायण से ही जन-जन में,क्रमशः भरती जाती कान्ति। मिलती मुक्ति शीत से…

  • क्रोध है ऐसी अग्नि | Krodh par Kavita

    क्रोध है ऐसी अग्नि ( Krodh hai aisi agni )    खुशियों से भरा रहता है उन सब का जीवन, सकारात्मक सोच रखें एवं काबू रखते-मन। काम क्रोध मद लोभ मात्सर्यो से जो रहे दूर, बुद्धिमान कहलाते है दुःखी नही रखते-मन।। ज्ञानी होकर भी रह जाते वो व्यक्ति-अज्ञानी, बदले की ये भावना जिन व्यक्तियों ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *